Pak vs Eng: पाकिस्तान के गेंदबाजों ने दोहराया इतिहास, भारत अब तक नहीं कर पाया हासिल

Pak vs Eng: पाकिस्तान के नोमान अली और साजिद खान ने इंग्लैंड के खिलाफ जीत में अहम किरदार निभाया. मुल्तान में हुए इस मैच में पाकिस्तान ने अपनी जमीन पर 3.5 साल बाद जीत दर्ज की.

Pak vs Eng: इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 152 रनों से जीत दर्ज की. पहली पारी में पाकिस्तान ने 75 रन की लीड ली थी और दूसरी पारी में उसने 221 रन बनाए थे.  पाकिस्तान द्वारा 297 रनों का टारगेट रखा गया था, लेकिन इंग्लिश टीम दूसरी पारी 144 रन ही बना सकी और उसकी पूरी टीम पवेलियन लौट गई.

Pakistani players celebrating fall of a wicket. Pcb/x

Pak vs Eng: पाकिस्तान को अपनी जमीन पर 3.5 साल बाद जीत हासिल हुई है. इस मैच में पाकिस्तान की ओर से स्पिनर्स ने कमाल दिखाया. पाकिस्तान के दोनों स्पिनर्स ने इंग्लिश बैटर्स को क्रीज पर टिकने ही नहीं दिया. नोमान अली ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. अली ने 46 रन देकर 8 विकेट हासिल किए. इससे पहले इमरान खान ने लाहौर में श्रीलंका के खिलाफ 58 रन देकर 8 विकेट लिए थे. हालांकि इस लिस्ट में सबसे टॉप अब्दुल कादिर हैं, जिन्होंने 56 रन देकर 9 विकेट हासिल किए हैं. कादिर ने 1956 में इंग्लैंड के खिलाफ लाहौर में यह उपलब्धि हासिल की थी.

पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ एक विशेष उपलब्धि हासिल की. पाकिस्तान के दो स्पिनर्स ने इंग्लैंड के सभी 20 विकेट हासिल किए. बांए हाथ के स्पिनर नोमान अली ने 9 विकेट और साजिद खान ने 11 विकेट निकाले. दोनों स्पिनर्स ने मिलकर 52 साल बाद यह उपलब्धि दोहराई. इससे पहले लॉर्ड्स में डेनिस लिली और बॉब मेसी ने इंग्लैंड के लिए खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 20 विकेट लिए थे.

भारत के किन्हीं दो गेंदबाजों ने ऐसी उपलब्धि नहीं हासिल की है, लेकिन अनिल कुंबले ने 1999 में दिल्ली में पाकिस्तान के खिलाफ एक ही पारी में 10 विकेट लिए थे. ऐसा करने वाले वो दुनिया के दूसरे गेंदबाज थे.

Ben stokes lost his bat and got stumped out. Pcb/x

टेस्ट क्रिकेट में सातवीं बार किन्हीं दो गेंदबाजों ने 20 विकेट चटकाने की उपलब्धि हासिल की है. पाकिस्तान के गेंदबाजों ने दूसरी बार ये कारनामा किया है. इससे पहले 1956 में फजल महमूद और खान मोहम्मद ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 20 विकेट लिए थे. नोमान अली और साजिद ने 5-5 विकेट का हॉल भी पूरा किया, यह उपलब्धि भी पाकिस्तान ने 37 साल बाद हासिल की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >