बस 5 रन से चूका हीरो, वरना 147 साल के क्रिकेट इतिहास में नीतीश रेड्डी बना डालते यह रिकॉर्ड

Nitish Kumar Reddy: नीतीश कुमार रेड्डी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में शतक जड़कर इतिहास रच दिया है. उन्होंने अपनी पारी से ढेरों रिकॉर्ड बनाए, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई धरती पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में बस 5 रन से चूक गए.

Nitish Kumar Reddy: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट मैच का तीसरा दिन पूरी तरह से भारतीय बल्लेाबाज नीतीश रेड्डी के नाम रहा. उन्होंने आठवें नंबर पर उतरकर ने केवल भारतीय पारी को संभाला बल्कि उसे फॉलोऑन से बचाते हुए अच्छी स्थिति में पहुंचा दिया. उन्होंने कल 105 रन बनाए और आज चौथे दिन रविवार को अपनी पारी में 9 रन जोड़कर 114 रन पर अपनी पारी समाप्त की. उनकी इस पारी में उन्होंने 11 चौके और 1 छक्का लगाया. इस पारी से उन्होंने चौथा सबसे युवा भारतीय शतकवीर बनने का कारनामा किया. इसके साथ ही आज की पारी ने उन्हें एक और रिकॉर्ड में दूसरे नंबर पर पहुंचा दिया. 

दरअसल नीतीश ने अपनी पारी से ऑस्ट्रेलिया में किसी भी विदेशी बल्लेबाज द्वारा 8वें नंबर या उससे नीचे किसी नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गए. वे पहले नंबर पर स्थापित इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज मैट प्रायर से 5 रन से चूक गए. मैट प्रायर ने 2011 में 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 118 रन बनाए थे. तीसरे नंबर पाकिस्तान के बल्लेबाज यासिर शाह हैं, जिन्होंने 113 रन बनाए थे. जबकि चौथे नंबर पर न्यूजीलैंड के खिलाड़ी एडम पारोर हैं, जिन्होंने 2001 में 110 रन बनाए थे.   

ऑस्ट्रेलिया में 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए किसी विदेशी खिलाड़ी के सबसे ज्यादा रन

मैट प्रायर- 118 रन, सिडनी, 2011

नीतीश रेड्डी- 114 रन, मेलबोर्न, 2024

यासिर शाह- 113 रन, एडिलेड, 2019

एडम पारोर- 110 रन, 2001

गेरी अलेक्जेंडर- 108 रन, 1961

चौथे दिन भारतीय गेंदबाजों का कहर

नीतीश रेड्डी की पारी की बदौलत आज रविवार को चौथे दिन भारत ने अपनी पारी 369 रन पर समाप्त की. नीतीश के अलावा यशस्वी जायसवाल ने 82 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 474 रन के आधार पर 105 रन की लीड मिली. दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया को भारतीय गेंदबाजों का कहर देखने को मिला है. बुमराह ने 4 विकेट लिए तो सिराज ने 3 और रवींद्र जडेजा ने 1 विकेट लिया. दूसरी पारी में कंगारू टीम 173 रन पर 9 विकेट गंवा चुका था, लेकिन दसवें विकेट के लिए नाथन लियोन और स्कॉट बोलैंड की साझेदारी ने उसका स्कोर 228 रन तक पहुंचा दिया. ऑस्ट्रेलिया अब 333 रन की लीड ले चुका है. भारत कल पांचवें दिन जल्द से जल्द अंतिम विकेट लेकर बल्लेबाजी करना चाहेगा. 

‘वाइल्ड फायर’ नीतीश रेड्डी का महा धमाका, ताकते रह गए कंगारू खिलाड़ी, चौथे टेस्ट में लगा दी रिकॉर्ड्स की झड़ी

आंख में आंसू, हाथ जोड़कर ईश्वर को धन्यवाद, बेटे के शतक पर ऐसा रहा नीतीश के पिता का रिएक्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >