गौतम गंभीर नहीं, इंग्लैंड दौरे पर इंडिया-ए का कोच बनेगा यह दिग्गज, जानें कौन है 98 में पाकिस्तान को धूल चटाने वाला सूरमा

Hrishikesh Kanitkar India A Coach for England Series: बीसीसीआई ने इंग्लैंड दौरे के लिए इंडिया ए टीम की घोषणा की है, जिसकी कप्तानी अभिमन्यु ईश्वरन और उपकप्तानी ध्रुव जुरेल को सौंपी गई है. टीम को इंग्लैंड लॉयंस के खिलाफ दो टेस्ट और भारतीय सीनियर टीम के खिलाफ एक अभ्यास मैच खेलना है. इस दौरे के लिए बीसीसीआई ने ऋषिकेश कानिटकर को इंडिया ए टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया है.

Hrishikesh Kanitkar India A Coach for England Series: बीसीसीआई ने इंग्लैंड लॉयंस के खिलाफ दो टेस्ट मैचों के लिए इंडिया ए टीम की घोषणा कर दी है. इसमें अभिमन्यु ईश्वरन को टीम की कमान सौंपी है, जबकि उपकप्तान ध्रुव जुरेल को बनाया गया है. इस दौरे पर भारत ए टीम को दो टेस्ट मैच इंग्लैंड की टीम से खेलना है, जबकि एक अभ्यास मैच भारत की सीनियर टीम के साथ होगा. यह मैच भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले होंगे. इस पूरी सीरीज के लिए भारतीय टीम की कोचिंग की जिम्मेदारी गौतम गंभीर पर नहीं हैं. बल्कि इसके लिए BCCI ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर ऋषिकेश कानिटकर को मुख्य कोच की जिम्मेदारी सौंपी है. 

टाइम्स ऑफ इंडिया के पत्रकार गौरव गुप्ता ने ट्वीट कर बताया कि ऋषिकेश कानिटकर इंग्लैंड दौरे के लिए इंडिया-ए टीम के कोच होंगे. ऋषिकेश कानिटकर ने भारत की ओर से टेस्ट और वनडे दोनों प्रारूपों में प्रतिनिधित्व किया है. घरेलू क्रिकेट में भी उनका करियर शानदार रहा है. बाएं हाथ के बल्लेबाज और ऑफ ब्रेक स्पिनर कानिटकर ने 52 की औसत से 10,400 रन बनाए हैं. कानिटकर ने महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और राजस्थान के लिए घरेलू क्रिकेट भी खेला हैं. उन्हें 1998 के इंडिपेंडेंस कप फाइनल के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ तनावपूर्ण रन-चेज में अपनी प्रसिद्ध मैच-विजयी बाउंड्री के लिए जाना जाता है. वह एक प्रसिद्ध रणजी ट्रॉफी विजेता कप्तान भी थे. बीसीसीआई ने उन्हें इंग्लैंड के कठिन दौरे पर एक स्टार-स्टडेड इंडिया ए टीम को कोचिंग देने के लिए भरोसा किया है.

कानिटकर का कोचिंग कैरियर

कोचिंग के नजरिए से देखें, तो कानिटकर इससे पहले इंडियन प्रीमियर लीग में कोच्चि टस्कर्स केरला के कोच रह चुके हैं और फिलहाल महाराष्ट्र की घरेलू टीम से जुड़े हुए हैं. शांत स्वभाव और रणनीतिक समझ के लिए पहचाने जाने वाले कानिटकर ने युवा प्रतिभाओं को निखारने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. ऋषिकेश कानिटकर 2022 में एशियाई खेलों में भारतीय महिला टीम के कोच थे, इसके अलावा उन्होंने गोवा और तमिलनाडु राज्य टीम को भी कोचिंग दी. 

ऋषिकेश कानिटकर. इमेज- सोशल मीडिया.

वहीं सीनियर टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर भारतीय टीम के साथ इंग्लैंड जा सकते हैं. इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दो मैचों के बाद, इंडिया ए सीनियर भारतीय टीम के खिलाफ अंतिम मैच खेलेगी. यह दौरा भारतीय सीनियर टीम के इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज की तैयारियों का अहम हिस्सा है, जो 20 जून से शुरू हो रही है.

इंग्लैंड दौरे के लिए इंडिया-ए टीम

अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, करुण नायर, ध्रुव जुरेल (उपकप्तान और विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, शार्दुल ठाकुर, ईशान किशन (विकेटकीपर), मानव सूथार, तनुष कोटियन, मुकेश कुमार, आकाश दीप, हर्षित राणा, अंशुल कांबोज, खलील अहमद, रुतुराज गायकवाड़, सरफराज खान, तुषार देशपांडे, हर्ष दुबे

(शुभमन गिल और साई सुदर्शन दूसरे मैच से पहले टीम से जुड़ेंगे)

इंग्लैंड दौरे के लिए इंडिया-ए टीम शेड्यूल

30 मई से 2 जून: इंग्लैंड लायंस बनाम इंडिया-ए, कैंटरबरी

6 जून से 9 जून: इंग्लैंड लायंस बनाम इंडिया-ए, नॉर्थम्प्टन

13 जून से 16 जून: इंट्रा-स्क्वाड मैच, बेकेनहैम

Video: हवा में ऐसे उड़ा कीपर जैसे कोई पंछी, झपट्टा मारकर बेन फोक्स ने पकड़ा हैरतअंगेज कैच

बाबर आजम ने चुनी टी20 वर्ल्ड इलेवन, विराट-बुमराह को छोड़ भारत से इन दो खिलाड़ियों को दिया मौका

‘21 मई को जब मैं…’, अपने नाम पर स्टैंड्स का उद्घाटन के बाद बोले रोहित शर्मा; खास टीम के लिए कही ये बात

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >