Mohammad Azharuddin: क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन पर ईडी का शिकंजा, भेजा समन, पैसों की हेराफेरी का है मामला

Mohammad Azharuddin: क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन पर ईडी का शिकंजा कसता जा रहा है. पैसों की हेराफेरी के मामले में जांच एजेंसी ने भेजा समन

Mohammad Azharuddin: क्रिकेटर से राजनेता बने मोहम्मद अजहरुद्दीन पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का शिकंजा कसा है. जानकारी के अनुसार, हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन (एचसीए) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में जांच एजेंसी ने तलब किया है. एचसीए के पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद अजहरुद्दीन पर अपने कार्यकाल के दौरान पैसों की हेराफेरी करने का आरोप लगा है. कांग्रेस नेता को जारी किया गया यह पहला समन है, जिसमें उन्हें गुरुवार को ईडी के सामने पेश होने को कहा गया है.

क्या आरोप लगाया है अजहरुद्दीन पर

मामला हैदराबाद के उप्पल में राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम के लिए डीजल जनरेटर, अग्निशमन प्रणाली और कैनोपी की खरीद के लिए आवंटित 20 करोड़ रुपये के कथित दुरुपयोग से संबंधित बताया जा रहा है. मनी लॉन्ड्रिंग का यह मामला अक्टूबर 2023 में हैदराबाद पुलिस द्वारा दर्ज किए गए चार आपराधिक मामलों से सामने आया. अजहरुद्दीन और एचसीए के अन्य पूर्व अधिकारियों पर भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत आपराधिक विश्वासघात, धोखाधड़ी, जालसाजी और साजिश का आरोप लगाया गया था.

Read Also : सड़क हादसे में बाल-बाल बचे पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन, ढाबे में घुसी कार

खबर के अनुसार, एचसीए के अनुरोध पर किए गए एक फोरेंसिक ऑडिट में मार्च 2020 और फरवरी 2023 के बीच फंड के कुप्रबंधन का मामला प्रकाश में आया. इसमें निजी एजेंसियों को पैसों के ट्रांसफर की बात सामने आई. इन निष्कर्षों के बाद, एचसीए के सीईओ सुनील कांते बोस ने शिकायत दर्ज कराई.

अजहरुद्दीन ने कहा- सारे आरोप झूठे

अजहरुद्दीन ने आरोपों से इनकार किया है. इसे झूठा और राजनीति से प्रेरित बताया है और कहा- यह मेरी प्रतिष्ठा को बर्बाद करने के लिए मेरे विरोधियों द्वारा किया गया एक स्टंट मात्र है. नवंबर 2023 में, हैदराबाद की एक अदालत ने उन्हें चार में से तीन मामलों में अग्रिम जमानत दे दी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >