PAK vs SA: पाकिस्तानी टीम का ऐतिहासिक कारनामा, द. अफ्रीका के खिलाफ बना दिया विश्व रिकॉर्ड

PAK vs SA: पाकिस्तान ने द. अफ्रीका के खिलाफ तीसरा एकदिवसीय मैच 36 रनों से जीत लिया है. इस जीत के साथ उसने द. अफ्रीका में इतिहास रच दिया है.

PAK vs SA: पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने द. अफ्रीका इतिहास रच दिया है. जोहान्सबर्ग के द वॉन्डरर्स स्टेडियम में खेले गए तीसरे एकदिवसीय मैच में जीत दर्ज करते ही सीरीज में 3-0 से जीत हासिल कर ली. वर्षा से बाधित इस मैच में पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका को 36 रनों से मात दी. इसके साथ ही पाकिस्तान द. अफ्रीका में क्लीन स्वीप करने वाली पहली टीम बन गई है. 

इस मैच में जीत दर्ज करते ही पाकिस्तान ने विश्व की पहली टीम बन गई, जिसने दक्षिण अफ्रीका को उसी के घर में एक सीरीज में वाइट वॉश करते हुए 3-0 से जीत दर्ज की है. पाकिस्तान ने इस ओडीआई सीरीज में द. अफ्रीका पर पूरी तरह पकड़ बनाए रखी. उसने पहले मैच में 3 विकेट से जीत दर्ज की थी तो दूसरे ओडीआई में 81 रनों से हराया था. पाकिस्तान के लिए बल्लेबाज सैम अयूब इस सीरीज के हीरो रहे. उन्होंने दो मैचों में लगातार शतक लगाया. उन्हें इस शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार दिया गया.  

पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने किया शानदार प्रदर्शन

द. अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. बारिश के कारण मैच देरी से शुरू हुआ और इसे 47 ओवर का कर दिया गया. पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसके ओपनर अब्दुल्ला शफीक दूसरी गेंद पर ही आउट हो गए. वे लगातार तीसरी बार शून्य पर आउट हुए हैं. लेकिन इसके बाद दूसरे ओपनर सैम अयूब ने बाबर आजम के साथ दूसरे विकेट के लिए 114 रन की साझेदारी कर पाकिस्तान को एक ठोस शुरुआत दी. सैम अयूब ने लगातार दूसरे मैच में शतक जड़ा. उन्होंने 94 गेंद पर 101 रनों की पारी खेली, जबकि बाबर ने 52 रन बनाए. इनके अलावा कप्तान मो. रिजवान ने 53 रन और सलमान आगा ने 48 रन की पारी खेली. इसकी बदौलत पाकिस्तान ने 9 विकेट खोकर 308 रन स्कोर बोर्ड पर टांग दिए. द. अफ्रीका की तरफ से कैगिसो रबाडा ने 3 तो मार्को जानसेन ने 2 विकेट लिए.

क्लासेन की पारी नहीं आई काम

द. अफ्रीका 309 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरा, लेकिन उसकी शुरुआत भी अच्छी नहीं रही. सात ओवर के अंदर ही उसने 44 रन के भीतर 2 विकेट गंवा दिए. द. अफ्रीका की ओर से हेनरिच क्लासेन ने तूफानी पारी खेली. उन्होंने शाहीन शाह की गेंदों पर लगातार चार चौके जड़कर 29 गेंद में ही पचासा ठोक दिया. क्लासेन अफ्रीका की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. 43 गेंद पर 81 रन बनाए. द. अफ्रीका ने नियमित अंतराल पर विकेट खोए. अंत में कोरिन बोश ने भी 40 रन बनाकर हार टालने की कोशिश की, लेकिन उनकी पारी भी काम नहीं आई और द. अफ्रीका 42 ओवर में 271 रन बना सका और वह डकवर्थ लुइस नियम के आधार पर 36 रनों से मैच हार गया. पाकिस्तान के लिए इस मैच में डेब्यू कर रहे सुफियान मुकीम ने अपनी पहली ही गेंद पर विकेट लेकर शानदार शुरुआत की. उन्होंने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए. 

भारतीय महिला टीम की ऐतिहासिक जीत, पहले ओडीआई में वेस्टइंडीज चारों खाने चित

Champions Trophy 2025: शेड्यूल का हो गया ऐलान! जानें कब होगा भारत और पाकिस्तान का मुकाबला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >