MS Dhoni: गोलकीपर और टीटी से कैप्टन कूल तक, एमएस धोनी के 7 फैक्ट्स, जिन्होंने क्रिकेट के साथ बदलीं जिंदगियां

MS Dhoni Birthday: 7 जुलाई भारतीय क्रिकेट के दीवनों के लिए खास है, क्यों? क्योंकि इस दिन इंडियन क्रिकेट के उस सितारे का जन्मदिन है, जिसने जीत की नई परिभाषा लिखी. थाला एमएस धोनी का जन्मदिन 7 जुलाई को हुआ और अंक 7 उनसे इतना जुड़ा कि यही उनकी पहचान भी बन गई. आज कैप्टन कूल माही के बर्थडे पर जानें वो 7 किस्से, जिन्होंने धोनी जैसा दिग्गज तैयार किया.

MS Dhoni Birthday: 7 जुलाई, भारतीय क्रिकेट इतिहास का वो दिन जब झारखंड की मिट्टी ने एक ऐसा रत्न दिया, जिसने यह साबित किया कि मैदान पर सबसे बड़ा शोर नहीं, सबसे बड़ी शांति जीत दिलाती है. हम बात कर रहे हैं महेंद्र सिंह धोनी की, रेलवे के टीटी से टीम इंडिया के कप्तान बनने वाले, और क्रिकेट को सोचने का तरीका बदल देने वाले शख्स की. आज जब माही 44 साल के हो चुके हैं, तो चलिए जानते हैं उनके जीवन से जुड़े 7 ऐसे अनमोल किस्से, जिन्होंने भारत क्रिकेट का ऐसा स्टार पैदा किया, जिसने देश में जीत की नई इबारतें लिखीं. 

1. गोलकीपर से विकेटकीपर बनने की कहानी

धोनी की पहली पसंद क्रिकेट नहीं, फुटबॉल थी. स्कूल में वो गोलकीपर हुआ करते थे. एक दिन उनके स्पोर्ट्स टीचर ने कहा कि क्रिकेट टीम को विकेटकीपर चाहिए, ट्राय करोगे? बस, वहीं से कहानी बदल गई. जो लड़का फुटबॉल में गोल बचाता था, वही बाद में भारत के लिए वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रच गया.

2. टीटी की नौकरी से छोड़ी जिंदगी की सुरक्षा

झारखंड में रेलवे में टीटी की नौकरी मिलना एक सपना होता है, लेकिन धोनी का सपना कुछ और था. प्लेफॉर्म पर टिकट चेक करने वाला लड़का एक दिन भारतीय क्रिकेट की सबसे बड़ी ट्रॉफी थामेगा, ये खुद उसे भी नहीं पता था. लेकिन उसने अपनी सुरक्षित नौकरी छोड़ दी, क्योंकि उसके इरादे में आग थी.

3. बालों से स्टाइल, आंखों में जुनून

पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला वनडे खेलते वक्त धोनी की लंबी जुल्फें और आक्रामक बैटिंग सबका ध्यान खींच गईं. रन आउट होने के बावजूद चर्चा माही की ही थी. यहां तक कि परवेज मुशर्रफ भी उनके लुक्स और गेम के फैन हो गए थे.

4. बाइक से प्यार, सादगी से नाता

धोनी जितने बड़े क्रिकेटर हैं, उतने ही सादगीपसंद भी. जब उन्हें पहली बार तनख्वाह मिली, तो उन्होंने सबसे पहले एक सेकंड हैंड बाइक खरीदी. आज उनके पास 50 से ज्यादा बाइक्स हैं, लेकिन आज भी उन्हें खुद उन्हें धोने का शौक भी है. आज भी वे अपनी गाड़ी लेकर निकल जाते हैं, बिना किसी सिक्योरिटी के और वही आम जिंदगी जीते हैं. यही माही हैं करोड़ों के मालिक, लेकिन दिल से हमेशा जमीन से जुड़े.

5. मैदान पर शांति का पर्याय

धोनी को यूं ही ‘कैप्टन कूल’ नहीं कहा गया. जब पूरा देश सांसें थामे बैठा होता, तब धोनी बस दस्ताने कसते और फील्ड पर एक साइलेंट स्ट्रैटेजी बनाते. टीम चाहे दबाव में हो या हार की कगार पर, माही की आंखों में कभी घबराहट नहीं दिखी.

6. कप्तान भले न रहें, लेकिन मार्गदर्शक हमेशा रहेंगे

धोनी ने जब वनडे और टी20 की कप्तानी छोड़ी, तो किसी को भरोसा नहीं हुआ. लेकिन असली लीडर वो होता है जो बिना पद के भी टीम को आगे बढ़ाए. माही हमेशा युवाओं के साथ खड़े रहे, कभी सलाह देकर, तो कभी चुपचाप साए की तरह मददगार बनकर.

7. धोनी सिर्फ एक नाम नहीं, सोच है

महेंद्र सिंह धोनी की कहानियाँ सिर्फ क्रिकेट की नहीं हैं, बल्कि जिंदगी में भरोसा बनाए रखने की मिसाल हैं. वो हमें सिखाते हैं कि रास्ता चाहे जितना कठिन हो, अगर मन शांत और इरादे मजबूत हों, तो मंजिल जरूर मिलती है. उन्होंने कठिन समय में भी खुद पर विश्वास रखा और सिर्फ क्रिकेट नहीं बल्कि जिंदगी के लिए भी मिसाल कायम की.

कोहली ने जीत के लिए इन 2 खिलाड़ियों का ‘विशेष रूप’ से लिया नाम, गिल एंड कंपनी को बताया ‘निडर’

विदेश में टेस्ट जीतने वाले सबसे कम उम्र के कप्तान बने गिल, देखें रिकॉर्ड्स की पूरी लिस्ट

IND vs ENG: विदेशी धरती पर भारत की सबसे बड़ी जीत, युवा ब्रिगेड के सामने अंग्रेजों ने टेके घुटने

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >