पाकिस्तानी मूल के कीवी खिलाड़ी ने डेब्यू मैच में रचा इतिहास, क्रुणाल पांड्या का रिकॉर्ड तोड़ मचाया तहलका

PAK vs NZ Muhammad Abbas Record: न्यूजीलैंड के युवा बल्लेबाज मोहम्मद अब्बास ने अपने वनडे डेब्यू मैच में इतिहास रच दिया. उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ सिर्फ 24 गेंदों में अर्धशतक जड़ते हुए सबसे तेज डेब्यू अर्धशतक का रिकॉर्ड बनाया. उनकी तूफानी पारी से न्यूजीलैंड ने 344/9 का विशाल स्कोर खड़ा किया.

PAK vs NZ Muhammad Abbas Record: नेपियर के मैकलीन पार्क में खेले गए पहले वनडे में न्यूजीलैंड के युवा बल्लेबाज मोहम्मद अब्बास ने डेब्यू मैच में ही अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से इतिहास रच दिया. 21 वर्षीय अब्बास ने सिर्फ 24 गेंदों में अर्धशतक जड़ते हुए वनडे डेब्यू पर सबसे तेज अर्धशतक लगाने का नया रिकॉर्ड बनाया. पाकिस्तान के खिलाफ डेब्यू कर रहे मोहम्मद अब्बास ने पारी के अंतिम ओवरों में तेजतर्रार बल्लेबाजी करते हुए 24 गेंदों में 50 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और तीन छक्के शामिल थे. उनकी इस तूफानी पारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने 344/9 का विशाल स्कोर खड़ा किया.

मोहम्मद अब्बास ने डेब्यू मैच में ही सबसे तेज अर्धशतक जड़ते हुए क्रुणाल पांड्या का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. क्रुणाल ने 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ 26 गेंद में फिफ्टी जड़ी थी. अब उस पर अब्बास का कब्जा हो गया है. उन्होंने केवल 24 गेंद पर ही 50 रन पूरे किए.  तीसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के ऐलिक एथानाजे हैं, जिन्होंने भी 26 गेंद पर ही पचास रन बनाए थे. अगर पाकिस्तानी बल्लेबाज की बात करें तो उनकी ओर से यह रिकॉर्ड नासिर जमशेद के नाम है, जिन्होंने 2008 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 40 गेंदों में पचास रन बनाए थे. Fastest Fifty in Debut Match.

वनडे डेब्यू पर सबसे तेज अर्धशतक

खिलाड़ीटीमगेंदेंबनामसाल
मोहम्मद अब्बासन्यूजीलैंड24पाकिस्तान2025
क्रुणाल पांड्याभारत26इंग्लैंड2021
ऐलिक एथानाजेवेस्टइंडीज26यूएई2023
ईशान किशनभारत33श्रीलंका2021
जॉन मॉरिसइंग्लैंड35न्यूजीलैंड1991

मोहम्मद अब्बास पाकिस्तान के पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर अजहर अब्बास के बेटे हैं. अजहर अब्बास 2003-04 में पाकिस्तान का घरेलू सर्किट खेलने के बाद न्यूजीलैंड का रुख कर लिया था. जहां उन्होंने कुछ समय क्रिकेट खेलने में बिताया, उसके बाद कोचिंग पर अपना फोकस कर लिया. अब लाहौर में जन्में उनके बेटे ने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के लिए पदार्पण किया है और अपने पहले ही मैच में धमाकेदार पारी खेली है.

न्यूजीलैंड पारी का हाल

इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही. ओपनर विल यंग सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए. डेब्यूटेंट आकिफ जावेद ने शानदार गेंदबाजी करते हुए निक केली (15) और हेनरी निकोल्स (11) को भी जल्दी पवेलियन भेज दिया. 12.4 ओवर में न्यूजीलैंड का स्कोर 50/3 था और टीम मुश्किल में नजर आ रही थी.इसके बाद मार्क चैपमैन और डेरिल मिचेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पारी को संभाला. 

दोनों ने 199 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी की, जिससे न्यूजीलैंड की स्थिति मजबूत हो गई. चैपमैन ने 11 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 132 रन (111 गेंद) की शानदार पारी खेली, जबकि मिचेल ने 74 गेंदों में तेजतर्रार शतक जड़ा. इरफान खान ने मिचेल (76) को आउट कर इस बड़ी साझेदारी को तोड़ा. चैपमैन की आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर न्यूजीलैंड ने 300 का आंकड़ा पार किया, लेकिन वह 43.3 ओवर में 280 के स्कोर पर आउट हो गए. इसके बाद अब्बास ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड का स्कोर 344 रन तक पहुंचाया.  पाकिस्तान के लिए गेंदबाजी में इरफान खान ने तीन विकेट लिए, जबकि हारिस रऊफ और आकिफ जावेद ने दो-दो विकेट चटकाए. नसीम शाह और मोहम्मद अली ने एक-एक विकेट लिया.

CSK की हार में धोनी का कसूर कितना? भड़के दिग्गजों ने लगाई क्लास, कहा यह आदर्श…

पाकिस्तान के खिलाफ मार्क चैपमैन का तूफान, ऐतिहासिक शतक के साथ हासिल किए तीन कीर्तिमान

टूट गया 24 साल पुराना रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड के दो बल्लेबाजों ने रचा इतिहास, पाकिस्तान के खिलाफ हासिल की ये उपलब्धि

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >