जमकर थिरके धोनी और रैना और ऋषभ पंत, संगीत सेरेमनी में दिग्गजों का डांस वीडियो वायरल

Dhoni and Raina Dance: ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत की बहन के संगीत सेरेमनी में धोनी और रैना समेत कई खिलाड़ियों ने शिरकत की. इस कार्यक्रम का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें धोनी और रैना सहित पंत दमादम मस्त कलंदर पर डांस करते नजर आ रहे हैं. Rishabh Pant Sisters Sangeet Ceremony.

MS Dhoni and Suresh Raina: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत की शादी मसूरी में हो रही है. हाल ही में भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ ऋषभ पंत की बहन की शादी के लिए मंगलवार शाम मसूरी पहुंचे. जिससे कयास लगाए जा रहे थे कि वह ऋषभ पंत की बहन की शादी में शामिल होने के लिए आए हैं. अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एमएस धोनी के साथ सुरेश रैना भी नजर आ रहे हैं. वीडियो में धोनी, रैना और पंत ‘दमादम मस्त कलंदर’ गाने पर जमकर डांस करते दिख रहे हैं.

राइज अप पंत के शेयर किया गया यह वीडियो ऋषभ पंत की बहन के संगीत सेरेमनी का है. धोनी और रैना के अलावा भारतीय क्रिकेटर नीतीश राणा भी इस जश्न का हिस्सा बने. इसके अलावा, रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली के भी शादी में शामिल होने की संभावना है. Rishabh Pant Sisters Sangeet Ceremony.

साक्षी पंत बुधवार को अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड अंकित चौधरी से शादी के बंधन में बंधने वाली हैं. साक्षी ने पिछले साल 6 जनवरी को अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर घोषणा की थी कि उन्होंने अंकित से सगाई कर ली है और अपने कैप्शन में हैशटैग नौ साल और अभी भी गिनती जोड़ दी है, जो दर्शाता है कि वे नौ साल से साथ हैं. साक्षी पंत व्यवसायी अंकित चौधरी के साथ शादी के बंधन में बंध रही हैं. साक्षी और अंकित पिछले लगभग नौ साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और पिछले साल उन्होंने सगाई की थी.

साक्षी और अंकित की सगाई का समारोह जनवरी 2024 में लंदन में आयोजित किया गया था. इस खास मौके पर पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी भी शामिल हुए थे. अंकित चौधरी एक सफल व्यवसायी हैं और उनका कारोबार भारत और विदेशों में फैला हुआ है. अंकित की मुलाकात साक्षी से लगभग नौ साल पहले हुई थी, जिसके बाद दोनों में नजदीकियां बढ़ीं. दोनों ने एक-दूसरे को बेहतर तरीके से समझने के बाद शादी करने का फैसला किया.

हाल ही में ऋषभ पंत भारतीय टीम के साथ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीतकर लौटे हैं. हालांकि, उन्हें टूर्नामेंट में खेलने का मौका नहीं मिला. अब पंत आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते नजर आएंगे. लखनऊ ने उन्हें मेगा ऑक्शन में 27 करोड़ रुपये में खरीदा था, जिससे वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं.

अगर ऐसा हुआ तो खत्म हो जाएगा जसप्रीत बुमराह का कैरियर! न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज का दावा

पाकिस्तान क्रिकेट को बड़ी राहत, मोहम्मद यूसुफ ने बदला मन, अब न्यूजीलैंड दौरे पर संभालेंगे यह जिम्मेदारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >