चैंपियंस ट्रॉफी से पहले पाकिस्तान की करारी हार, न्यूजीलैंड ने कराची मैदान पर 5 विकेट से जीता मैच

PAK vs NZ: पाकिस्तान के कराची में खेले गए ट्राई नेशन सीरीज के फाइनल मैच में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को हराकर टूर्नामेंट जीत लिया. चैंपियंस ट्रॉफी से पहले न्यूजीलैंड ने जीत हासिल कर अपना मनोबल ऊंचा कर लिया है.

PAK vs NZ: पाकिस्तान में खेले जा रहे ट्राई नेशन सीरीज के फाइनल मैच में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तानी टीम को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी से पहले अपना मनोबल ऊंचा कर लिया है. तेज गेंदबाज विल ओ’रूर्के ने चार विकेट लिए जबकि डेरिल मिशेल और टॉम लैथम ने अर्धशतक जड़े जिससे न्यूजीलैंड ने शुक्रवार को पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर त्रिकोणीय श्रृंखला का फाइनल अपने नाम किया. ओ’रूर्के के 4-43 के प्रदर्शन की बदौलत न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 49.3 ओवर में 242 रन पर ढेर कर दिया. जबकि कीवी टीम की ओर से डेरिल मिशेल ने 58 गेंदों में 57 रन की पारी खेली, इस प्रदर्शन के दम पर न्यूजीलैंड ने कराची के नेशनल स्टेडियम में 45.2 ओवर में 243-5 रन बनाकर मैच जीत लिया. 

फाइनल मैच में पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. लेकिन चौथे ओवर में फखर जमान (10 रन) ओ’रुरके की गेंद पर आउट हुए, जिसके बाद सऊद शकील (8 रन) भी जल्दी पवेलियन लौट गए. इसी मैच में बाबर आजम (29 रन, 4 चौके, 1 छक्का) ने इस पारी के दौरान वनडे क्रिकेट में 6,000 रन पूरे किए, उन्होंने इस पारी की बदौलत विराट कोहली का सबसे कम पारी में 6000 रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ते हुए अपने नाम करते हुए नंबर 1 पर काबिज द. अफ्रीका के हाशिम अमला की बराबरी कर ली. हालांकि, नाथन स्मिथ की गेंद पर गलत शॉट खेलकर वे आउट हो गए और पाकिस्तान का स्कोर 54/3 हो गया।

इसके बाद कप्तान मोहम्मद रिजवान (46 रन, 76 गेंद, 4 चौके, 1 छक्का) और सलमान आगा (45 रन, 65 गेंद, 1 चौका, 1 छक्का) ने 88 रनों की साझेदारी कर पारी को संभाला.हालांकि, 19 रन के अंतर में दोनों बल्लेबाज आउट हो गए, जिससे पाकिस्तान के बड़े स्कोर की उम्मीद खत्म हो गई. अंत में तैय्यब ताहिर (38 रन, 33 गेंद, 4 चौके, 1 छक्का) और फहीम अशरफ (22 रन, 21 गेंद, 2 चौके) ने अहम योगदान दिया. नसीम शाह (19 रन) ने भी कुछ उपयोगी रन जोड़कर पाकिस्तान को 242 के स्कोर तक पहुंचाया. नेशनल स्टेडियम, कराची की धीमी और अस्थिर उछाल वाली पिच बल्लेबाजी के लिए कठिन साबित हुई, जिससे पाकिस्तानी बल्लेबाजों को बड़ी साझेदारी बनाने में मुश्किल हुई.

243 रन का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड ने तेज गेंदबाज नसीम शाह के पहले ओवर में सलामी बल्लेबाज विल यंग का विकेट पांच रन पर गंवा दिया, लेकिन दूसरे विकेट के लिए बाद डेवोन कॉनवे (48) और केन विलियमसन (34) ने दूसरे विकेट के लिए 71 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. विलियमसन ने स्पिनर सलमान आगा के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए अपना विकेट गंवा दिया जबकि नसीम ने अपने दूसरे स्पैल में वापसी करते हुए कॉनवे को आउट किया.

108/3 के स्कोर पर मेहमान टीम लड़खड़ा गई लेकिन मिशेल को लेथम (56) के रूप में अच्छा साथी मिला और दोनों ने चौथे विकेट के लिए 87 रन जोड़े. जब मिशेल स्पिनर अबरार अहमद की गेंद पर कैच आउट हुए तो मेहमान टीम को सिर्फ 48 रन की जरूरत थी जिसे लैथम और ग्लेन फिलिप्स (नाबाद 20) ने घटाकर दस रन कर दिया. मिशेल ने अपनी पारी में छह चौके लगाए जबकि लैथम ने 64 गेंदों की पारी में पांच चौके लगाए. न्यूजीलैंड ने 5 विकेट खोकर 44.5 ओवर में 243 रन बनाकर मैच और फाइनल दोनों जीत लिया. नसीम शाह पाकिस्तान की ओर से सबसे सफल गेंदबाज रहे, उन्होंने आठ ओवर में 43 रन देकर 2 विकेट लिए. 

Video: पाकिस्तान में किंग का जलवा, गूंज रहा ‘मैं हूं विराट कोहली’, ‘आरसीबी जिंदाबाद’ का नारा

मैच के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सेंटनर ने कहा कि आज रात जीतना अच्छा है. उन्होंने कहा, “अलग-अलग समय पर अलग-अलग खिलाड़ियों का आगे आना अच्छा है, लेकिन इसका तब तक कोई मतलब नहीं है जब तक हम चैंपियंस ट्रॉफी में पहला मैच नहीं खेल लेते.” वहीं पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को श्रेय दिया. उन्होंने कहा कि वे अपना रास्ता भूल गए. रिजवान ने कहा, “हम 280 से अधिक रन का लक्ष्य देख रहे थे, लेकिन उनके गेंदबाजों ने हम पर दबाव बना दिया. हम 15 रन से पीछे रह गए क्योंकि मेरा विकेट महत्वपूर्ण था और हम अपनी राह से भटक गए.”

इसी मैदान पर चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत होनी है. 19 फरवरी से 8 साल बाद आईसीसी का यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट वापसी कर रहा है. इसके लिए पाकिस्तान को भी 28 साल बाद आईसीसी के किसी टूर्नामेंट की मेजबानी का मौका मिला है. ऐसे में पाकिस्तान अपनी तरफ से पूरा प्रयास कर रहा है. स्टेडियम निर्माण में भी जल्दबाजी करते हुए उसे पूरा किया गया है. चैंपियंस ट्रॉफी का पहला मैच पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच ही खेला जाएगा. वहीं हाइब्रिड मॉडल के तहत भारत अपना पहला मैच बांग्लादेश के खिलाफ 20 फरवरी को दुबई में खेलेगा. 

टूट गया विराट कोहली का 10 साल पुराना विश्व रिकॉर्ड, बाबर आजम ने रचा नया कीर्तिमान

WPL की धमाकेदार शुरुआत, स्मृति मंधाना की RCB ने गुजरात जाएंट्स को हराकर रचा इतिहास

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >