VIDEO: एमएस धोनी ने इस अंदाज में सेलिब्रेट की चंद्रयान-3 की लैंडिंग, खुशी से झूम उठी बेटी जीवा, वीडियो वायरल

Chandrayaan-3: भारत के चंद्रयान-3 ने चांद पर सफलतापूर्वक लैंडिंग कर इतिहास रच दिया है. इस खास पल का पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने जमकर सेलिब्रेट किया. उनके जश्न का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वहीं धोनी की बेटी जीवा चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग होने के बाद खुशी मनाती नजर आई. .

MS Dhoni Celebrate Chandrayaan-3 Landing: भारत ने बुधवार (23 अगस्त) को चांद पर इतिहास रच दिया. चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग के साथ ही भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग करने वाला पहला देश बन गया है. यह देशावासियों के लिए गौरव का क्षण है. पूरे देश में खुशी का माहौल है. इस पल को हर भारतीय ने सेलिब्रेट किया. वहीं पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी इस ऐतिहासिक पल का जश्न मनाते नजर आए. धोनी का जश्न मनाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

एमएस धोनी ने यूं सेलिब्रेट की चंद्रयान-3 की लैंडिंग

वायरल वीडियो में एमएस धोनी को चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग को सेलिब्रेट करते हुए देखा जा सकता है. वीडियो में धोनी ब्लू टैंक टॉप और जिम शॉर्ट्स में दिखाई दे रहे हैं. वे बड़े ही शांत अंदाज से चंद्रयान-3 की लैंडिंग का जश्न मनाते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि धोनी अपनी थाई से ताली बजा रहे हैं. उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस उसपर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

चंद्रयान-3 की लैंडिंग देख झूम उठी धोनी की बेटी जीवा

वहीं एमएस धोनी की पत्नी साक्षी ने भी एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उनकी बेटी जीवा चंद्रयान-3 की लैंडिंग को सेलिब्रेट करते हुए दिख रही थीं. धोनी की नन्ही बेटी जीवा धोनी चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग के बाद बेहद खुश नजर आईं है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि जीवा टीवी देख रही है और उसके बाद जैसी ही चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग होती है, तो वो कूदने और तालियां बजाने लगती है. जीवा की इस वीडियो को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे है.

सचिन और कोहली ने ट्वीट कर दी बधाई

बता दें कि धोनी के अलावा कई क्रिकेटर्स ने चंद्रयान-3 की लैंडिंग को लेकर सोशल मीडिया के ज़रिए बधाइयां पेश कीं. लिस्ट में दिग्गज सचिन तेंदुलकर से लेकर विराट कोहली भी शामिल रहे थे. सचिन तेंदुलकर ने एक ट्वीट करते हुए लिखा था, “विजय विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊँचा रहे हमारा.” इसके अलावा किंग कोहली ने ट्वीट करते हुए लिखा था, “चंद्रयान-3 की टीम को बधाई. आपने देश को गौरवान्वित किया है. जय हिंद!”

भारत ने रचा इतिहास

गौरतलब है भारत चांद पर पहुंचने वाला चौथा देश बन गया है. इससे पहले अमेरिका, चीन और रूस चांद की सहत पर लैंड कर चुके हैं. वहीं भारत ऐसा पहला देश बना जो चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचा. बता दें कि 23 अगस्त को चंद्रयान-3 ने करीब 6:04 (शाम) को सॉफ्ट लैंडिंग कर ली थी. चंद्रयान-3 की लैंडिग भारत के साथ अन्य देशों के लिए भी बेहद अहम माना जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >