Asia Cup 2025: पाकिस्तान नहीं इस टीम से होगा खतरा, इरफान पठान ने टीम इंडिया को दी चेतावनी

Asia Cup 2025, Irfan Pathan warns Team India: एशिया कप 2025 टी20 टूर्नामेंट शुरू होने वाला है और सभी टीमें तैयार हैं. पिछली बार का चैंपियन भारत सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में 4 सितंबर को यूएई पहुंचेगा. टूर्नामेंट शुरू होने से पहले पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने चेतावनी दी कि पाकिस्तान नहीं बल्कि अफगानिस्तान की टीम धीमी पिचों पर भारत के लिए बड़ी चुनौती बन सकती है.

Asia Cup 2025, Irfan Pathan warns Team India: एशिया कप 2025 को शुरू होने में अब एक हफते से भी कम समय है. 8 टीमों के इस महाद्वीपीय टूर्नामेंट की सभी टीमों का दस्ता तैयार हो चुका है. पिछली बार का चैंपियन भारत भी सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में अपने 15 सदस्यीय दल के साथ 4 सितंबर को यूएई में लैंड कर जाएगा. इस बार यह टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में आयोजित किया जाएगा. वैसे तो भारत इस प्रारूप का चैंपियन है, लेकिन कब किस्मत खराब हो जाए कहा नहीं जा सकता. इसी को ध्यान में रखते हुए भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने मेन इन ब्लू को चेतावनी दी है. हालांकि उन्होंने भारत की चिर परिचित प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान नहींं बल्कि अफगानिस्तान के खिलाफ होशियार रहने की हिदायत दी है. 

सोनी स्पोर्ट्स के प्रोग्राम में बात करते हुए इरफान पठान ने कहा कि 2025 एशिया कप में भारत को पाकिस्तान से ज्यादा अफगानिस्तान से सावधान रहना होगा क्योंकि दुबई की धीमी पिचें उनके गेंदबाजों को काफी मदद कर सकती हैं. धीमी पिचें मिलीं तो उनके गेंदबाज बहुत खतरनाक हो सकते हैं. वहीं पाकिस्तान के बारे में पठान का कहना है कि वे अभी बदलाव के दौर से गुजर रहे हैं, वे अपनी टीम को दोबारा मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं वे नेतृत्व की तलाश में हैं और उन बल्लेबाजों की तलाश में भी जो लगातार टॉप ऑर्डर पर अच्छा प्रदर्शन कर सकें, जबकि अफगानिस्तान के साथ ऐसा नहीं है. 

अफगानिस्तान ने पाक को हराकर सिद्ध की इरफान की बात

वैसे इरफान का कहना सही भी हो सकता है. पाकिस्तान, अफगानिस्तान और यूएई के बीच चल रही ट्राई सीरीज में अफगान स्पिनर्स ने इस सिद्ध भी कर दिखाया है. 2 सितंबर को खेले गए मुकाबले में अफगानिस्तान ने 18 रन से पाकिस्तान को धूल चटाई. राशिद खान, मोहम्मद नबी जैसे गेंदबाजों ने अपनी फिरकी में फंसाकर पाकिस्तान को 170 रन का स्कोर चेज नहीं करने दिया. इसके साथ ही उनके बल्लेबाज सादिकुल्लाह अटल और इब्राहिम जादरान भी अच्छे फॉर्म में है, ऐसे में वे जरूर कुछ खेल दिखा सकते हैं.

अब भारतीय खिलाड़ी हमेशा खेल से जुड़े रहते हैं

हाल के महीनों में भारत के खिलाड़ियों को टी20 इंटरनेशनल का कम अनुभव मिला है, क्योंकि ज्यादातर खिलाड़ी या तो ब्रेक पर रहे या रेड बॉल क्रिकेट खेल रहे थे. इससे क्या टीम को नुकसान हो सकता है? इस पर पूर्व ऑलराउंडर ने कहा कि बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पूर्व में एनसीए के आने के बाद स्थिति काफी बदल गई है. उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि आजकल भारतीय क्रिकेटर हमेशा खेल से जुड़े रहते हैं क्योंकि खिलाड़ियों और एनसीए के बीच अच्छा तालमेल है, जो कॉन्ट्रैक्टेड खिलाड़ी हैं वे कभी भी तैयारी के लिए एनसीए जा सकते हैं, वहां फिटनेस टेस्ट दे सकते हैं. हाल ही में एनसीए में फिटनेस टेस्ट हुआ भी था साथ ही वहां अभ्यास करने और तैयारी करने की पूरी सुविधा है.”

उन्होंने आगे कहा, “मैच सिमुलेशन होते हैं और पूरे साल कोच भी उपलब्ध रहते हैं तो इस तरह की तैयारी को लेकर मुझे कोई चिंता नहीं है. मुझे लगता है भारतीय टीम ऐसे स्तर पर पहुंच चुकी है कि अगर हम थोड़ा कम तैयार होकर भी टूर्नामेंट शुरू करें तो शुरुआती मैचों में असर हो सकता है, लेकिन टूर्नामेंट आगे बढ़ने के साथ कोई समस्या नहीं होगी.”

एशिया कप 2025 का शेड्यूल

भारत, पाकिस्तान, यूएई और ओमान के साथ एक ही ग्रुप में है. भारत इन तीनों टीमों से एक एक बार खेलेगा. दूसरी ओर अफगानिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका और हांगकांग वाले ग्रुप में है. अगर भारत और अफगानिस्तान अपने ग्रुप में टॉप 2 में रहते हैं, तो दोनों के बीच सुपर 4 में मुकाबला होगा. टूर्नामेंट 9 सितंबर से शुरू होगा, जिसमें पहला मुकाबला अफगानिस्तान और हांगकांग के बीच होगा. जबकि टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला भारत, यूएई के खिलाफ खेलेगा, जो 10 सितंबर को होगा. वहीं फाइनल मैच 28 सितंबर को होगा.

ये भी पढ़ें:-

हाई डिमांड अश्विन रचेंगे इतिहास, IPL रिटायरमेंट के बाद अब इस देश ने खेलने का दिया ऑफर

क्रिकेट के इन दो नियमों में बदलाव चाहते हैं कुक और वॉन, जिन पर IND vs ENG सीरीज के दौरान मचा था बवाल

एशिया कप 2025 से पहले अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को धोया, इन खिलाड़ियों के बूते दी करारी मात

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >