टूट गया विराट कोहली का 10 साल पुराना विश्व रिकॉर्ड, बाबर आजम ने रचा नया कीर्तिमान

Babar Azam: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच त्रिकोणीय शृंखला का फाइनल मैच आज कराची में खेला जा रहा है. पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है.

Babar Azam: पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आज़म ने न्यूजीलैंड के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली. नेशनल बैंक स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में उन्होंने वनडे क्रिकेट में 6,000 रन पूरे कर लिए।  30 वर्षीय बाबर को इस माइलस्टोन तक पहुंचने के लिए महज 10 रन की जरूरत थी, जिसे उन्होंने आसानी से पूरा कर लिया. 

वह अब 6,000 एकदिवसीय रन बनाने वाले 11वें पाकिस्तानी क्रिकेटर बन गए हैं। उनके वनडे करियर में अब तक 34 अर्धशतक और 19 शतक शामिल हैं. केवल 10 रन बनाते ही बाबर आजम ने सबसे तेज 6,000 वनडे रन पूरे कर दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. हाशिम अमला ने 126 मैचों की 123 पारियों में 6000 रन पूरे किए थे. अब बाबर आजम ने भी 125वें एकदिवसीय मैच की 123वीं पारी में अपने 6000 रन पूरे कर लिए हैं. बाबर आजम ने महज 123 पारियों में 6,000 रन पूरे कर लिए, जिससे उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज हाशिम अमला के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. Babar Azam broke Virat Kohli Record of fastest 6000 runs in minimum innings.

सबसे तेज 6,000 वनडे रन बनाने वाले खिलाड़ी:

बाबर आज़म (पाकिस्तान) – 123 पारियां
हाशिम अमला (दक्षिण अफ्रीका) – 123 पारियां
विराट कोहली (भारत) – 136 पारियां
केन विलियमसन (न्यूजीलैंड) – 139 पारियां
डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया) – 139 पारियां

बाबर के नाम पहले से ही सबसे तेज 5,000 रन बनाने का रिकॉर्ड

इससे पहले, बाबर आज़म वनडे में सबसे तेज 5,000 रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर चुके हैं. उन्होंने यह कारनामा सिर्फ 97 पारियों में किया था. बाबर अब सईद अनवर के 20 वनडे शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी करने के करीब हैं। वर्तमान में बाबर के नाम 19 शतक हैं.

पाकिस्तान के लिए सर्वाधिक वनडे शतक

सईद अनवर – 20 शतक
बाबर आज़म – 19 शतक
मोहम्मद यूसुफ़ – 15 शतक
फखर जमान – 11 शतक
मोहम्मद हफीज – 11 शतक

भारी न पड़े ओवर कांफिडेंस! चैंपियंस ट्रॉफी से पहले तीन वार्म-अप मैच खेलेगा पाकिस्तान और भारत एक भी नहीं

चैंपियंस ट्रॉफी में होगी पैसों की बारिश, ICC ने करोड़ों में बढ़ाई रकम, विजेता को मिलेंगे इतने रुपये

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >