मोहम्मद सिराज और आशा भोसले की पोती के बीच क्या है रिश्ता? दोनों ने खुद कर दिया खुलासा

Mohammad Siraj: टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज मोहम्मद सिराज और आशा भोसले की पोती जनई भोसले (Zanai Bhosle) की एक फोटो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया. लोगों ने कई तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए. अब दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर खुलासा कर दिया है.

Mohammad Siraj: टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज मोहम्मद सिराज हाल ही में सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गए. उनकी एक फोटो ने कई लोगों के बीच सनसनी मचा दी. दरअसल आशा भोसले की पोती जनई भोसले (Zanai Bhosale) के जन्मदिन पर सिराज भी इनवाइटेड थे, जिसकी फोटो युवा गायिका जनई ने खुद पोस्ट की थी. दोनों फोटो में हंसते हुए नजर आ रहे हैं. सिराज के साथ उनकी फोटो देखकर लोगों ने कई तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए कि शायद दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. लेकिन अब खुद सिराज ने इस रिश्ते से पर्दा उठा दिया है. 

अपनी मधुर आवाज के लिए मशहूर युवा गायिका जनई ने अपने 23वें जन्मदिन की कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं. सिराज के साथ उनकी फोटो अफवाह और परेशानी का सबब बनतीं, इससे पहले ही जनई ने इंस्टाग्राम पर सिराज के साथ अपने रिश्ते का खुलासा करते हुए स्टोरी पोस्ट करते हुए लिखा, “मेरे प्यारे भाई. “. इसके बाद मोहम्मद सिराज ने भी जनई की स्टोरी को रीपोस्ट करते हुए लिखा, “मेरी प्यारी बहना.” इसके साथ ही सिराज ने इस स्टोरी में लिखा, मेर बहना के जैसे कोई बहना नहीं. बिना इसके मुझे कहीं भी रहना नहीं. जैसे है चांद सितारों में, मेरी बहना एक हजारों में.”

बाईं तरफ जनई की पोस्ट, जिसमें वे सिराज को भाई कह रही हैं. दाईं तरफ सिराज की पोस्ट, जिसमें वे जनई को बहन कह रहे हैं. Image: screengrab instagram.

तमाम तरह की की अटकलों को विराम देते हुए दोनों सितारों ने सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरीं. अपनी मधुर आवाज़ के लिए मशहूर युवा गायिका ने हाल ही में एक नए म्यूजिक प्रोजेक्ट की घोषणा की है, जो उनके बढ़ते प्रशंसकों के लिए एक तोहफा साबित होने वाला है. वहीं मोहम्मद सिराज गुजरात टाइटन्स के साथ एक रोमांचक सीजन के लिए तैयार हैं, जहाँ उनकी तेज गेंदबाजी निश्चित रूप से प्रभाव डालेगी.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खराब प्रदर्शन के बाद सिराज फिलहाल भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर हैं. उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ चल रही सीमित ओवरों की सीरीज और उसके बाद होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भी नहीं चुना गया है. पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज इरफान पठान ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए चुनी गई टीम में जसप्रीत बुमराह के साथ बैकअप के तौर पर सिराज को शामिल किए जाने का सुझाव दिया था.

इरफान पठान ने एक प्रमोशनल इवेंट में कहा था, “आपको एक बैकअप पेसर की जरूरत होती है. सिराज एक अच्छा विकल्प हो सकता था. दुबई में चार स्पिनरों के साथ खेलना व्यावहारिक नहीं है. बुमराह और शमी के चोट से वापस आने के बाद, उनके लिए यह आसान नहीं होगा. ऐसे में सिराज जैसे तेज गेंदबाज उस कमी को पूरा कर सकते थे.”

अब लौटेगा Virat Kohli का फॉर्म! इस धाकड़ खिलाड़ी के साथ नेट्स पर खूब बहा रहे पसीना, देखें Video

Champions Trophy से पहले पाकिस्तान को लगा तगड़ा झटका, स्टार बल्लेबाज टूर्नामेंट से हुआ बाहर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >