Morne Morkel: दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज मोर्ने मोर्केल बने टीम इंडिया के नये गेंदबाजी कोच

Morne Morkel: दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज मोर्ने मोर्केल को टीम इंडिया का नया गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया. इसकी जानकारी बीसीसीआई सचिव जय शाह ने दी.

Morne Morkel: दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज मोर्ने मोर्केल को भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का नया गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया है. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने बुधवार को इसकी पुष्टि की.

जय शाह ने मोर्केल के नियुक्ति की घोषणा की

बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने कहा, हां, मोर्ने मोर्केल को सीनियर भारतीय पुरुष टीम का गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया है.

Also Read: ICC ODI Rankings: रोहित शर्मा ने लगाई लंबी छलांग, टॉप-5 में तीन भारतीय

म्हाम्ब्रे की जगह लेंगे मोर्केल

मोर्ने मोर्केल को पारस म्हाम्ब्रे की जगह टीम इंडिया का नया गेंदबाजी कोच बनाया गया है. मोर्कल का कार्यकाल बांग्लादेश टूर से शुरू होगा. बांग्लादेश की टीम भारत दौरे पर आने वाली है. भारत और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी.

मोर्केल गौतम गंभीर की पहली पसंद

दक्षिण अफ्रीका के 39 साल के मोर्केल नए मुख्य कोच गौतम गंभीर की पहली पसंद थे. दोनों ने आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जाइंट्स में साथ काम किया है.

कोचिंग में मोर्कल का अनुभव, बांग्लादेश सीरीज से संभालेंगे कार्यभार

मोर्ने मोर्केल की कोचिंग भी अच्छा अनुभव है. वनडे विश्व कप के दौरान मोर्केल पाकिस्तान के कोच थे. इसके साथ ही मोर्कल आईपीएल में भी कोचिंग कर चुके हैं. गौतम गंभीर और मोर्केल लखनऊ सुपर जायंट्स से जुड़े थे. जब गंभीर लखनऊ सुपर जांयंट्स के मेंटॉर हुआ करते थे, उस समय मोर्कल टीम के गेंदबाजी कोच थे. गंभीर के केकेआर में चले जाने के बाद भी मोर्कल लखनऊ की टीम के साथ जुड़े रहे.

ऐसा रहा मोर्केल का करियर

मोर्ने मोर्केल ने दक्षिण अफ्रीका के लिए 86 टेस्ट, 117 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और 44 टी20 अंतरराष्ट्रीय खेले हैं जिसमें उन्होंने कुल 544 अंतरराष्ट्रीय विकेट चटकाए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >