ये हैं ODI में एक साल में सबसे ज्यादा छक्का जड़ने वाले खिलाड़ी, 2023 में रोहित शर्मा ‘सिक्सर किंग’

रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में इस साल सबसे ज्यादा छक्का जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उनके बल्ले से अबतक कुल 56 छक्के निकले हैं. जिसमें अबतक वर्ल्ड कप में कुल 20 सिक्सर लगाए हैं. इस साल सबसे ज्यादा छक्का जड़ने वाले खिलाड़ियों की सूची में रोहित शर्मा टॉप पर पहुंच गए हैं.

भारत में इस समय आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 खेला जा रहा है. क्रिकेट के इस महाकुंभ का रोमांच अपने चरम पर है. बैटर के बल्ले से चौकों और छक्कों की बरसात हो रही है. शतकों की बौछार भी हो रही है. छक्का जड़ने के मामले में भारत के कप्तान रोहित शर्मा टॉप पर पहुंच गए हैं. उनके बल्ले से अबतक 20 छक्के निकल चुके हैं. यही नहीं रोहित शर्मा 2023 में वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक छक्का जमाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं.

रोहित शर्मा 2023 में जमा चुके हैं 56 छक्के

रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में इस साल सबसे ज्यादा छक्का जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उनके बल्ले से अबतक कुल 56 छक्के निकले हैं. जिसमें अबतक वर्ल्ड कप में कुल 20 सिक्सर लगाए हैं. इस साल सबसे ज्यादा छक्का जड़ने वाले खिलाड़ियों की सूची में रोहित शर्मा टॉप पर पहुंच गए हैं. रोहित शर्मा 2017 में भी 46 छक्के जमाए थे और रन के मामले में टॉप स्कोर रहे थे. 2017 में रोहित शर्मा ने 1293 रन बनाए थे.

यूएई के स्टार क्रिकेटर मुहम्मद वसीम इस साल वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक छक्का जमाने के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. वसीम ने अबतक 47 छक्के जमाए हैं.

दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी हेनरिक क्लासेन इस मामले में 41 छक्कों के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. इस साल रोहित शर्मा के बल्ले से 1056 रन निकल चुके हैं और इस साल सबसे अधिक रन बनाने वाले दुनिया के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं. इस सूची में शुभमन गिल 1334 रन के साथ टॉप पर बने हुए हैं.

2015 में एबी डिविलियर्स ने वनडे क्रिकेट में कुल 58 छक्के जमाए थे. रोहित शर्मा डिविलियर्स के एक साल में सबसे अधिक छक्कों के रिकॉर्ड को तोड़ने से केवल तीन सिक्सर दूर हैं.

वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने 2019 में एक साल में सबसे अधिक 56 छक्के जमाए थे. रोहित शर्मा ने गेल के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है.

पाकिस्तान क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने 2002 में सबसे अधिक 48 छक्के जमाए थे. रोहित शर्मा ने अफरीदी के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है.

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर शेन वॉटसन ने 2011 में 42 छक्के जमाए थे. वॉटसन 2011 में सबसे ज्यादा 1139 रन बनाए थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >