Mohammed Shami: बल्ले से शमी का तहलका, कर डाली चौके छक्के की बारिश, देखें वीडियो

Mohammed Shami: बंगाल और चंडीगढ़ के बीच सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मोहम्मद शमी ने आखिरी ओवर में 18 रन कूट डाले.

Mohammed Shami: मोहम्मद शमी अपनी बॉलिंग के लिए तो मशहूर हैं ही, लेकिन सैयद मुश्ताक अली के प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में उन्होंने धमाकेदार बल्लेबाजी कर तहलका मचा दिया है. शमी ने बंगाल के लिए खेलते हुए उसके आखिरी ओवर में 18 रन धुन दिए. उनकी पारी की बदौलत चंडीगढ़ के खिलाफ प. बंगाल ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 159 रन बना लिए. 

आखिरी ओवर में शमी  की धमाकेदार बल्लेबाजी

बंगाल ने 15.1 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 114 रन बनाए. नवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए शमी 20 ओवर तक नाबाद रहे. उन्होंने 17 गेंदों की अपनी पारी में शानदार 32 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 3 चौके और 2 गगनचुंबी छक्के लगाए. शमी ने 20वें ओवर में तो तहलका ही मचा दिया. संदीप शर्मा के आखिरी ओवर में उन्होंने दूसरी गेंद पर छक्का जड़ा. इसके बाद चौथी गेंद पर दो रन लिए. पांचवीं गेंद पर शमी ने फिर एक छक्का उछाल दिया. आखिरी गेंद पर शमी ने फिर चौका लगाया. इस तरह आखिरी ओवर में शमी ने 18 रन बटोरे. उनके इस विस्फोटक बल्लेबाजी की बदौलत बंगाल ने 20 ओवर में 159 रन का आंकड़ा छू लिया.

लड़कर हारा चंडीगढ़

इस मुकाबले में चंडीगढ़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. बंगाल ने ओपनर करण लाल के 33 रन और मध्यक्रम के बल्लेबाजी ऋतिक चटर्जी के 12 गेंदों में 28 रन बनाए और निचले क्रम में प्रदीप्ता प्रामाणिक की 30 रनों की पारी की बदौलत 20 ओवर में 159 रन बनाए. चंडीगढ़ की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज जगजीत सिंह रहे, उन्होंने 4 विकेट लिए. सांसें रोक देने वाले मुकाबले में बंगाल ने 3 रन से जीत दर्ज की.

160 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंडीगढ़ ने अंत तक संघर्ष किया. अंतिम 12 गेंद में उसे 23 रन की जरूरत थी. जगजीत सिंह ने शमी की गेंद पर छक्का लगाकर हिसाब बराबर कर दिया. चंडीगढ़ को अंत में 7 गेंदों में 15 रन की जरूरत थी और जगजीत सिंह ने फिर एक चौका लगाया. लेकिन अंतिम ओवर में जगजीत सिंह दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रनआउट हो गए और बंगाल ने यह मुकाबला 3 रन से जीत लिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >