पाकिस्तान क्रिकेट के रिकॉर्ड बुक में नया अध्याय, स्पिनर नोमान अली ने पहली बार रचा ऐसा कीर्तिमान, Video

PAK vs WI: पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन नोमान अली (Noman Ali) ने इतिहास रच दिया है. Noman Ali Hat trick.

PAK vs WI: नोमान अली (Noman Ali) ने टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले पाकिस्तान के पहले स्पिनर के रूप में इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया. 38 वर्षीय इस खिलाड़ी ने मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन यह उपलब्धि हासिल की. ​​नोमान ने 12वें ओवर में जस्टिन ग्रीव्स, टेविन इमलाच और केविन सिंक्लेयर को लगातार गेंदों पर आउट किया. ग्रीव्स को बाबर आजम ने 1 रन (3 गेंद) पर दूसरी स्लिप में कैच कराया, इमलाच को शून्य पर एलबीडब्ल्यू आउट किया गया और सिंक्लेयर को भी आजम ने पहली गेंद पर कैच कराया.

नोमान टेस्ट हैट्रिक लेने वाले पाकिस्तानी गेंदबाजों के खास समूह में शामिल हो गए हैं. पहले वसीम अकरम थे, जिन्होंने मार्च 1999 में श्रीलंका के खिलाफ दो बार यह उपलब्धि हासिल की थी, पहली बार लाहौर में और फिर ढाका में. अब्दुल रज्जाक ने जून 2000 में गॉल में श्रीलंका के खिलाफ हैट्रिक बनाई और मोहम्मद समी ने लाहौर में 2002 एशियाई टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में एक और हैट्रिक बनाई. नोमान से पहले टेस्ट हैट्रिक लेने वाले आखिरी पाकिस्तानी नसीम शाह थे, जिन्होंने फरवरी 2020 में रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की थी.

पाकिस्तान के लिए हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज

 वसीम अकरम- 2 बार- 1999 vs श्रीलंका और बांग्लादेश

अब्दुल रज्जाक- 1 बार- 2000 vs श्रीलंका

मोहम्मद समी- 1 बार- 2002 vs श्रीलंका

नसीम शाह- 1 बार-  2020 vs बांग्लादेश

नोमान अली- 1 बार- 2025 vs वेस्टइंडीज

वहीं मुल्तान में खेले जा रहे इस मैच की बात की जाए तो पाकिस्तान ने इस मैच में काशिफ अली को डेब्यू करने का मौका दिया तो वेस्टइंडीज की ओर से आमिर जंगू को पदार्पण का मौका मिला. वेस्टइंडीज ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. लेकिन उसका निर्णय सही साबित नहीं हुआ.त

वेस्टइंडीज को मैच के दूसरे ओवर में ही पहला झटका लग गया. मिखाइल लुइस 4 रन बनाकर आउट हो गए. आमिर जंगू भी अगले ओवर में 9 रन के कुल स्कोर पर डक पर आउट हो गए. इसके बाद कप्तान क्रेग ब्रेथवेट भी 32 रन के कुल स्कोर पर 9 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद तो विकेटों का पतझड़ शुरू हो गया. वेस्टइंडीज ने 54 रन पर ही 8 विकेट गंवा दिए. विकेटों का यह पतन थामा गुडाकेश मोटी ने. उन्होंने अंतिम समय में 50 रन की पारी खेलकर कैरिबियाई पारी को 100 के पार पहुंचाया.

वेस्टइंडीज के सात बल्लेबाज 10 से भी कम रन बना सके. पहले मैच की तरह एक बार फिर अंतिम के तीन पुछल्ले बल्लेबाजों ने 100 रन की साझेदारी की. जबकि पाकिस्तान की ओर से नोमान अली फिर एकबार 5 विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज रहे. जबकि साजिद खान ने दो विकेट लिए तो काशिफ अली और अबरार अहमद को 1-1 विकेट मिला.

‘इन्हें देखकर क्रिकेट शुरू किया था’, जिस खिलाड़ी ने रोहित शर्मा के लिए जगह खाली की, उसने दिया दिल जीतने वाला रिएक्शन

इस खिलाड़ी की खुली किस्मत, चोटिल अभिषेक की जगह टीम में मिल सकता है मौका, जानें टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग XI

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >