OMG! भारत की एशिया कप ट्रॉफी चुराकर भाग गए मोहसिन नकवी, BCCI ने धमकाया; समझदार होंगे तो पहुंचा देंगे

Mohsin Naqvi Stole India’s Asia Cup 2025 Trophy: एशिया कप 2025 में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को हराकर खिताबी जीत हासिल की. लेकिन विवादों से भरे इस टूर्नामेंट का अंत भी विवाद के साथ हुआ. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष, पाकिस्तान के गृह मंत्री और एशियन क्रिकेट काउंसिल के चेयरमैन मोहसिन नकवी भारत की जीती हुई ट्रॉफी लेकर भाग गए.

Mohsin Naqvi Stole India’s Asia Cup 2025 Trophy: भारत ने पाकिस्तान को हराकर एशिया कप 2025 जीत लिया. यह टीम इंडिया का नौवां खिताब है, जो एशिया में किसी भी टीम द्वारा जीते गए खिताबों में सबसे ज्यादा है. यह दिखाता है कि भारत का इस टूर्नामेंट में कितना दबदबा है. लेकिन इतनी ऐतिहासिक जीत के बावजूद जश्न में अफरातफरी हावी रही. भारत-पाकिस्तान विवादों से भरे इस टूर्नामेंट का समापन एक और भी अजीब मोड़ पर हुआ. एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) प्रमुख और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) अध्यक्ष मोहसिन नकवी विजेता ट्रॉफी और मेडल लेकर स्टेडियम से चले गए, जिससे भारतीय खिलाड़ी बिना ट्रॉफी और मेडल के ही जश्न मनाने को मजबूर हुए.

भारत ने इस टूर्नामेंट के पहले मैच से ही साफ कर दिया था कि वह पाकिस्तान से हाथ तक नहीं मिलाना चाहता. चैंपियन बनने के बाद मोहसिन नकवी से ट्रॉफी स्वीकार नहीं करना भी स्पष्ट रूप से सूचित कर दिया गया था.  ऐसे में जब टीम इंडिया के खिलाड़ी टूर्नामेंट जीतने के बाद खुश नजर आ रहे थे, लेकिन अप्रत्याशित रूप से काफी देरी हो रही थी. भारतीय खिलाड़ी स्टेज से दूरी बनाए खड़े रहे. उन्होंने एशिया कप के आयोजकों को सूचित कर दिया कि अगर ट्रॉफी नकवी देंगे तो वे प्रेजेंटेशन में हिस्सा नहीं लेंगे. आखिरकार करीब एक घंटे बाद जब समारोह शुरू हुआ, तो प्रजेंटर साइमन डूल ने चौंकाने वाली घोषणा की, “एसीसी ने हमें सूचित किया है कि भारत आज रात अपनी ट्रॉफी नहीं लेगा.”

पाकिस्तानी खिलाड़ी मैच खत्म होने के बाद लगभग एक घंटे तक ड्रेसिंग रूम में ही रहे, जिससे नकवी स्टेज पर अकेले रह गए. जब अंततः कप्तान सलमान आगा और उनकी टीम बाहर निकली, तो उन्हें दर्शकों से जोरदार इंडिया इंडिया के नारों का सामना करना पड़ा. इस माहौल ने पूरी सेरेमनी को ठप कर दिया. नकवी मंच पर बेशर्मों की तरह खड़े रहे, जबकि स्टेडियम में मौजूद भारतीय दर्शकों ने जोर-जोर से भारत माता की जय के नारे लगाए. माहौल तनावपूर्ण हो गया. साफ दिख रहा था कि नकवी नहीं चाहते थे कि भारत ट्रॉफी के साथ तस्वीरें खिंचवाए. आखिरकार लंबे इंतजार के बाद एसीसी और पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी एशिया कप 2025 ट्रॉफी लेकर स्थल से निकल गए, जबकि विजेता भारतीय टीम ने पोडियम पर बिना ट्रॉफी के जश्न मनाया और अपने होटल लौट गई.

भारतीय सोशल मीडिया ने जताया रोष

मोहसिन नकवी की इस हरकत पर इंडियंस का गुस्सा फूट पड़ा. लोगों ने सोशल मीडिया पर जमकर लताड़ा.

बीसीसीआई ने कहा- समझदार होंगे तो वापस कर देंगे

बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने नकवी की हरकत पर नाराजगी जताई और इसे स्पोर्ट्समैन स्पिरिट के खिलाफ बताया. सैकिया ने एएनआई से कहा, “यह बिल्कुल अप्रत्याशित था कि कोई शख्स एशिया कप ट्रॉफी लेकर अपने होटल कमरे में भाग जाए. हम उस व्यक्ति से ट्रॉफी स्वीकार नहीं कर सकते जो ऐसे देश का प्रतिनिधित्व करता है, जो हमारे देश के खिलाफ युद्ध कर रहा है. लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि वह हमारे खिलाड़ियों को उनका पल ही छीन ले. हमें उम्मीद है कि उनकी समझदारी जागेगी और वह ट्रॉफी भारत वापस भेज देंगे.” 

भारत ने एक और महाद्वीपीय खिताब जीतकर इतिहास रचा, लेकिन यह रात क्रिकेट जितनी नहीं बल्कि उसके बाद हुए अराजक और अभूतपूर्व ट्रॉफी विवाद के लिए भी याद रखी जाएगी. सैकिया ने पुष्टि की कि बीसीसीआई इस घटना के खिलाफ एशियाई क्रिकेट परिषद में कड़ा विरोध दर्ज कराएगा. वहीं, खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के प्रयासों को सम्मानित करने के लिए बीसीसीआई ने 21 करोड़ रुपये का इनाम घोषित किया है.

ये भी पढ़ें-

पाकिस्तान को रौंदने वाली टीम इंडिया पर पैसों की बारिश, ACC की प्राइज मनी से 9 गुना ज्यादा BCCI ने किया मालामाल

Video: आउट ऑफ कंट्रोल गौतम गंभीर, हारिस रऊफ की गेंद और तिलक के सिक्स पर टेबल पीट-पीटकर दिखाया रौद्र रूप

मेरे जिंदगी की खास, तिलक वर्मा ने Asia Cup फाइनल पर दिया बड़ा बयान, संजू और शिवम दुबे के लिए कही ये बात

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >