33 गेंद वाला तूफानी शतक, वैभव सूर्यवंशी की सेंचुरी छूटी पीछे, क्रिस गेल से की बराबरी, सूर्यकुमार के फैन ने किया कमाल

MPL T20 Abhishek Pathak Century beats Vaibhav Suryavanshi Equals Chris Gayle’s Record: MPL 2025 के मैच 18 में अभिषेक पाठक ने 48 गेंदों में 133 रन ठोकते हुए 33 गेंदों में शतक पूरा किया, जो टूर्नामेंट का दूसरा सबसे तेज शतक है. उन्होंने 15 छक्कों और 7 चौकों की मदद से 277.1 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए और वैभव सूर्यवंशी के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया. अपनी पारी में 15 छक्के जड़कर अभिषेक ने क्रिस गेल के 2015 के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली.

MPL T20 Abhishek Pathak Century beats Vaibhav Suryavanshi Equals Chris Gayle’s Record: मध्य प्रदेश लीग (MPL) 2025 के मैच नंबर 18 में अभिषेक पाठक ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए टूर्नामेंट के अब तक के सबसे धमाकेदार प्रदर्शनों में से एक दिया है. शनिवार को श्रीमंत माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम में अपने पूर्व क्लब जबलपुर रॉयल लॉयंस के खिलाफ खेलते हुए उन्होंने सिर्फ 48 गेंदों में 133 रन ठोक डाले, जिससे बुंदेलखंड बुल्स को एक हाई-स्कोरिंग मुकाबले में 19 रन से जीत मिली. दाएं हाथ के इस बल्लेबाज़ ने महज 33 गेंदों में शतक पूरा किया, जो MPL के इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक है. इस दौरान उन्होंने 15 छक्के और 7 चौके लगाए और 277.1 की चौंका देने वाली स्ट्राइक रेट से रन बनाए. पाठक की इस विस्फोटक पारी की बदौलत बुंदेलखंड बुल्स ने 246/6 का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में जबलपुर की टीम 227 रन पर ऑलआउट हो गई. 

मात्र 33 गेंदों में शतक जड़ते हुए वैभव सूर्यवंशी के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा. वैभव ने इस आईपीएल 2025 सीजन में 35 गेंद पर शतक मारा था. अभिषेक का यह शतक MPL इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक बना. उन्होंने अपनी पूरी 48 गेंदों की पारी में 15 छक्के और 7 चौकों की मदद से 277.1 के स्ट्राइक रेट से 133 रन बनाए. अभिषेक ने न सिर्फ वैभव (11) से अधिक छक्के मारे, बल्कि उन्होंने क्रिस गेल के 2015 में बनाए गए रिकॉर्ड की भी बराबरी कर दी. तब गेल ने इंग्लैंड की डोमेस्टिक T20 लीग में समरसेट की ओर से खेलते हुए केंट के खिलाफ अपनी पारी में 15 छक्के जड़े थे. ठीक वही कारनामा अब अभिषेक ने भी दोहरा दिया.

‘13 साल की उम्र में शुरुआत की थी’- अभिषेक पाठक

मैच के बाद बातचीत में अभिषेक ने अपनी क्रिकेट यात्रा पर बात करते हुए कहा, “मैंने 13 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया था. तब से अब तक मैं मध्य प्रदेश की अंडर-16, अंडर-19 और अंडर-23 टीमों का हिस्सा रहा हूं, और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी भी खेल चुका हूं. ये सफर उतार-चढ़ाव से भरा हुआ लेकिन बेहद खूबसूरत रहा है.” उन्होंने आगे कहा, “मेरे माता-पिता और आसपास के लोगों से जो समर्थन मिला, उसने बहुत फर्क डाला. किसी ने कभी रोका नहीं, न ही मेरे जुनून पर सवाल उठाए.”

पहले भी कर चुके हैं धमाकेदार प्रदर्शन

यह धमाकेदार पारी कोई इत्तेफाक नहीं थी. यह शतक इस सीजन में उनका अकेला बड़ा प्रदर्शन नहीं था. कुछ दिन पहले ही उन्होंने 13 गेंदों में अर्धशतक ठोकते हुए 22 गेंदों में 75 रन बनाए थे और बुंदेलखंड को MPL इतिहास का सबसे बड़ा सफल रनचेज (244 रन) दिलाया था. 2024 के MPL सीजन में भी पाठक ने अपनी छाप छोड़ी थी, जब वह 5 मैचों में 269 रन बनाकर दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने थे. तब वह जबलपुर लॉयंस के लिए खेल रहे थे और टीम को खिताब जिताने में उनका योगदान अहम था, जिसमें एक 62 गेंदों में 142* रन की पारी भी शामिल थी. अब 2025 में बुंदेलखंड बुल्स की जर्सी में खेलते हुए, उन्होंने अपनी पूर्व टीम के खिलाफ परफेक्ट जवाब दिया. 

क्रिकेटिंग आइडल हैं सूर्यकुमार यादव

जब उनसे क्रिकेटिंग प्रेरणा के बारे में पूछा गया, तो पाठक ने कहा, “मैं सूर्यकुमार यादव से निरंतरता सीखना चाहता हूं. मैं लगातार उसी दिशा में मेहनत कर रहा हूं.” लगातार शानदार पारियों के साथ अभिषेक पाठक ने न केवल बुंदेलखंड बुल्स की प्लेऑफ उम्मीदों को फिर से जगा दिया है, बल्कि उन्हें घरेलू टी20 क्रिकेट के सबसे खतरनाक हिटर के रूप में चर्चा में ला खड़ा किया है.

‘बिना किसी संकेत के…’, बुमराह की गेंदबाजी क्या है खास? बेन डकेट ने बताया, पोप के शतक पर कहा- रोंगटे खड़े हो गए

1587 दिन बाद इंग्लैंड टीम में शामिल हो सकता है धाकड़ गेंदबाज, दूसरे टेस्ट में दूर होगी इंग्लैंड की कमजोरी

यशस्वी, गिल और पंत का शतक, फिर भी दर्ज हो गया अनचाहा रिकॉर्ड, पहले पायदान पहुंची टीम इंडिया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >