पाकिस्तान के खिलाफ मार्क चैपमैन का तूफान, ऐतिहासिक शतक के साथ हासिल किए तीन कीर्तिमान

PAK vs NZ Mark Chapman Record: नेपियर में खेले गए पहले वनडे में न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत के बाद मार्क चैपमैन ने शानदार शतक जड़ते हुए टीम को संभाला. उन्होंने 132 रन की ऐतिहासिक पारी खेलकर पाकिस्तान के खिलाफ तीन रिकॉर्ड बनाया. चैपमैन की इस पारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने मजबूत स्कोर खड़ा किया. Mark Chapman Century Record.

PAK vs NZ, Mark Chapman Record: न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला नेपियर के मैकलीन पार्क में खेला गया. इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. उसका फैसला एक समय पर सही साबित होता हुआ दिखा, जब 50 रन पर ही तीन विकेट गिर गए, लेकिन उसके बाद कीवी बल्लेबाज मार्क चैपमैन ने अपनी धमाकेदार पारी से इतिहास रच दिया. अपना तीसरा और पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने पहला शतक जड़ते हुए, उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम पर कर लिया. उनके नाम पर अब पाकिस्तान के खिलाफ वनडे में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले न्यूजीलैंड बल्लेबाज बनने का रिकॉर्ड अब उनके नाम दर्ज हो गया है.

चैपमैन का शतक और रिकॉर्डतोड़ पारी

मुश्किल परिस्थितियों में मार्क चैपमैन ने शानदार बल्लेबाजी की और 111 गेंदों में 132 रन ठोक डाले. उनकी इस पारी में 13 चौके और 6 छक्के शामिल थे. इस प्रदर्शन के साथ ही उन्होंने रॉस टेलर (131) का 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया*, जो अब तक पाकिस्तान के खिलाफ किसी न्यूजीलैंड बल्लेबाज का सर्वोच्च स्कोर था. टेलर ने पाकिस्तान के खिलाफ 2011 में श्रीलंका में 131 रन की अविजित पारी खेली थी. अब पाक के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड चैपमैन के नाम पर दर्ज हो गया है. अपनी 132 रन की पारी में चैपमैन ने 88 रन सिर्फ चौकों और छक्कों से बनाए. यह भी पाकिस्तान के खिलाफ वनडे में किसी न्यूजीलैंड बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा आंकड़ा है. Mark Chapman Century Record.

चैपमैन की अनूठी उपलब्धि

मार्क चैपमैन उन गिने-चुने खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्होंने दो अलग-अलग देशों के लिए वनडे शतक जड़ा है. उनका जन्म हांगकांग में हुआ था, और 2015 में उन्होंने हांगकांग के लिए खेलते हुए अपने डेब्यू वनडे में ही शतक ठोक दिया था. बाद में 2018 में न्यूजीलैंड की ओर से डेब्यू करने के बाद वह दो देशों के लिए शतक लगाने वाले दुनिया के 10वें क्रिकेटर बने.

चौथे विकेट के लिए रिकॉर्ड साझेदारी

जब न्यूजीलैंड की पारी संकट में थी, तब डेरिल मिचेल और मार्क चैपमैन ने मिलकर पारी को संभाला. दोनों ने चौथे विकेट के लिए 244 रन की साझेदारी कर डाली. यह भी एक रिकॉर्ड बन गया है. वनडे क्रिकेट में चौथे विकेट के लिए न्यूजीलैंड की सबसे बड़ी साझेदारी बन गई. मिचेल ने 84 गेंदों में 76 रन बनाए और अंत में इस मैच में डेब्यू कर रहे मोहम्मद अब्बास ने 52 रन बनाकर न्यूजीलैंड को 344/9 तक पहुंचाया. वहीं पाकिस्तान की ओर से इरफान खान ने 3 विकेट झटके तो हारिस रऊफ और आकिफ जावेद ने 2-2 विकेट लिए. 

टूट गया 24 साल पुराना रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड के दो बल्लेबाजों ने रचा इतिहास, पाकिस्तान के खिलाफ हासिल की ये उपलब्धि

मैदान पर भिड़ंत, बाहर भाईचारा! मैच के बाद गले मिले धोनी और विराट, देखें Video

इंग्लैंड क्रिकेट में बड़ी समस्या, जो रूट ने भी दिया धोखा, जो जिम्मेदारी कभी नहीं निभाई, उससे कर लिया किनारा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >