Oman vs Scotland T20 WC: ओमान को हराकर स्कॉटलैंड शान से सुपर 12 में, भारत के ग्रुप में शामिल

Oman vs Scotland T20 WC Group B: वर्ल्ड कप के ग्रुप मुकाबले में स्कॉटलैंड ने ओमान को हराकर सुपर 12 में स्थान बना लिया है. ग्रुप बी के अपने आखिरी मुकाबले में स्कॉटलैंड ने ओमान को 8 विकेट से हराया और लगातार तीसरी जीत दर्ज की और अपने ग्रुप में 6 अंक लेकर टॉप पर मौजूद है.

Live Updates
10:47 PM. 21 Oct 21 10:47 PM. 21 Oct

अपने ग्रुप में स्कॉटलैंड टॉप में रहते हुए सुपर 12 में

स्कॉटलैंड की टीम अपने ग्रुप बी में लगातार तीन मैच जीतकर 6 अंक लेकर टॉप में रहते हुए सुपर 12 में प्रवेश किया, जबकि बांग्लादेश की टीम चार अंक लेकर दूसरे स्थान पर रहते हुए सुपर 12 में पहुंचा.

10:47 PM. 21 Oct 21 10:47 PM. 21 Oct

स्कॉटलैंड ने ओमान को 8 विकेट से हराया

स्कॉटलैंड ने ओमान को 8 विकेट से हरा दिया. स्कॉटलैंड ने पहले ओमान को 122 के स्कोर पर ढेर कर दिया, फिर 17 ओवर में दो विकेट खोकर 123 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया. स्कॉटलैंड की यह लगातार तीसरी जीत था. स्कॉटलैंड की ओर से जॉर्ज मुन्से ने 20, कप्तान काइल कोएट्जर ने 41, मैथ्यू क्रॉस 26 और रिची बेरिंगटन ने नाबाद 31 रन बनाये.

10:47 PM. 21 Oct 21 10:47 PM. 21 Oct

स्कॉटलैंड को दूसरा झटका, कोएट्जर 41 रन बनाकर आउट

स्कॉटलैंड को 10वें ओवर की आखिरी गेंद पर दूसरा झटका लगा. काइल कोएट्जर 28 गेंदों में दो चौके और 3 छक्के की मदद से 41 रन बनाकर आउट हुए. कोएट्जर को खावर अली ने आउट किया.

10:47 PM. 21 Oct 21 10:47 PM. 21 Oct

स्कॉटलैंड को पहला झटका, मुन्से 20 रन बनाकर आउट

ओमान के छोटे स्कोर का पीछा करते हुए स्कॉटलैंड ने एक विकेट पर 6 ओवर में 45 रन बना लिया है. स्कॉटलैंड को पहला झटका जॉर्ज मुन्से के रूप में लगा. मुन्से 19 गेंदों में 4 चौके की मदद से 20 रन बनाये.

10:47 PM. 21 Oct 21 10:47 PM. 21 Oct

ओमान 122 पर ऑल आउट

ओमान की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 122 रन पर ऑल आउट हो गयी. ओमान की ओर से सबसे अधिक रन इलियास ने 37 रन बनाये, जबकि जीशान 34 रन बनाकर आउट हुए. स्कॉटलैंड की ओर से जोश डेवी ने 4 ओवर में 25 रन देकर तीन विकेट चटकाये. जबकि सफयान शरीफ और माइकल लीस्क ने दो-दो विकेट चटकाये. मार्क वाट ने एक विकेट लिये.

10:47 PM. 21 Oct 21 10:47 PM. 21 Oct

ओमान को 6ठा झटका, नसीम खुशी 2 रन बनाकर आउट

ओमान को 16वें ओवर की चौथी गेंद पर 6ठा झटका लगा. विकेट कीपर नसीम खुशी केवल दो रन बनाकर आउट हुए. इससे पहले संदीप गौड़ 5 रन बनाकर आउट हुए थे.

10:47 PM. 21 Oct 21 10:47 PM. 21 Oct

ओमान को चौथा झटका, मोहम्मद नदीम 25 रन बनाकर आउट

ओमान की टीम को चौथा झटका लगा. मोहम्मद नदीम 25 रन बनाकर आउट हुए. नदीम ने 21 गेंदों का सामना किया, जिसमें दो चौका जमाया.

10:47 PM. 21 Oct 21 10:47 PM. 21 Oct

ओमान को तीसरा झटका, इलियास 37 रन बनाकर आउट

ओमान की टीम को 10वें ओवर की तीसरी गेंद पर तीसरा झटका लगा. सलामी बल्लेबाज इलियास 35 गेंदों में 3 चौके और दो छक्कों की मदद से 37 रन बनाकर आउट हुए.

10:47 PM. 21 Oct 21 10:47 PM. 21 Oct

ओमान को दूसरा झटका, जतिंदर और कश्यप आउट

ओमान को चौथे ओवर में दूसरा झटका लगा. पहले ओवर में जतिंदर आउट हुए, तो तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर कश्यप प्रजापति 3 रन बनाकर आउट हुए.

10:47 PM. 21 Oct 21 10:47 PM. 21 Oct

ओमान की खराब शुरुआत, पहले ही ओवर में जतिंदर आउट

ओमान की शुरुआत खराब रही. दूसरी गेंद पर जतिंदर सिंह खाता खोले बिना दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट होकर पवेलियन लौट गये. जतिंदर और आकिब इलियास एक ही ओर पहुंच गये थे, और स्कॉटलैंड के खिलाड़ियों ने कोई भी गलती नहीं की और गिल्ली बिखेर दिया. नॉन स्ट्राइक एंड पर खड़े इलियास अपनी जगह से नहीं हटे और जतिंदर को अपना विकेट गंवाना पड़ा.

10:47 PM. 21 Oct 21 10:47 PM. 21 Oct

ओमान (प्लेइंग इलेवन)

आकिब इलियास, जतिंदर सिंह, कश्यप प्रजापति, जीशान मकसूद (कप्तान), खावर अली, नसीम खुशी (विकेट कीपर), सूरज कुमार, संदीप गौड़, मोहम्मद नदीम, फैयाज बट और बिलाल खान.

10:47 PM. 21 Oct 21 10:47 PM. 21 Oct

स्कॉटलैंड (प्लेइंग इलेवन)

जॉर्ज मुन्से, काइल कोएट्ज़र (कप्तान), मैथ्यू क्रॉस (विकेट कीपर), रिची बेरिंगटन, कैलम मैकलियोड, माइकल लीस्क, क्रिस ग्रीव्स, मार्क वाट, जोश डेवी, सफयान शरीफ और ब्रैडली व्हील.

10:47 PM. 21 Oct 21 10:47 PM. 21 Oct

ओमान ने टॉस जीता, पहले बल्लेबाजी का फैसला

आयरलैंड के खिलाफ ओमान की टीम ने टॉस जीत लिया है. टॉस जीतकर ओमान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है.

10:47 PM. 21 Oct 21 10:47 PM. 21 Oct

स्कॉटलैंड ने अब तक एक भी मुकाबला नहीं गंवाया

वर्ल्ड कप ग्रुप मुकाबले में स्कॉटलैंड की टीम ग्रुप बी में टॉप पर मौजूद है. स्कॉटलैंड ने अब तक एक भी मुकाबले नहीं हारे. बांग्लादेश को हराकर स्कॉटलैंड की टीम ने बड़ा उलटफेर किया. स्कॉटलैंड के इस समय 4 अंक हैं.

6:51 PM. 21 Oct 21 6:51 PM. 21 Oct

अब से कुछ देर बाद ओमान और स्कॉटलैंड के बीच भिड़ंत

ओमान और स्कॉटलैंड के बीच कुछ देर बाद भिड़ंत होगी. स्कॉटलैंड ने अबतक एक भी मुकाबला नहीं हारा, जबकि ओमान की टीम दो मैच खेलकर एक मैच में जीत दर्ज की दो अंक लेकर दूसरे स्थान पर बनी हुई है.

मुख्य बातें

Oman vs Scotland T20 WC Group B: वर्ल्ड कप के ग्रुप मुकाबले में स्कॉटलैंड ने ओमान को हराकर सुपर 12 में स्थान बना लिया है. ग्रुप बी के अपने आखिरी मुकाबले में स्कॉटलैंड ने ओमान को 8 विकेट से हराया और लगातार तीसरी जीत दर्ज की और अपने ग्रुप में 6 अंक लेकर टॉप पर मौजूद है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >