धौनी के संन्यास की अटकलों से परेशान साक्षी ने कहा, आपको पता है कि माही कैसा है…

महेंद्र सिंह धौनी (Mahendra Singh Dhoni) की पत्नी साक्षी (Sakshi Dhoni ) ने सोशल मीडिया पर अपने पति के संन्यास (Mahendra Singh Dhoni Retirement speculation) लेने की खबरों पर हैरानी जताते हुए स्पष्ट संकेत दिए कि इस पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान की नजरें अब भी राष्ट्रीय टीम में वापसी पर टिकी हैं.

रांची : महेंद्र सिंह धौनी की पत्नी साक्षी ने सोशल मीडिया पर अपने पति के संन्यास लेने की खबरों पर हैरानी जताते हुए स्पष्ट संकेत दिए कि इस पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान की नजरें अब भी राष्ट्रीय टीम में वापसी पर टिकी हैं.

धौनी पिछले एक साल से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से दूर हैं. वह पिछली बार भारत की ओर से न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप सेमीफाइनल में खेले थे जिसमें टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था और तभी से उनके भविष्य को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही थी.

Also Read: जेपी डुमिनी ने चुना अपना ऑल टाइम बेस्ट आईपीएल प्लेइंग 11, लेकिन धौनी नहीं बल्कि इस खिलाड़ी को मिली टीम की कप्तानी

भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों की सूची में भी इस बार उन्हें जगह नहीं दी. चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के इंस्टाग्राम लाइव सत्र के दौरान साक्षी ने कहा, वह लो प्रोफाइल रहते हैं. लॉकडाउन के दौरान वह सोशल मीडिया से पूरी तरह दूर हैं. मुझे नहीं पता कि ये चीजें कहां से आती हैं. मुझे बिलकुल नहीं पता.

उन्होंने कहा, देखिये अगर आप सोशल मीडिया पर हैं तो आपको इन चीजों के लिए तैयार रहना होता है. लोगों का अपना नजरिया है. दो दिन पहले धौनी ने ‘संन्यास लिया’ ट्रेंड कर रहा था, जब भी कुछ होता है तो मेरे पास फोन और एसएमएस आने लगते हैं.

Also Read: जल्द ही पिता बनने वाले हैं हार्दिक पाण्ड्या, इंस्टाग्राम पर पत्नी के संग फोटो शेयर कर दी जानकारी

ये अटकलें उस समय और प्रबल हो गई जब कोविड-19 महामारी के कारण इस साल होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग पर अनिश्चितता छा गई क्योंकि धौनी इस लुभावनी टी20 लीग के जरिए भारतीय टीम में वापसी पर नजरें टिकाए बैठे थे.

साक्षी ने कहा, बेशक हमें सीएसके की कमी खल रही है, नहीं पता कि आईपीएल होगा या नहीं. मेरी बेटी भी पूछ रही है कि यह कब होगी. देखते हैं. अगर क्रिकेट नहीं होता है तो पूरा परिवार उत्तराखंड के पहाड़ों पर समय बिताने की योजना बना रहा है. उन्होंने कहा, अगर क्रिकेट होता है तो क्रिकेट होगा, लेकिन माही और मैंने पहाड़ों पर जाने की योजना बनाई है. हमने उत्तराखंड जाने की योजना बनाई है, छोटे गांवों में रहेंगे. हम सड़क के रास्ते जाएंगे जो सुरक्षित है। विमान से नहीं जाएंगे. धौनी हालांकि इस शो के लिए नहीं आये.

साक्षी ने कहा, आपको पता है कि माही कैसा है… माही इंस्टा लाइव पर बात करने नहीं आता. मुझे पता है कि प्रशंसक उसे लेकर दीवाने हैं, लेकिन हम सभी को पता है कि सोशल मीडिया पर वह लो प्रोफाइल हैं.

Posted By : arbind kumar mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Agency

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >