अचानक मैच में उछलने लगी साक्षी, धोनी कहते दिखे बैठ जाओ

Viral Video : कैप्टन कूल के नाम से पहचान बनाने वाले धोनी मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में T20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल देखने के लिए मौजूद थे. यहां भारत और इंग्लैंड के बीच मैच खेला जा रहा था. इस दौरान एक ऐसी घटना हुई जो कैमरे में कैद हो गई. नीचे देखें आखिर क्या खास है वीडियो में.

Viral Video : पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी गुरुवार (5 मार्च) को अपनी पत्नी साक्षी धोनी के साथ दूसरे सेमीफाइनल का मैच देखने पहुंचे थे. धोनी वीआईपी बॉक्स में बैठकर मैच का आनंद लेते नजर आए. उनके साथ रोहित शर्मा और उनकी पत्नी रितिका भी मौजूद थीं. मैच के दूसरे हिस्से में जब इंग्लैंड 254 रन के टारगेट का पीछा कर रहा था, तब साक्षी के सेलिब्रेशन पर धोनी का मजेदार रिएक्शन देखने को मिला. उनका यह रिएक्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. पहले देखें ये वीडियो.

18वें ओवर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

मैच के 18वें ओवर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस ओवर में जसप्रीत बुमराह ने गेंद को अपने फॉलो-थ्रू में रोक लिया. इसे देखकर साक्षी धोनी को लगा कि बुमराह ने सैम करन का कैच पकड़ लिया है. वह खुशी में उछलने लगीं और जोरदार सेलिब्रेशन करने लगीं. हालांकि असल में गेंद पहले जमीन को छू चुकी थी, इसलिए कैच नहीं माना गया.

यह भी पढ़ें : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, 8 मार्च को न्यूजीलैंड से खिताबी भिड़ंत

साक्षी को एक्साइटेड देखकर धोनी ने किया इशारा

स्टेडियम में मौजूद ज्यादातर लोगों को यह बात समझ आ गई थी, लेकिन साक्षी से थोड़ा मिस हो गया. साक्षी को इतना एक्साइटेड देखकर एमएस धोनी ने तुरंत शांत रहने का इशारा किया, जिसका उनका कूल रिएक्शन अब खूब वायरल हो रहा है. इस घटना के बाद धोनी और साक्षी के साथ वानखेड़े स्टेडियम के VIP स्टैंड से मैच देख रहे कई दूसरे सेलिब्रिटी भी हंसने लगे. वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि बाद में वहां मौजूद लोगों ने साक्षी को समझाया.

यह भी पढ़ें : वानखेड़े में धोनी और रोहित का जलवा, स्टैंड में बैठकर देखा भारत का मैच

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >