हत्या की कोशिश मामले में मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां पर केस दर्ज, बेटी का नाम भी शामिल

Case against Mohammad Shami wife Haseen Jahan: भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पूर्व पत्नी हसीन जहां एक नए विवाद में फंस गई हैं. उन पर और उनकी पहली शादी से हुई बेटी अर्शी जहां पर पड़ोसी से झगड़े के चलते हत्या की कोशिश का केस दर्ज हुआ है. घटना पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले की बताई जा रही है, जहां वे अपनी छोटी बेटी के साथ रहती हैं.

Case against Mohammad Shami wife Haseen Jahan: भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पूर्व पत्नी हसीन जहां एक बार फिर विवादों में आ गई हैं. इस बार मामला क्रिकेटर से नहीं, बल्कि उनके पड़ोसियों से जुड़ा है. जानकारी के मुताबिक, हसीन जहां और उनकी बेटी अर्शी जहां पर एक पड़ोसी के साथ झगड़े और मारपीट के चलते हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया गया है. अर्शी हसीन जहां की पहली शादी से हुई बेटी हैं. यह घटना पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले की बताई जा रही है, जहां वह फिलहाल अपनी छोटी बेटी आयरा के साथ रह रही हैं.

एक वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि हसीन जहां एक जमीन विवाद को लेकर अपने पड़ोसियों से उलझ गईं. पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले की यह जमीन कथित रूप से उनकी बेटी के नाम पर है और उसी पर निर्माण को लेकर विवाद खड़ा हुआ. आरोप है कि जब हसीन जहां ने निर्माण कार्य शुरू कराया, तो पड़ोसी डालिया खातून ने इसका विरोध किया, जिसके बाद झगड़ा हिंसक हो गया. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हसीन जहां और उनकी बेटी अर्शी पर हत्या की कोशिश समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है. घटना के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

एक्स/ ट्विटर पर NCMIndiaa द्वारा साझा किए गए वीडियो में बताया गया है कि हसीन जहां और उनकी बेटी पर BNS की धाराएं 126(2), 115(2), 117(2), 109, 351(3) और 3(5) के तहत केस दर्ज किया गया है. पीड़िता डालिया खातून ने गंभीर आरोप लगाए हैं कि मां-बेटी ने उनके साथ बेरहमी से मारपीट की. वीडियो के साथ जानकारी दी गई, “हसीन जहां ने सूरी के वार्ड नंबर 5 में एक विवादित प्लॉट पर निर्माण शुरू किया था, जो कथित तौर पर उनकी बेटी अर्शी जहां के नाम पर है. आरोप है कि निर्माण रोकने की कोशिश करने पर हसीन और उनकी बेटी ने दलिया खातून के साथ बेरहमी से मारपीट की.”

मोहम्मद शमी से कानूनी लड़ाई जारी

हसीन जहां पहले भी कई बार अपने बयानों और विवादों को लेकर चर्चा में रही हैं, और अब इस नए मामले ने एक बार फिर उन्हें सुर्खियों में ला दिया है. इस बीच, हसीन जहां और मोहम्मद शमी के बीच कानूनी लड़ाई भी जारी है. हाल ही में कलकत्ता हाईकोर्ट ने शमी को निर्देश दिया है कि वे हसीन जहां को हर महीने 4 लाख रुपये का भत्ता दें. इसमें 1.5 लाख रुपये पत्नी हसीन जहां को और 2.5 लाख रुपये बेटी को देने होंगे. कोर्ट ने यह आदेश तब दिया जब हसीन ने सत्र अदालत के 2023 के आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें शमी को पत्नी को 50,000 रुपये और बेटी को 80,000 रुपये मासिक देने का निर्देश मिला था.

किसी और से बात कर रहे थे शुभमन गिल, फिर सारा तेंदुलकर ने डालीं ऐसी नजरें, वीडियो हुआ वायरल

बुमराह नहीं ये है टीम इंडिया का शेर, भारतीय कोच ने बताया- जब उसके हाथ में…

लॉर्ड्स टेस्ट में हार के क्या हैं मायने? भारत के एकमात्र शतकवीर राहुल ने कह दी बड़ी बात

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >