Women's T20 World Cup : PM मोदी को उम्‍मीद, टी20 वर्ल्‍ड कप में नीले रंग से रंग जाएगा MCG ग्राउंड

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को उम्मीद जतायी कि भारतीय महिला टीम रविवार को जब आस्ट्रेलिया के खिलाफ आईसीसी टी20 विश्व कप के फाइनल के लिए मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर उतरेगी तो स्टेडियम नीले रंग (भारतीय टीम की जर्सी) से पटा रहेगा.

प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्काट मौरिसन के ट्वीट के जवाब में यह बात कही. मौरिसन ने मोदी को टैग करके ट्वीट किया, ‘‘ मोदी, मेलबर्न में कल महिला टी20 विश्वकप के फाइनल में आस्ट्रेलिया का भारत से मुकाबला होगा.

एमसीजी में बड़ी सख्ंया में दर्शकों के बीच दो शानदार टीमें होगी. यह एक बड़ा मौका है और दोनों टीमों के बीच एक शानदार मैच होने जा रहा है. हर तरफ आस्ट्रेलिया का जलवा होगा.

आस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री को जवाब देते हुए मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘ मौरिसन, टी20 विश्वकप के फाइनल में भारत और आस्ट्रेलिया की टीमें, इससे बड़ा कुछ नहीं हो सकता. भारतीय महिला टीम और आस्ट्रेलियाई महिला टीम को शुभकामनाएं. महिला दिवस की बधाई.

मोदी ने कहा, ‘‘ अच्छा खेलने वाली टीम जीते. नीले पहाड़ की तरह, एमसीजी भी कल नीले रंग से रंगा होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

Published by: Prabhat Khabar

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >