मोहम्मद सिराज ने तूफानी गति से ICC ODI Rankings में टाॅप पर बनाई जगह, जोश हेजलवुड को दी पटखनी

मोहम्मद सिराज के तूफान ने उन्हें एमआरएफ टायर्स आईसीसी पुरुष वनडे बॉलिंग रैंकिंग के चार्ट सीधे टाॅप पर पहुंचा दिया है. इस स्थान पर जोश हेजलवुड कब्जा किए हुए थे. इससे पहले मार्च 2023 में आखिरी बार मोहम्मद सिराज ने इस रैंकिंग पर कब्जा किया था.

ICC Men’s ODI Bowler Ranking : आईसीसी ने एकदिवसीय मैचों के लिए गेंदबाजों की नई रैंकिंग जारी कर दी है. टीम इंडिया के लिए खुशी की बात यह है कि भारतीय गेंदबाज मोहम्मद सिराज इस रैंकिंग में नंबर वन पोजिशन पर फिर से पहुंच गए हैं. एशिया कप के फाइनल मुकाबले में मोहम्मद सिराज ने कोलंबो में श्रीलंका की टीम को जबरदस्त झटका दिया था और पूरी टीम 50 रन पर आउट हो गई थी. मोहम्मद सिराज ने इस मैच में 21 रन देकर छह विकेट लिये थे.


सिराज ने हेजलवुड, ट्रेंट बोल्ट और मिशेल स्टार्क को पीछे छोड़ा

मोहम्मद सिराज के इस तूफान ने उन्हें एमआरएफ टायर्स आईसीसी पुरुष वनडे बॉलिंग रैंकिंग के चार्ट सीधे टाॅप पर पहुंचा दिया है. इस स्थान पर जोश हेजलवुड कब्जा किए हुए थे. इससे पहले मार्च 2023 में आखिरी बार मोहम्मद सिराज ने इस रैंकिंग पर कब्जा किया था. सिराज ने टूर्नामेंट में 12.2 की औसत से 10 विकेट लिए थे. अपने इस प्रदर्शन से सिराज ने आईसीसी के नवीनतम रैंकिंग में आठ स्थान की छलांग लगाई है. इतना ही नहीं सिराज ने हेजलवुड, ट्रेंट बोल्ट, राशिद खान और मिशेल स्टार्क को पीछे छोड़ा है.

Also Read: World Cup 2023 : न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउदी चोटिल, विश्वकप खेलने पर सस्पेंस
जोश हेजलवुड को दूसरा स्थान

सिराज ने आईसीसी ओडीआई रैंकिंग में नंबर वन की पोजिशन बना ली है. उनके बाद इस रैंकिंग में जोश हेजलवुड का स्थान है. आस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड एक स्थान खिसक कर नंबर दो पर आ गए हैं. उन्हें 678 रेटिंग मिले हैं, जबकि सिराज को 694 रेटिंग मिला है. ट्रेंट बोल्ट को भी एक स्थान का नुकसान हुआ है, वे 677 रेटिंग के साथ तीसरे स्थान पर हैं. आईसीसी वन रैंकिंग में चौथे और पांचवें स्थान पर अफगानिस्तान के मुजीब उर रहमान और पांचवें स्थान पर राशिद खान हैं. छठे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के मिशेल स्ट्राक, सातवें पर न्यूजीलैंड के मैट हेनरी, आठवें स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के एडम जंपा, नौवें स्थान पर भारत के कुलदीप यादव और 10वें पर पाकिस्तान के शाहीन अफरीदी हैं.

ओडीआई रैंकिंग में पाकिस्तान की टीम टाॅप पर

आईसीसी ओडीआई टीम रैंकिंग में पाकिस्तान नंबर वन पोजिशन पर है, जबकि भारत उसके बराबर रेटिंग के साथ नंबर दो है. दोनों के प्वाइंट में अंतर है. पाकिस्तान ने 27 मैच खेलकर 3,102 प्वाइंट्‌स बनाए हैं, जबकि भारत ने 41 मैच खेल कर 4701 प्वाइंट बनाया है, हालांकि रेटिंग दोनों की 115 है. तीसरे स्थान पर आस्ट्रेलिया की टीम है, जबकि चौथे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका और पांचवें स्थान पर इग्लैंड की टीम है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajneesh anand

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >