MS Dhoni: धोनी ने लगाया 100 मीटर लंबा छक्का, CSK के इस गेंदबाज पर दिखाया था गुस्सा

MS Dhoni: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लंबे-लंबे छक्के जड़ना अच्छा लगता है. लेकिन एक बार प्रैक्टिस मैच में गेंदबाज को 100 मीटर सिक्सर जड़कर अपना गुस्सा दिखाया था.

MS Dhoni: टीम इंडिया के युवा खिलाड़ी तुषार देशपांडे ने चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर एक मजेदार किस्सा शेयर किया. जिसमें उन्हें ‘थाला’ से जोरदार डांट भी पड़ी थी. देशपांडे ने किस्सा शेयर करते हुए बताया कि 2023 आईपीएल से पहले एक ट्रेनिंग कैंप के दौरान एमएस धोनी ने उनकी गेंद पर जोरदार छक्का जमाया था. गेंद 100 मीटर दूर जाकर गिरी थी. कैप्टन कुल के नाम से मशहूर माही को छक्का जड़ने के बाद गुस्सा भी आ गया था और देशपांडे को जोरदार डांट भी लगाई थी.

2023 आईपीएल में धोनी ने तुषार देशपांडे का दिया था साथ

तुषार देशपांडे ने 2022 आईपीएल में डेब्यू किया था. लेकिन उन्हें पहली बार 2023 में खेलने का मौका मिला था. हालांकि उनका डेब्यू ठीक नहीं रहा था और गुजरात के खिलाफ मैच में जमकर रन लुटाए थे. उस दिन को याद करते हुए युवा खिलाड़ी ने बताया, जब वो खराब दौर से गुजर रहे थे, तब धोनी ने उनका साथ दिया था और गेंदबाजी टिप्स भी दिया था.

देशपांडे ने धोनी से डांट वाला किस्सा शेयर किया

तुषार देशपांडे ने 2023 का किस्सा शेयर करते हुए बताया, 2023 में गुजरात के खिलाफ 51 रन लुटाने के बाद जब वो काफी निराश थे, तब धोनी ने उनका साथ दिया था. धोनी ने उस समय कहा था कि तुम अच्छी गेंदबाजी कर रहे हो, आज तुम्हारा दिन नहीं था. अगले मैच में इसी तरह गेंदबाजी करना. उसके बाद धोनी ने नेट्स पर तुषार की गेंद पर बल्लेबाजी की. तुषार ने बताया, मैं नेट्स पर धोनी को अच्छी यॉर्कर डाली थी, लेकिन अचानक बाउंसर फेंक दिया, जिसपर धोनी ने सिक्सर जड़ दिया. गेंद 100 मीटर दूर जा गिरी थी. उसके बाद धोनी भाई ने मुझसे कहा, बाउंसर क्यों डाला. उन्होंने आगे कहा, दिमाग में ही क्रिकेट मत खेलो, यॉर्कर डालो, तुम्हारी गेंद का कोई भी मार नहीं पाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >