‘सिर्फ एक शतक…’, दूसरे टेस्ट से पहले केएल राहुल को मिली वार्निंग, संजय मांजरेकर ने इसकी जताई उम्मीद

Sanjay Manjrekar on KL Rahul ahead of IND vs ENG 2nd Test: भारत ने पहले टेस्ट में पांच शतक लगाए लेकिन इंग्लैंड से मुकाबला पांच विकेट से हार गया. केएल राहुल और ऋषभ पंत ने दूसरी पारी में भी शतक जमाए, लेकिन टीम जीत नहीं पाई. दूसरे टेस्ट से संजय मांजरेकर ने कहा कि राहुल को अब सीनियर खिलाड़ी के रूप में टेस्ट में निरंतरता दिखानी होगी केवल एक शतक वाले बल्लेबाज के रूप में वे नहीं रह सकते.

Sanjay Manjrekar on KL Rahul ahead of IND vs ENG 2nd Test: भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में शानदार बल्लेबाजी की. टीम इंडिया की ओर से पांच बल्लेबाजों ने शतक लगाया, लेकिन भारत मैच नहीं बचा सका और पांच विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी. पहली पारी में यशस्वी जायसवाल, कप्तान शुभमन गिल और ऋषभ पंत ने सेंचुरी जड़ी, तो दूसरी पारी में केएल राहुल और पंत ने एकबार फिर शतक ठोका. भारत ने मैच में कुल 835 रन बनाए, लेकिन इंग्लैंड की बैजबॉल तकनीक ने भारत को पछाड़ दिया. भारत अब दो जून से होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए तैयारी कर रहा है, इससे पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने कहा है कि केएल राहुल को टेस्ट क्रिकेट में अधिक निरंतरता दिखाने की जरूरत है, खासकर जब वह विराट कोहली और रोहित शर्मा के संन्यास के बाद सीनियर भूमिका में आ चुके हैं. वहीं उन्होंने उपकप्तान ऋषभ पंत की काफी तारीफ की है. 

टेस्ट क्रिकेट में दो शतक लगाकर ऋषभ पंत ने भारत की बल्लेबाजी क्रम में अपनी जगह और मजबूत कर ली है. वह एक टेस्ट मैच में दो शतक लगाने वाले दुनिया के दूसरे विकेटकीपर बन गए हैं यह कारनामा उनसे पहले केवल एंडी फ्लावर ने किया था. लीड्स टेस्ट में ऋषभ पंत के दो शतकों के प्रदर्शन से संजय मांजरेकर बेहद प्रभावित हुए. उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा, “मुझे लगता है कि पंत टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाजी का आनंद लेते हैं. एक बल्लेबाज के लिए एक ही टेस्ट मैच में दो शतक लगाना बहुत बड़ी मानसिक चुनौती होती है. पहली पारी में शतक लगाने के बाद, 48 घंटे में फिर से वैसा ही संयम और ऊर्जा जुटाकर दूसरी पारी में शतक बनाना, यह एक असाधारण खिलाड़ी की पहचान है.”

Kl rahul. Image: bcci/x

एक शतक वाले बल्लेबाज बनकर नहीं रह सकते केएल

भारतीय टीम की अपेक्षाकृत युवा बल्लेबाजी में राहुल अब सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक हैं और उनसे अब स्थिरता, नेतृत्व और निरंतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है. मांजरेकर ने यह भी जोर दिया कि केएल राहुल को ठहर-ठहर कर प्रदर्शन करने वाले बल्लेबाज के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए और उन्हें पूरी सीरीज में निरंतर प्रदर्शन करना होगा. उन्होंने कहा, “मैं देख रहा हूं कि पंत अपनी फॉर्म बरकरार रखेंगे, लेकिन टीम में एक और सीनियर बल्लेबाज हैं जिन्हें अब कोई विकल्प नहीं है उन्हें सीरीज भर अपनी फॉर्म बनाए रखनी होगी. भारतीय क्रिकेट को उनकी सख्त जरूरत है और केएल राहुल अब सिर्फ एक शतक वाले या एक मैच वाले बल्लेबाज नहीं रह सकते.”

अब पूरा ध्यान केएल राहुल पर है, क्योंकि वह भारत की टेस्ट बल्लेबाजी क्रम में सबसे वरिष्ठ खिलाड़ी की भूमिका निभा रहे हैं. वहीं, पंत के हालिया प्रदर्शन ने एक ऊंचा मानक स्थापित किया है, यह दर्शाते हुए कि वह टेस्ट क्रिकेट में लगातार प्रदर्शन करने की क्षमता रखते हैं. टीम जिस परिवर्तन के दौर से गुजर रही है, उसमें वरिष्ठ खिलाड़ियों की जिम्मेदारी है कि वे युवा खिलाड़ियों को सही दिशा दें और टीम को मजबूती से आगे ले जाएं. इसके साथ ही राहुल पर युवा कप्तान शुभमन गिल को गाइड करने का भी दायित्व होगा.

गजब! PBKS के स्टार ने एक हफ्ते में जीता लगातार चौथा POTM, IPL 2025 में जिसे किया रिप्लेस, उसी की कप्तानी में रचा इतिहास

डिविलियर्स ने बताया बुमराह कैसे खेल सकते हैं पांचों टेस्ट? डेल स्टेन के वर्कलोड एग्जाम्पल से समझाया

2023 विश्व कप के बाद कोच द्रविड़ देना चाहते थे इस्तीफा, फिर रोहित ने कही ये बात और मान गए ‘द वाल’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >