क्या मोहम्मद शमी को मिलेगा मौका? तीसरे टी20 मैच में कैसी रहेगी टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग XI

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 मैच आज मंगलवार को राजकोट में खेला जाएगा. तीसरे मैच में मोहम्मद शमी को मौका मिलेगा? टीम इंडिया की प्लेइंग XI कैसी रहेगी? जानें पूरी बात.

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच आज मंगलवार को राजकोट में तीसरा टी20I मैच खेला जाएगा. पहले दो मैचों में टीम इंडिया ने शानदार खेल दिखाते हुए जीत दर्ज की है. पहला मैच भारत ने 7 विकेट से जीता तो दूसरा मैच 2 विकेट से अपने नाम किया. मेन इन ब्लू ने एक टीम के रूप में बेहद शानदार प्रदर्शन किया है. लेकिन मोहम्मद शमी अब भी अपनी वापसी की राह देख रहे हैं. वो फुल स्क्वॉड में तो शामिल हैं, लेकिन अब तक उन्हें मौका नहीं मिला है. राजकोट की पिच पारंपरिक रूप से स्पिन फ्रेंडली मानी जाती है, ऐसे में उन्हें इस मैच में भी मौका मिलना मुश्किल लग रहा है. इसके साथ ही उनकी चोट ने भी उनके कमबैक पर असर डाला है. उनके टखने की चोट की वजह से अब भी पैर पर पट्टी बांधकर ही अभ्यास कर रहे हैं. इसका मतलब यह भी है कि मोहम्मद शमी की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी का इंतजार एक और दिन जारी रहने वाला है.

टीम इंडिया का परफॉर्मेंस और प्लेइंग XI का समीकरण

चेन्नई में खेले गए दूसरे मैच में इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने दूसरे टी20 मैच में बेहतर प्रदर्शन किया. लेकिन भारतीय पारी में उनके गेंदबाजों ने अंत में कोई खास योगदान नहीं दिया और भारत ने तिलक वर्मा के शानदार 72 रनों की बदौलत जीत दर्ज कर ली. संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा भारत को एक अच्छी शुरुआत दिला रहे हैं. ऐसे में वे टीम में जरूर बने रहेंगे. तिलक वर्मा जबरदस्त फॉर्म में हैं तो तीसरे नंबर पर उनकी जगह भी पक्की है.  

सूर्यकुमार यादव का फॉर्म सुर्खियों में है. कप्तान सूर्यकुमार यादव इस सीरीज में असामान्य रूप से शांत रहे हैं. उन्होंने पहले मैच में 0 और दूसरे मैच में 12 रन बनाए. हालांकि यह कोई चिंताजनक स्थिति नहीं है, क्योंकि उन्होंने तिलक वर्मा को समायोजित करने और टीम का संतुलन बनाए रखने के लिए दक्षिण अफ्रीका शृंखला के दौरान खुद को नंबर तीन से नंबर चार की स्थिति में भी उतारा. हालांकि, उनके रन न बना पाने का भारत पर कोई खास असर नहीं पड़ा है, क्योंकि दूसरे बल्लेबाजों ने कभी न कभी अच्छा प्रदर्शन किया है. इसलिए भारत अपनी बैटिंग लाइनअप में कोई बदलाव नहीं करेगा. 

वहीं नीतीश रेड्डी और रिंकू सिंह को चोट के कारण बाहर होना पड़ा है. रेड्डी पूरी सीरीज से बाहर हैं तो रिंकू को तीसरे मैच के लिए बाहर किया गया है. इनकी जगह शिवम दुबे और रमनदीप सिंह को मौका दिया गया है. वैसे दोनों चोटिल खिलाड़ियों को टीम में मौका नहीं मिला था, ऐसे में टीम इंडिया हार्दिक पांड्या और वाशिंगटन सुंदर वाले काम्बिनेशन के साथ ही उतरेगी. 

भारत ने चेपक में चार स्पिन गेंदबाजों को मौका दिया था. राजकोट की पिच पारंपरिक रूप से चेन्नई की तुलना में कहीं अधिक स्पिन-अनुकूल ट्रैक प्रदान करने के लिए जाना जाती है. ऐसे में भारत इस मैदान पर फिर एकबार उसी आक्रमण को जारी रखना चाहेगा. वरुण चक्रवर्ती ने इंग्लैंड के मध्य क्रम को परेशान करना जारी रखा है और उन्हें अक्षर पटेल और रवि बिश्नोई का अच्छा साथ मिला है. वाशिंगटन सुंदर भी दूसरे टी20I में प्रभावी रहे, उन्होंने मैच की अपनी पहली ही गेंद पर विकेट चटकाया. 

इंग्लैंड के खिलाफ अर्शदीप सिंह बढ़िया प्रदर्शन कर रहे हैं. वे शुरुआत में ही अंग्रज बल्लेबाजों को टिकने का मौका नहीं दे रहे. अर्शदीप सिंह की शॉर्ट-पिच गेंदों को फिल साल्ट संभाल नहीं पा रहे थे, इसलिए उन्हें सीरीज के बीच में बाहर करना समझदारी नहीं होगी. इसके अलावा, अर्शदीप ने खुद को किसी भी परिस्थिति में अजेय साबित किया है क्योंकि वह टी20आई में 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय बनने के करीब हैं. वे भारत की तरफ से एकमात्र तेज गेंदबाज हो सकते हैं, उनका साथ देने के लिए हार्दिक पांड्या भी होंगे.  

IND vs ENG 3rd T20 भारत की संभावित एकादश

संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई/मोहम्मद शमी/हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती

India vs England 3rd T20: भारत के खिलाफ तीसरे टी20 के लिए इंग्लैंड ने किया प्लेइंग XI का ऐलान

भारतीय कप्तान का ऐसा छक्का जो मैदान के बाहर बहने वाली नदी भी पार कर गया, इतिहास में दोबारा ऐसा नहीं हुआ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >