ऐसे नहीं हारा पाकिस्तान, गेंदबाजों ने दिल खोलकर दिए एक्स्ट्रा रन, बना शर्मनाक रिकॉर्ड

PAK vs NZ: पाकिस्तान के लिए मैकलीन पार्क में खेला गया पहला वनडे बेहद खराब रहा, जहां उसे हार के साथ एक अनचाहा रिकॉर्ड भी झेलना पड़ा. पाक गेंदबाजों ने लापरवाह प्रदर्शन करते हुए वाइड और लेग बाई सहित कुल 43 अतिरिक्त रन दिए. यह वनडे क्रिकेट में पाकिस्तान द्वारा अब तक दिए गए तीसरे सबसे अधिक अतिरिक्त रन हैं. Extra Runs Conceded by Pakistani Bowlers.

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ मैकलीन पार्क में खेला गया पहला वनडे किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा. इस मुकाबले में न केवल उसे हार का सामना करना पड़ा, बल्कि उसने एक अनचाहा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया. पाकिस्तान की गेंदबाजी इस मैच में काफी संघर्ष करती नजर आई, जहां उसके गेंदबाजों ने अनुशासनहीन प्रदर्शन करते हुए वाइड और लेग बाई सहित कुल 43 अतिरिक्त रन दिए. यह आंकड़ा वनडे क्रिकेट में पाकिस्तान के लिए अब तक का तीसरा सबसे ज्यादा अतिरिक्त रन देने का रिकॉर्ड बन गया. Extra Runs by Pakistani Bowlers.

इससे पहले, 1999 में इंग्लैंड के मैनचेस्टर में खेले गए एकदिवसीय मुकाबले में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 47 अतिरिक्त रन दिए थे, जो कि अब तक का सर्वाधिक अतिरिक्त रन देने का रिकॉर्ड है. इसके अलावा, 1990 में शारजाह में श्रीलंका के खिलाफ और 2003 में दांबुला में न्यूजीलैंड के खिलाफ पाकिस्तान ने 44-44 अतिरिक्त रन लुटाए थे. अब इस मैच में पाकिस्तान ने कुल 43 रन देकर अपना तीसरा सबसे ज्यादा अतिरिक्त रन देने का रिकॉर्ड बना दिया है. Most Runs Conceded by Pakistan Bowler as Extra.

न्यूजीलैंड  के खिलाफ इस मुकाबले में पाकिस्तान के गेंदबाजों का लय में न दिखना और लगातार अतिरिक्त रन देना उनकी हार का एक बड़ा कारण साबित हुआ. खराब लाइन-लेंथ और अनुशासन की कमी के चलते न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को कई मुफ्त रन मिले, जिसका उन्होंने पूरा फायदा उठाया और बड़ा स्कोर खड़ा किया. पाकिस्तान की गेंदबाजी में अनुशासन की भारी कमी देखने को मिली, जिसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने कुल 43 अतिरिक्त रन दिए. इनमें 7 बाई रन, 13 लेग बाई रन, 21 वाइड गेंदें और 2 नो बॉल शामिल थीं. खासतौर पर वाइड गेंदों की अधिकता ने न्यूजीलैंड को अतिरिक्त रन बनाने का मौका दिया, जिससे उनका स्कोर और मजबूत हो गया. गेंदबाजों की इस लापरवाही ने पाकिस्तान के लिए लक्ष्य का पीछा और भी मुश्किल बना दिया.

किन गेंदबाजों ने कितने एक्स्ट्रा रन दिए

पाकिस्तान के गेंदबाजों की ओर से डाली गई वाइड और नो बॉल में; नसीम शाह ने 1 वाइड फेंकी. सबसे ज्यादा रन अकिफ जावेद ने दिए. उन्होंने 2 नो बॉल और 7 वाइड फेंकी. जबकि मोहम्मद अली ने 5 वाइड तो हारिस रऊफ ने 3 वाइड दीं. इनके अलावा सलमान अली आगा ने अतिरिक्त रनों में 1 नो बॉल, 1 वाइड और इरफान खान ने चार वाइड दीं. इस तरह पाकिस्तानी गेंदबाजों ने दिल खोल कर रन लुटाए. 

PAK vs NZ मैच का नतीजा

वहीं इस मैच की बात करें तो न्यूजीलैंड ने पहले वनडे में पाकिस्तान को 73 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही, लेकिन मार्क चैपमैन (132) और डेरिल मिचेल (76) की शतकीय साझेदारी ने टीम को संभाल लिया. डेब्यूटेंट मोहम्मद अब्बास ने 24 गेंदों में अर्धशतक ठोकते हुए न्यूजीलैंड को 344/9 के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया. पाकिस्तान के लिए इरफान खान ने 3, अकीफ जावेद और हारिस रऊफ ने 2-2, जबकि नसीम शाह और मोहम्मद अली ने 1-1 विकेट लिया.

लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान को उस्मान खान (39) और अब्दुल्ला शफीक (36) ने तेज शुरुआत दिलाई, लेकिन नाथन स्मिथ और माइकल ब्रेसवेल ने दोनों को जल्दी आउट कर दिया. बाबर आजम (78) और मोहम्मद रिजवान (30) ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन रिजवान के आउट होते ही विकेट गिरने लगे. बाबर और सलमान अली आगा (58) की साझेदारी के बावजूद पाकिस्तान की पारी 44.1 ओवर में 271 रन पर सिमट गई. न्यूजीलैंड के लिए नाथन स्मिथ ने 4, जैकब डफी ने 2, जबकि ब्रेसवेल, अब्बास और विल ओ’रूर्के ने 1-1 विकेट लिया.

‘मुझे समझ नहीं आाता धोनी…’, सीएसके की हार के बाद वाटसन ने उठाए सवाल

जब RCB लगी जीतने, तब छाई विराट पर मस्ती, जडेजा को चिढ़ाते हुए लगे नाचने, देखें Video

पाकिस्तानी मूल के कीवी खिलाड़ी ने डेब्यू मैच में रचा इतिहास, क्रुणाल पांड्या का रिकॉर्ड तोड़ मचाया तहलका

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >