पाकिस्तान ने बांग्लादेश को दी मात, टीम में 1 साल बाद वापसी करने वाले ने मचाया कहर

PAK vs BAN 1st T20I: लाहौर में खेले गए पहले T20I में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराया, जहां हसन अली ने वापसी करते हुए 30 रन देकर 5 विकेट झटके. इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

PAK vs BAN 1st T20I: बांग्लादेश की तीन टी-20 मैचों के लिए सीरीज की शुरुआत 28 मई से शुरू हुई. लाहौर में खेले गए पहले मैच में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को मात दी. पाक टीम ने इस मैच में ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को चारों खाने चित कर दिया. उसकी जीत के हीरो तेज गेंदबाज हसन अली और शादाब खान रहे. तेज गेंदबाज हसन अली (Hasan Ali) ने पाकिस्तान टीम में एक साल बाद वापसी करते हुए 30 रन देकर पांच विकेट चटकाए. अपने करियर में पहली बार पांच विकेट लेने वाले हसन अली को प्लेयर ऑफ दे मैच का पुरस्कार भी दिया गया. 

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने इससे पहले करियर की सर्वश्रेष्ठ 56 रन की पारी खेली जिससे मेजबान टीम ने सात विकेट पर 201 रन का स्कोर खड़ा किया. शादाब खान ने 48 जबकि हसन नवाज ने 44 रन का योगदान दिया. 

वहीं सलमान ने मोहम्मद हारिस (31) के साथ तीसरे विकेट के लिए 48 जबकि हसन नवाज के साथ चौथे विकेट के लिए 65 रन की साझेदारी भी की. अंतिम ओवरों में शादाब और फहीम अशरफ (नाबाद 11) ने सातवें विकेट के लिए सिर्फ 22 गेंद में 50 रन जोड़कर टीम का स्कोर 200 रन के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. वहीं बांग्लादेश की ओर से शरीफुल इस्लाम ने 32 रन देकर दो विकेट चटकाए.

इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम हसन अली और शादाब खान (26 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने ढह गई. जाकिर अली (36) और सलामी बल्लेबाज तंजीद हसन (31) भी अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने में नाकाम रहे. कप्तान लिटन दास की 48 रन की पारी के बावजूद 19.2 ओवर में 164 रन पर सिमट गई.  पाकिस्तान ने पहले टी20 में बांग्लादेश को 37 रन से हराकर तीन मैच की श्रृंखला में 1-0 की बढत बना ली. 

हसन अली का रिकॉर्ड प्रदर्शन

हसन अली ने बांग्लादेश के खिलाफ लाहौर में खेले गए टी20 मुकाबले में दमदार वापसी करते हुए महज 3.2 ओवर में 30 रन देकर पांच विकेट झटके. यह प्रदर्शन उनके टी20 इंटरनेशनल करियर का सर्वश्रेष्ठ है. लंबे समय बाद टीम में लौटे हसन ने न सिर्फ मैच का रुख मोड़ा बल्कि पाकिस्तान के लिए टी20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों की सूची में 65 विकेट के साथ नौवें स्थान पर पहुंच गए हैं, उन्होंने मोहम्मद हफीज (61 विकेट) को पीछे छोड़ा. इस मैच में पांच विकेट लेकर वह पाकिस्तान की ओर से टी20 इंटरनेशनल में ऐसा कारनामा करने वाले सिर्फ चौथे गेंदबाज बने हैं.

पाकिस्तान की सीमित ओवरों की टीम के नए कोच माइक हेसन के मार्गदर्शन में यह पहली सीरीज है. अब इस सीरीज का दूसरा टी20 मैच शुक्रवार, 30 मई को खेला जाएगा.  

RCB vs PBKS में जो जीता फाइनल में, जानें अहम मुकाबले में पिच का मिजाज और दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड

श्रेयस अय्यर को भारतीय टेस्ट टीम में जगह क्यों नहीं मिली? कोच गंभीर का हैरान करने वाला रिएक्शन

बांग्लादेश-द. अफ्रीकी खिलाड़ी मैदान पर ही भिड़े, गला पकड़ा हेलमेट खींचा, वायरल हुआ वीडियो 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >