NZ vs AUS T20 WC Final: ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप का नया चैंपियन, न्यूजीलैंड को 8 विकेट से रौंदा

NZ vs AUS T20 WC Final: टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराकर पहली बार ट्रॉफी पर कब्जा किया. ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड के लक्ष्य 173 रन को 2 विकेट खोकर 18.5 ओवर में हासिल कर लिया. ऑस्ट्रेलिया की ओर से मार्श ने नाबाद 77 रन बनाये.

Live Updates
4:27 AM. 15 Nov 21 10:57 PM. 14 Nov

ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप का नया चैंपियन, न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराया

न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराकर ऑस्ट्रेलिया ने पहली बार टी20 वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया. ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड के लक्ष्य 173 रन को 18.5 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया. ऑस्ट्रेलिया की ओर से मार्श ने नाबाद 77 रन बनाये. मार्श ने 50 गेंदों का सामना किया, जिसमें 6 चौके और 4 छक्के जमाये. ऑस्ट्रेलिया की ओर से डेविड वार्नर ने 53 और मैक्सवेल ने नाबाद 28 रन बनाये. जबकि न्यूजीलैंड की ओर से बोल्ट ने दो विकेट चटकाये.

4:27 AM. 15 Nov 21 10:57 PM. 14 Nov

ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका, वार्नर अर्धशतक जमाकर आउट

ऑस्ट्रेलिया को 13वें ओवर दूसरा झटका लगा. डेविड वार्नर को बोल्ट ने 53 के स्कोर पर अपना शिकार बनाया. वार्नर ने 38 गेंदों का सामना किया, जिसमें 4 चौके और 3 छक्के जमाये.

4:27 AM. 15 Nov 21 10:57 PM. 14 Nov

वार्नर की तूफानी पारी, 34 गेंदों में जमाया अर्धशतक

डेविड वार्नर ने तूफानी पारी खेलते हुए 34 गेंदों में 3 छक्के और 4 चौकों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया. वार्नर का यह 22वां टी20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक है.

4:27 AM. 15 Nov 21 10:57 PM. 14 Nov

9 ओवर की समाप्ति पर ऑस्ट्रेलिया का स्कोर एक विकेट पर 77 रन

9 ओवर की समाप्ति पर ऑस्ट्रेलिया ने एक विकेेेट खोकर 77 रन बना लिया है. इस समय वार्नर और मार्श क्रीज पर मौजूद हैं.

4:27 AM. 15 Nov 21 10:57 PM. 14 Nov

ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका, फिंच 5 रन बनाकर आउट

ऑस्ट्रेलिया को तीसरे ओवर की तीसरे ओवर में कप्तान फिंच 5 रन बनाकर आउट हुए. फिंच को बोल्ट ने अपना शिकार बनाया. फिंच ने 7 गेंदों का सामना किया, जिसमें एक चौका जमाया.

4:27 AM. 15 Nov 21 10:57 PM. 14 Nov

ऑस्ट्रेलिया की ओर से हेजलवुड ने चटकाये सबसे अधिक विकेट

ऑस्ट्रेलिया की ओर से जोश हेजलवुड ने सबसे अधिक विकेट चटकाये. उन्होंने 4 ओवर में 16 रन देकर 3 बल्लेबाजों को आउट किया. जैम्पा 4 ओवर में 26 रन लुटाकर 1 विकेट लिये.

मुख्य बातें

NZ vs AUS T20 WC Final: टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराकर पहली बार ट्रॉफी पर कब्जा किया. ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड के लक्ष्य 173 रन को 2 विकेट खोकर 18.5 ओवर में हासिल कर लिया. ऑस्ट्रेलिया की ओर से मार्श ने नाबाद 77 रन बनाये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >