पाकिस्तान कभी नहीं भूलेगा… भारतीय सेना के शौर्य पर जानें क्या बोले सहवाग-धवन- हरभजन

Operation Sindoor: 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए. भारत ने चेतावनी दी थी कि सैन्य ठिकानों पर हमला हुआ तो कड़ा जवाब मिलेगा. इसी बीच पाकिस्तान ने 8-9 मई की रात जम्मू, पंजाब और राजस्थान में कई हमले किए. इसी बीच वीरेंद्र सहवाग और शिखर धवन ने सेना को समर्थन देते हुए भारत की कार्रवाई की सराहना की है. (Cricketers Backs Indian Army amid border tention with Pakistan)

Operation Sindoor: भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम में (जिसमें 28 नागरिक मारे गए थे) हुए आतंकी हमले के जवाब में ऑपरेशन सिंदूर चलाया था. इस ऑपरेशन के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (PoJK) में आतंकियों के ठिकानों पर सटीक हमले किए थे. भारत ने यह भी चेतावनी दी थी कि किसी भी सैन्य ठिकाने पर हमला करने का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा. इसी बीच पाकिस्तान ने भारत पर 8-9 मई की रात जम्मू, पंजाब और राजस्थान में कई हमले किए. भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच, पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग और शिखर धवन ने भारतीय सशस्त्र बलों के लिए अपना पूरा समर्थन जताया है और कहा है कि भारत हालिया हमलों का करारा जवाब देगा. (Cricketers Backs Indian Army Amid Border Tention with Pakistan)

वीरेंद्र सहवाग ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर लिखा, “पाकिस्तान ने उस समय युद्ध चुना जब उसके पास चुप रहने का विकल्प था. उन्होंने अपने आतंकी ठिकानों को बचाने के लिए हालात को और बिगाड़ा है, जो उनके बारे में बहुत कुछ कहता है. हमारी सेनाएं सबसे उपयुक्त तरीके से जवाब देंगी- ऐसा जवाब जिसे पाकिस्तान कभी नहीं भूलेगा.”

पूर्व भारतीय ओपनर शिखर धवन ने भी इस स्थिति पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने एक्स पर लिखा, “हमारे बहादुर जवानों को सलाम, जिन्होंने सीमाओं की सुरक्षा करते हुए जम्मू में ड्रोन हमले को रोका. भारत मजबूती से खड़ा है. जय हिंद!”

हरभजन सिंह ने भी भारतीय सेना के शौर्य पर भरोसा जताते हुए लिखा, जय भारत . जय जवान . हर हर महादेव”

वहीं भारत के पूर्व गेंदबाज ने भी इस मौके पर पाकिस्तान को लताड़ लगाई है. उन्होंने लिखा, “पाकिस्तान कितना दुष्ट देश है. भारत उन्हें अच्छा सबक सिखाएगा.

वहीं गुरुवार को रक्षा सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान ने सटवारी, सांबा, आरएस पुरा और अर्निया जैसे इलाकों को निशाना बनाते हुए आठ मिसाइलें दागीं. इन सभी मिसाइलों को भारतीय वायु रक्षा इकाइयों ने सफलतापूर्वक इंटरसेप्ट कर निष्क्रिय कर दिया. जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में धमाकों की आवाज़ें सुनी गईं, जहां भारतीय सेना ने पाकिस्तानी ड्रोन को इंटरसेप्ट किया. इसी तरह राजस्थान के जैसलमेर में भी ऐसे ड्रोन रोके गए, जहां लोगों ने आसमान में तेज़ रोशनी और विस्फोट की आवाज़ें देखीं और सुनीं. सावधानी के तौर पर कई इलाकों में ब्लैकआउट लागू किया गया, जिनमें राजस्थान का बीकानेर, पंजाब के जलंधर और अमृतसर, और जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़, अखनूर, सांबा, और जम्मू शामिल हैं.

अंबाती रायडू को 7 घंटे में 29 हजार लोगों की लताड़, भारत-पाक तनाव के बीच ट्वीट से बुरे फंसे

भारत के हमलों से डर, PSL लेकर भागा पाकिस्तान, इस देश में होगा आयोजन

India Pakistan War: ‘शुक्रवार को IPL मैच खेला जाएगा’ अरुण धूमल ने दी फैंस को खुशखबरी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >