‘हमारी प्राथमिकता 20 विकेट’, शुभमन गिल ने दिए इंडियन प्लेइंग XI के संकेत, बुमराह पर कही ये बात

IND vs ENG 2nd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच एंडरसन तेंदुलकर सीरीज का दूसरा टेस्ट एजबैस्टन में खेला जाएगा, जहां भारत 0-1 से पीछे है.मैच से पहले कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि अभी ऐसा संतुलित संयोजन तय नहीं हुआ है जो 20 विकेट ले सके और बल्लेबाजी में भी गहराई हो. गिल ने बताया कि जसप्रीत बुमराह चयन के लिए उपलब्ध हैं, लेकिन उनके खेलने को लेकर स्थिति साफ नहीं है.

IND vs ENG 2nd Test: भारत और इंग्लैंड एंडरसन तेंदुलकर सीरीज के दूसरे मुकाबले के लिए एजबैस्टन में भिड़ेंगी. पहला मुकाबला गंवाने के बाद भारत सीरीज में 0-1 से पीछे है. इस मैच में भारतीय टीम जीत की कोशिश करेगी. इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच से पहले भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि टीम प्रबंधन ने अभी तक ऐसा संयोजन तय नहीं किया है जो यहां की परिस्थितियों में 20 विकेट ले सके और जिसकी बल्लेबाजी में भी गहराई हो. गिल ने इसके साथ ही कहा कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चयन के लिए उपलब्ध हैं लेकिन यह स्पष्ट नहीं किया कि वह दूसरे टेस्ट मैच में खेलेंगे या नहीं.

गिल ने दूसरे टेस्ट की पूर्व संध्या पर कहा, ‘‘बुमराह भाई निश्चित रूप से उपलब्ध हैं. हम सही संयोजन खोजने की कोशिश कर रहे हैं, जहां हम 20 विकेट ले सकें और इस तरह के विकेटों पर रन भी बना सकें. हम आज विकेट को देखने के बाद अंतिम संयोजन पर फैसला करेंगे. हमारी प्राथमिकता 20 विकेट लेना है और हम उसी के अनुसार संयोजन तैयार करेंगे.’’

भारत को लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट मैच के पांचवें दिन दूसरे स्पिनर की कमी खली और ऐसा लगता है कि टीम प्रबंधन ने रविंद्र जडेजा के साथ वाशिंगटन सुंदर या कुलदीप यादव को अंतिम एकादश में शामिल करने का मन बना लिया है. गिल ने कहा, ‘‘यहां दो स्पिनरों को खिलाना आम बात नहीं है, लेकिन यहां मौसम भी सामान्य नहीं रहा. पर्याप्त बारिश नहीं हुई. पिछले मैच में भी हमें लगा कि अगर चौथी पारी में हमारे पास एक अतिरिक्त स्पिनर होता तो हम बेहतर स्थिति में हो सकते थे.’’

स्पिनर रन रोक सकता है

उन्होंने कहा, ‘‘हमें लगता है कि तेज गेंदबाजों की तुलना में स्पिनरों के लिए रन रोकना आसान है, खासकर तब जब गेंद पुरानी हो. इन परिस्थितियों में गेंद 30-40 ओवर के बाद उतनी स्विंग नहीं करती है.‘‘ गिल ने कहा, ‘‘अगर तेज गेंदबाज अधिक मौके नहीं बना पाते हैं, तो हमें लगता है कि इस तरह के विकेटों पर दूसरा स्पिनर कम से कम तब तक रन रोक सकता है, जब तक कि दूसरी नई गेंद नहीं ली जाती.‘‘

बल्लेबाजी और गेंदबाजी की गहराई में संतुलन जरूरी

भारत के निचले क्रम के बल्लेबाज पहले टेस्ट मैच में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे और ऐसे में गिल को बल्लेबाजी और गेंदबाजी की गहराई के बीच अच्छा संतुलन बनाए रखने की जरूरत है. उन्होंने कहा, ‘‘आदर्श रूप से, आप अपनी बल्लेबाजी की गहराई सातवें नंबर तक रखना चाहेंगे या फिर आप आठवें नंबर तक जा सकते हैं. लेकिन अगर आप नौवें नंबर तक जा रहे हैं, तो मुझे लगता है कि इस तरह के विकेटों पर 20 विकेट लेना मुश्किल हो जाएगा.’’

पहले टेस्ट से मिली ये सीख

कप्तान के रूप में अपने पहले टेस्ट में गिल को बल्ले और क्षेत्ररक्षण में काफी कुछ सीखने को मिला. उन्होंने कहा, ‘‘बहुत सारे सबक मिले. जैसे जब हम बल्लेबाजी कर रहे थे, तो मुझे लगा कि मैं और बेहतर बल्लेबाजी कर सकता था, अब जब मैं पीछे मुड़कर देखता हूं, तो जिस तरह का शॉट मैंने खेला, मुझे लगता है कि मैं थोड़ी और बल्लेबाजी कर सकता था. जब हम गेंदबाजी कर रहे थे, तो हमने सीखा कि एक बार गेंद पुरानी हो जाए और नरम हो जाए, तो ज्यादा कुछ नहीं हो सकता.’’

होटल में ‘कैद’ हुई टीम इंडिया, बर्मिंघम में संदिग्ध पैकेट मिलने से मची हलचल

पिच पर खड़ा होगा रनों का पहाड़ या विकेट की लगेगी झड़ी, एजबेस्टन का पिच रिपोर्ट

मोहम्मद शमी को लगा बहुत बड़ा झटका, हसीन जहां को गुजारा भत्ता के रूप में देनी होगी मोटी रकम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >