WPL 2023 चैंपियन मुंबई पर हुई पैसों की बारिश, किसे मिला कौनसा अवॉर्ड, जानिए यहां

WPL 2023 Prize Money List: वीमेंस प्रीमियर लीग के पहले सीजन की चैंपियन मुंबई इंडियंस बन गई है. फाइनल में मुंबई ने दिल्ली को 7 विकेट से हराया. वहीं इस जीत के बाद मुंबई पर पैसों की बारिश हो गई है.

WPL 2023 Prize Money list, Mumbai Indians: वीमेंस प्रीमियर लीग के फाइनल में मुंबई इंडियंस ने इतिहास रचते हुए 7 विकेट से मैच जीतकर डब्ल्यूपीएल के पहले सीजन का खिताब अपने नाम कर लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने मुंबई को 132 रनों का लक्ष्य दिया था. जिसे मुंबई ने 19.3 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया. मुंबई की ओर से ब्रंट ने शानदार 60 रनों की पारी खेली. वहीं इस ऐतिहासिक जीत के बाद मुंबई की टीम पर पैसों की बारिश हो गई है. मुंबई के जीत के बाद फैंस यह जानने को उत्सुक थे कि इस विनर टीम, रनअ अप टीम और बाकि खिलाड़ियों को क्या-क्या अवार्ड दिए गए. ऐसे में आज हम आपको डब्ल्यूपीएल के पूरी प्राइज मनी और अवार्ड की लिस्ट के बारे में बताएंगे.

मुंबई को मिले 6 करोड़ रुपये

वीमेन्स प्रीमियर लीग के पहले सीजन की चैंपियन बनी मुंबई इंडियंस पर पैसों की बारिश हो गई है. टीम को जीत के बाद चमचमाती ट्रॉफी और 6 करोड़ रुपये दिए गए हैं. वहीं फाइनल मुकाबले में रनरअप रही दिल्ली कैपिटल्स को 3 करोड़ रुपये प्राइज मनी दी गई है. इन दो टीमों के अलावा एलिमिनेटर्स तक का अपना सफर तय करने वाली यूपी वॉरियर्स को 1 करोड़ रुपये दिए गए हैं.

किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

WPL 2023 चैंपियन – मुंबई इंडियंस (6 करोड़ रुपये)

WPL 2023 रनअर अप – दिल्ली कैपिटल्स (3 करोड़ रुपये)

पॉवरफुल स्ट्राइकर ऑफ द मैच – राधा यादव, दिल्ली कैपिटल्स, ट्रॉफी और 1 लाख रुपये (फाइनल)

प्लेयर ऑफ द मैच – नेट सीवर-ब्रंट, मुंबई इंडियंस, ट्रॉफी और 2.5 लाख रुपये (फाइनल)

WPL 2023 ऑरेंज कैप – मेग लैनिंग, 5 लाख रुपये0 (दिल्ली कैपिटल्स)

 WPL 2023 पर्पल कैप – हेली मैथ्यूज, 5 लाख रुपये (मुंबई इंडियंस)

WPL 2023 मोस्ट वैल्यूबल प्लेयर ऑफ द सीजन- हेली मैथ्यूज, 5 लाख रुपये (मुंबई इंडियंस)

WPL 2023 कैच ऑफ द सीजन – हरमनप्रीत कौर, 5 लाख रुपये (मुंबई इंडियंस)

WPL 2023 फेयरप्ले अवार्ड – मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स

WPL 2023 इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन – यास्तिका भाटिया, 5 लाख रुपये (मुंबई इंडियंस)

WPL 2023 पॉवरफुल स्ट्राइकर ऑफ द सीजन – सोफी डिवाइन, 2.5 लाख रुपये (आरसीबी)

Also Read: 2022-23 के लिए BCCI ने एनुअल कॉन्ट्रैक्ट का किया एलान, कप्तान रोहित, विराट समेत इन्हें मिली A+ ग्रेड में जगह

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Saurav kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >