टीम इंडिया से बाहर होने के बाद फंसे नितीश कुमार रेड्डी, करोड़ों के मामले में केस हुआ दर्ज

Nitish Kumar Reddy: नितीश कुमार रेड्डी इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से चोट के कारण बाहर हो गए. लेकिन भारत लौटते ही वे एक और मामले में फंस गए हैं. उनकी पूर्व मैनेजमेंट एजेंसी ने बकाया भुगतान को लेकर केस दायर किया है. यह मामला दिल्ली हाई कोर्ट में दर्ज किया गया है.

Nitish Kumar Reddy: भारत के युवा ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी इंग्लैंड के खिलाफ चल रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा थे. हालांकि चौथे टेस्ट मैच से पहले चोट के कारण वे पूरी सीरीज से बाहर हो गए. उन्हें यह झटका तो लगा ही था, अब वे एक बड़े कानूनी विवाद में उलझ गए हैं. भारत लौटने के बाद, रेड्डी पर उनकी पूर्व एजेंसी ने बकाया भुगतान को लेकर अदालत में याचिका दायर कर दी है. इसी एजेंसी ने उनके खिलाफ यह मामला दिल्ली हाई कोर्ट में किया है.

नितीश को स्क्वॉयर द वन नाम की एक खिलाड़ी मैनेजमेंट एजेंसी मैनेज करती थी. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, नितीश ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के दौरान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में किसी साथी खिलाड़ी की नई मैनेजमेंट टीम से करार कर लिया और चार साल पुराना रिश्ता खत्म कर दिया था. रिपोर्ट के अनुसार, स्क्वॉयर द वन प्राइवेट लिमिटेड ने अरबिट्रेशन एंड कंसिलिएशन एक्ट की धारा 11(6) के तहत याचिका दायर की है. कंपनी द्वारा दाखिल इस याचिका में टीम इंडिया के इस ऑलराउंडर पर मैनेजमेंट एग्रीमेंट का उल्लंघन और बकाया भुगतान न करने का आरोप लगाया गया है. दिल्ली हाई कोर्ट में यह मामला सोमवार, 28 जुलाई को सुनवाई के लिए लिस्टेड है. 

कंपनी ने कहा डील दिलाई, रेड्डी बोले खुद हासिल की

पिछले तीन वर्षों से ‘स्क्वायर द वन’ नामक एजेंसी कथित तौर पर क्रिकेटर रेड्डी की मैदान के बाहर की व्यावसायिक जिम्मेदारियां संभाल रही थी. इस समय में रेड्डी ने आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर लोकप्रियता हासिल की. एजेंसी का आरोप है कि साझेदारी समाप्त होने के बावजूद उन्हें उनकी सेवाओं का भुगतान नहीं किया गया. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, एजेंसी ने रेड्डी को कई ब्रांड एंडोर्समेंट और कारोबारी डील्स दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी. ऐसे 90% मामले अदालत तक नहीं पहुंचते और निजी तौर पर सुलझा लिए जाते हैं. लेकिन रेड्डी का कहना है कि उन्होंने ये सभी सौदे खुद हासिल किए हैं और इसलिए किसी भुगतान की जरूरत नहीं है.

IPL से टीम इंडिया तक का सफर

आईपीएल 2023 में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से शानदार प्रदर्शन करने के बाद 21 वर्षीय नितीश रेड्डी को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम में चुना गया. उन्होंने 2024-25 की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के सभी पाँच टेस्ट मैचों में हिस्सा लिया, जहाँ उन्होंने 298 रन बनाने के साथ-साथ 5 विकेट भी झटके. वह इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी टीम इंडिया का हिस्सा रहे और दूसरे व तीसरे मुकाबले में खेले. हालांकि, ट्रेनिंग के दौरान लगी घुटने की चोट की वजह से उन्हें अंतिम दो टेस्ट मैचों से बाहर होना पड़ा. फिलहाल रेड्डी स्वदेश लौट चुके हैं और मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले जा रहे चौथे टेस्ट में उनकी जगह शार्दुल ठाकुर को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है.

ये भी पढ़ें:-

मैनचेस्टर में गिल-राहुल क्या जमे बॉल टैंपरिंग पर उतरे अंग्रेज, वीडियो सबूत से खुल गया सारा खेल, देखें वीडियो

WCL में भारत-पाक के बीच सेमीफाइनल हुआ तो, क्या शिखर धवन खेलेंगे? खुद गब्बर ने दिया जवाब

टूट गया ‘यूनिवर्स बॉस’ का रिकॉर्ड, क्रिस गेल को पीछे कर रोवमैन पॉवेल बढ़े आगे, फिर भी हार गया वेस्टइंडीज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >