महीनों से शराब को देखा तक नहीं, क्योंकि… बेन स्टोक्स ने बताया किस जुनून में किया इतना बड़ा त्याग

Ben Stokes on quitting Alcohol ahead of IND vs ENG: इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स दिसंबर 2024 से चोट के कारण मैदान से बाहर हैं और 22 मई से जिम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट में वापसी की तैयारी कर रहे हैं. सर्जरी के बाद स्टोक्स की रिकवरी लगभग पूरी हो चुकी है और वे इस मुकाबले में अहम भूमिका निभाना चाहते हैं. एशेज सीरीज की तैयारी और फिटनेस रिहैब के दौरान स्टोक्स ने शराब से पूरी तरह दूरी बना ली है.

Ben Stokes on quitting Alcohol ahead of IND vs ENG: इंग्लैंड के अब तक के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडरों में से एक माने जाने वाले 33 वर्षीय बेन स्टोक्स दिसंबर 2024 से एक्शन से बाहर हैं. टेस्ट कप्तान स्टोक्स सर्जरी के बाद से रिकवरी कर रहे हैं और उम्मीद की जा रही है कि वह 22 मई से शुरू हो रहे जिम्बाब्वे के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में वापसी करेंगे. स्टोक्स की सर्जरी के बाद रिकवरी लगभग पूरी हो चुकी है और वह इस मुकाबले में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की उम्मीद कर रहे हैं.इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने चिर प्रतिद्वंद्वी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी एशेज श्रृंखला के लिए तैयार होने के प्रयास में अपने पैर की मांसपेशियों की चोट के रिहैबिलिटेशन के दौरान शराब पीना छोड़ दिया है. 

दिग्गज क्रिकेटर ने कहा कि उन्होंने इस साल की शुरुआत में शराब पीना छोड़ दिया था क्योंकि उन्हें उम्मीद थी कि इससे उनकी चोट से जल्द उबरने में मदद मिलेगी. 33 वर्षीय स्टोक्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के दौरान चोट लगने के बाद दिसंबर में अपने बाएं पैर की मांसपेशियों की सर्जरी करवाई थी जिसके कारण वह लंबे समय तक खेल से बाहर हो गए थे. अनटैप्ड पॉडकास्ट में बात करते हुए स्टोक्स ने माना कि अब चोट से उबरना उनके लिए काफी चुनौतीपूर्ण हो गया है और उन्हें केवल इस स्थिति तक पहुंचने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है जिससे वह टीम के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दे सकें. 2023 के आईपीएल सीजन के बाद उन्होंने लगातार होने वाले नीलामियों से नाम वापस ले लिया ताकि वे अपने टेस्ट करियर को लंबा खींच सकें.

स्टोक्स ने पॉडकास्ट पर कहा, ‘‘अपनी पहली बड़ी चोट के बाद मुझे उसका सदमा याद है और तब मैं सोच रहा था कि यह कैसे हुआ?’’ मैंने सोचा ‘हमने चार या पांच रात पहले थोड़ी शराब पी थी, क्या इसका कोई असर हो सकता है?’ इससे कोई मदद नहीं मिलती.’’

जब तक मैदान पर वापसी नहीं तब तक शराब नहीं

अपनी शराब पीने की आदत में बदलाव के बारे में बात करते हुए स्टोक्स ने कहा, “तब मैंने खुद से कहा अब मुझे अपनी आदतें बदलनी होंगी. मैं शायद कभी पूरी तरह से शराब नहीं छोड़ूंगा, लेकिन 2 जनवरी से अब तक मैंने एक बूंद भी नहीं पी है. मैंने तय किया कि जब तक मैं अपनी चोट से पूरी तरह नहीं उबर जाता और मैदान पर वापसी नहीं कर लेता, तब तक शराब नहीं पियूंगा.”

मैं रुकने के मूड में नहीं हूं- स्टोक्स

स्टोक्स को पिछले साल हंड्रेड टूर्नामेंट में पैर की मांसपेशियों में चोट लगी थी और न्यूजीलैंड के टेस्ट दौरे के दौरान वह फिर से चोटिल हो गए. उन्होंने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि मैं कभी पूरी तरह से इससे दूर हो पाऊंगा लेकिन मैंने दो जनवरी से शराब नहीं पी है. मैंने खुद से कहा, ‘जब तक मैं अपनी चोट का इलाज पूरा नहीं कर लेता और मैदान पर वापस नहीं आ जाता, तब तक नहीं’.’’ उन्होंने आगे कहा, “जिस दिन मैं सुबह उठकर ट्रेनिंग करने का मन नहीं बनाएंगा, वो दिन शायद इस बात का संकेत होगा कि अब मेरे अंदर वो जुनून नहीं बचा है. लेकिन अभी मैं रुकने के मूड में नहीं हूं.”

शराब की वजह से विवादों में पड़ चुके हैं स्टोक्स

करीब आठ साल पहले, इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर शराब के कारण ही विवादों में घिरे में थे, जब ब्रिस्टल में एक क्लब के बाहर हुए झगड़े के बाद उन्हें झगड़े का दोषी पाया गया था. 25 सितंबर 2018 को उनके साथ एलेक्स हेल्स भी थे. हालांकि इसके बाद उनहोंने वापसी की और खुद के आक्रामक व्यवहार को काफी संभाला. 

भारत और ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए हैं तैयार

स्टोक्स को सबसे पहले द हंड्रेड टूर्नामेंट के दौरान चोट लगी थी और फिर न्यूजीलैंड दौरे में हैमस्ट्रिंग फटने के कारण उन्हें सर्जरी करानी पड़ी. इस वजह से वे इंग्लैंड के भारत दौरे और चैंपियंस ट्रॉफी से भी बाहर रहे थे. अब जब भारत इंग्लैंड का दौरा करने वाला है, तब वे अपनी तैयारियों को और भी पुख्ता करना चाहते हैं. इसके साथ ही इंग्लैंड को इस साल एशेज के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा भी करना है, जिसके लिए स्टोक्स ने इतना त्याग किया. 

IPL 2025: राजस्थान का आखिरी मैच, CSK vs RR में होगा वैभव सूर्यवंशी vs आयुष म्हात्रे, टीमों की नंबर 10 से बचने की लड़ाई

प्लेऑफ से पहले RCB ने चला बड़ा दांव, 6.8 फुट लंबे और रोहित-पांड्या के शिकारी को किया शामिल

‘धोनी से भी…’ गुजरात टाइटंस के कोच को ही गिल पर नहीं भरोसा! कहा- टेस्ट कप्तानी में जम्मेदारी अभी…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >