सिर्फ जस्सी भाई नहीं, ओवल टेस्ट के बाद ‘डीएसपी सिराज’ पर भी बढ़ा भारत का भरोसा

Mohammad Siraj: ओवल टेस्ट में मोहम्मद सिराज ने शानदार स्पेल डालकर भारत को रोमांचक जीत दिलाई और अपनी अलग पहचान बनाई. बुमराह के साये में करियर शुरू करने वाले सिराज ने इस बार मैच का पासा पलटते हुए हीरो की भूमिका निभाई. इस प्रदर्शन से उन्होंने ड्रेसिंग रूम और प्रशंसकों के दिलों में अपनी जगह और भी मजबूत कर ली.

Mohammad Siraj: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आगाज के बाद जसप्रीत बुमराह की छत्र छाया हमेशा मोहम्मद सिराज पर रही, लेकिन ओवल में सोमवार को इस तेज गेंदबाज ने अपनी शानदार स्पैल से अपनी एक अलग पहचान बना ली. भारत की पिछले साल बारबाडोस में टी20 विश्व कप जीत के बाद सिराज ने भावुक होकर नम आंखों के साथ कहा था ‘‘मैं सिर्फ जस्सी भाई पर विश्वास करता हूं.’’ इसके तेरह महीने बाद अब ऐसा ही कुछ करने की सिराज की बारी थी.  उन्होंने अपनी शानदार गेंदबाजी से मैच का पासा पलटते हुए सोमवार को इंग्लैंड के खिलाफ भारत को यादगार जीत दिला कर भारतीय ड्रेसिंग रूम के साथ प्रशंसकों की नजर में अपना कद और भी ऊंचा कर लिया.

इंग्लैंड के खिलाफ (IND vs ENG) पांचवें टेस्ट मैच में कार्यभार प्रबंधन के तहत बुमराह को टीम में शामिल नहीं किया गया था, ऐसे में भारतीय गेंदबाजी की अगुवाई करने की जिम्मेदारी सिराज पर आ गयी. सिराज ने इस श्रृंखला के पांच मैच खेलने वाले इकलौते तेज गेंदबाज है. उन्होंने इस दौरान थकान को धता बताते हुए 185.3 ओवर गेंदबाजी की. वह 23 विकेट के साथ इस श्रृंखला के सबसे सफल गेंदबाज भी बने.

श्रृंखला के दौरान कई ऐसे पल आये जब लगातार अच्छी गेंदबाजी के बावजूद सिराज को विकेट नहीं मिले. उन्होंने हालांकि इस पर हताश होने की जगह कहा ‘शायद अल्लाह की मेरे लिए कोई और योजना हो’. इंग्लैंड की दूसरी पारी में जैक क्रॉली और ओली पोप को आउट करने के बाद हैरी ब्रूक के कैच को पकड़ कर वह बाउंड्री से टकरा गए जिसके बाद उनके चेहरे पर मायूसी महसूस की जा सकती थी. मैच के पांचवें दिन सुबह के सत्र में उन्होंने हालांकि अपनी धारदार गेंदबाजी से क्षेत्ररक्षण के दौरान हुई चूक की भरपाई कर दी.

London: india’s mohammed siraj celebrates with teammates after taking the wicket of england’s jamie overton during the fifth day of the fifth test match between india and england, at the oval cricket ground, in london, england, monday, aug. 4, 2025. (pti photo/r senthilkumar)(pti08_04_2025_000252a)

भारत की इस रोमांचक जीत के बाद जब कप्तान शुभमन गिल से पूछा गया कि क्या अब भारतीय टीम बुमराह जितना ही सिराज पर भी विश्वास करती है, तो भारतीय कप्तान ने इसका जवाब ‘हां’ में दिया. उन्होंने कहा, ‘‘यह केवल अभी की बात नहीं है. हम पहले भी कहते थे कि हम सिराज भाई पर विश्वास करते हैं. इस मैच में उन्होंने जिस तरह से प्रयास किया अगर हम हार भी जाते तो हमें बुरा लगता. इससे हालांकि ड्रेसिंग रूम में उनके लिए सम्मान कम नहीं होता, क्योंकि उन्होंने यह वर्षों की मेहनत से कमाया है, एक पल आपको परिभाषित नहीं कर सकता.’’ गिल ने गर्व भरे अंदाज में कहा, ‘‘उन्होंने पिछले 4-5 सालों से इतनी कड़ी मेहनत की है और उन्होंने यह कमाया है.’’

खेल के साथ सिराज का रिश्ता बहुत ही सच्चा है और यह ओवल के मैदान पर उनके पूरे समर्पण से साफ दिखाई देता है. मैच के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान गिल के साथ बैठे सिराज ने कहा, ‘‘क्रिकेट मेरा पहला प्यार है.’’ सिराज ने भावुक होकर कहा, ‘‘मैं क्रिकेट के लिए कुछ भी कर सकता हूं. अगर मैं मैच हार जाता हूं तो मुझे बहुत दुख होता है. जब मैं अच्छा प्रदर्शन नहीं करता हूं, तो मुझे बहुत दुख होता है. मैंने बचपन से जीवन में बहुत कड़ी मेहनत की है, इसलिए मैं उसके लिए सब कुछ देता हूं.’’ इस प्रदर्शन के बाद प्रशंसक अपने मियां भाई (सिराज का उपनाम) पर भी जस्सी भाई की तरह ही भरोसा करेंगे.

ये भी पढ़ें:-

आधी दुनिया को नहीं पता है रूट का यह रिकॉर्ड, IND vs ENG मैच के दौरान बना ये अनोखा कीर्तिमान

IND vs ENG मैच में जीत के बाद कोच गंभीर ने कप्तान गिल को गले लगाकर चूमा, देखें Video

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिये भारतीय हॉकी टीम का ऐलान, युवा खिलाड़ियों को मिला मौका

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >