पाकिस्तान-वेस्टइंडीज मैच में टूट गया 35 साल पुराना रिकॉर्ड, जब खेलते थे अकरम, इमरान खान और वकार जैसे दिग्गज

PAK vs WI: पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैचों की शृंखला का पहला मैच मुल्तान में खेला गया. 17 जनवरी शुक्रवार को शुरू हुए इस मैच में ढेरों रिकॉर्ड बने. आइये आपको बताते हैं 35 साल पुराना कौन सा ऐसा रिकॉर्ड टूटा, जब वसीम अकरम, इमरान खान और वकार जैसे दिग्गज खेलते थे.

PAK vs WI: पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैचों की शृंखला का पहला मैच मुल्तान में खेला गया. 17 जनवरी शुक्रवार को शुरू हुए इस मैच में ढेरों रिकॉर्ड बने. पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. तो वेस्टइंडीज के कप्तान क्रेग ब्रेथवेट ने गेंदबाजी की शुरुआत स्पिनर गुडाकेश मोटी से करवा कर वेस्टइंडीज क्रिकेट इतिहास में पहली बार नई शुरूआत की. इसके बाद मैच के दूसरे दिन इस मैच में कुल 19 विकेट गिर गए. मैच के तीसरे दिन वेस्टइंडीज के गेंदबाज जोमेल वारिकन ने 7 विकेट लेकर किसी भी विदेशी स्पिनर द्वारा सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड बना दिया. इतना काफी नहीं था, इस मैच में आखिरी दिन एक और रिकॉर्ड बन गया. आइये आपको बताते हैं क्या है वह रिकॉर्ड. 

पहले टेस्ट मैच का विवरण

बारिश के कारण मैच का पहला दिन का खेल केवल 41.3 ओवर तक ही चला. दूसरे दिन पाकिस्तान ने पहली पारी में 230 रन बनाए. इसके बाद वेस्टइंडीज भी दूसरे दिन ही साजिद खान और नोमान अली की फिरकी में फंस गया और 137 रन पर ऑलआउट हो गया. पाकिस्तान की दूसरी पारी भी बहुत बढ़िया नहीं रही जब वह 157 रन पर आउट हो गया, लेकिन पहली पारी में 93 रनों की लीड ने वेस्टइंडीज के लिए 251 रनों का लक्ष्य तय कर दिया. लेकिन तीसरे दिन फिर एक बार पाकिस्तान के स्पिनरों का तूफान आया और वेस्टइंडीज केवल 123 रन ही बना सका. पाकिस्तान ने यह मैच 127 रन से जीत लिया. पाकिस्तान के स्पिनरों- साजिद खान (9 विकेट), नोमान अली (6 विकेट), अबरार अहमद (5 विकेट) ने सभी 20 विकेट लिए. यह भी अपने आप में एक रिकॉर्ड है. लेकिन यह मैच तीन दिन में ही खत्म हो गया जिसमें केवल 1064 गेंदें फेंकी गईं. 

पाकिस्तान में खेला गया सबसे कम गेंदों का टेस्ट मैच

1,064 गेंदों के साथ, यह अब पाकिस्तान की धरती पर सबसे छोटा टेस्ट मैच हैं. पिछली बार पाकिस्तान में 35 साल पहले 1080 गेंदों में कोई टेस्ट मैच खत्म हुआ था. पाकिस्तान की पहली पारी में वेस्टइंडीज ने 68.5 ओवर गेंदबाजी की तो वेस्टइंडीज की पहली पारी में पाक गेंदबाजों ने केवल 25.2 ओवर फेंके. इसके बाद दूसरी पारी में वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने 46.4 ओवर गेंदबाजी की तो पाकिस्तान के गेंदबाजों ने 36.3 ओवर में वेस्टइंडीज की पारी समाप्त की.

नीरज चोपड़ा की दुल्हन बनीं हिमानी मोर, जानें कौन है यह टेनिस प्लेयर जिसने चुराया स्टार खिलाड़ी का दिल

इससे पहले 1,080 गेंदों का पिछला रिकॉर्ड 23 नवंबर 1990 को इन्हीं दोनों टीमों के बीच फैसलाबाद टेस्ट मैच के नाम हैं. जहाँ पाकिस्तान (170 और 154) वेस्टइंडीज (195 और 130-3). उस मैच में वेस्टइंडीज सात विकेट से जीता था. इस मैच में वसीम अकरम, इमरान खान और वकार यूनुस जैसे दिग्गज खेल रहे थे. लेकिन इन धाकड़ खिलाड़ियों की मौजूदगी में पाकिस्तान हार गया. इस मैच में वकार यूनुस ने 5 विकेट तो वसीम अकरम ने 6 विकेट लिए थे. कुल 114 रन बनाने वाले वेस्टइंडीज के बल्लेबाज रिची रिचर्डसन को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया था. इसी मैच में सईद अनवर और मोइन खान ने अपना टेस्ट डेब्यू भी किया था.

विश्व में सबसे कम गेंदों में खत्म हुए मैच

टेस्ट क्रिकेट की मेज़बानी करने वाले 12 देशों में से पाकिस्तान उन चार देशों में से एक है, जिनके पास एक भी मैच हजार गेंदों से कम समय में नहीं खेला गया. टेस्ट मैचों में सबसे कम गेंद पर खत्म हुआ मैच भारत और दक्षिण अफ्रीका के नाम पर है. जब पिछले जनवरी 2024 में केपटाउन में हुए मैच में 642 गेंद पर मैच खत्म हो गया था. इसके बाद 1931-32 में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया मैच है, जिसमें 656 गेंदें फेंकी गई थीं.  

गेंदोंदेशविवरणस्कोर
642दक्षिण अफ्रीकाकेप टाउन, 2023-24दक्षिण अफ्रीका (55 और 153) भारत (176 और 80-3) से 7 विकेट से हार गया
656ऑस्ट्रेलियामेलबर्न, 1931-32दक्षिण अफ्रीका (36 और 45) ऑस्ट्रेलिया (153) से एक पारी और 72 रन से हार गया
672वेस्टइंडीजब्रिजटाउन, 1934-35वेस्टइंडीज (102 और 51-6d) इंग्लैंड (81-7d और 75-6) से 4 विकेट से हार गया
788इंगलैंडमैनचेस्टर, 1888इंग्लैंड (172) ने ऑस्ट्रेलिया (81 और 70) को एक पारी और 21 रन से हराया
842भारतअहमदाबाद, 2020-21इंग्लैंड (112 और 81) भारत (145 और 49-0) से 10 विकेट से हार गया

BCCI का सख्त नियम लागू, कोलकाता टी20 मैच से पहले ‘टीम बस’ रूल, किसी भी स्टार के लिए निजी वाहन नहीं

रवि शास्त्री के लिए छोड़ दी कुर्सी, ‘संस्कारी’ रोहित शर्मा की अदा ने जीता सबका दिल, Video 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >