6, 4, 4, 2, 6 पोलार्ड ने मचाया कहर, MI ने सुपर किंग्स को हारकर कटाया फाइनल का टिकट

MLC 2025 MINY vs WF: पोलार्ड भले ही आईपीएल में कोच हों, लेकिन मेजर लीग क्रिकेट में वह अब भी एक दमदार ऑलराउंडर की भूमिका निभा रहे हैं. MLC 2025 में कीरोन पोलार्ड ने 22 गेंदों में नाबाद 47 रन की विस्फोटक पारी खेलकर एमआई न्यूयॉर्क को फाइनल में पहुंचा दिया. उनकी पारी ने फाइनल की प्रबल दावेदार मानी जा रही टेक्सास सुपर किंग्स को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया.

MLC 2025 MINY vs WF: मुंबई इंडियंस (MI) के लिए आईपीएल में भले ही कीरोन पोलार्ड अब बल्लेबाजी कोच की भूमिका निभा रहे हों, लेकिन दुनिया के बाकी हिस्सों में, खासकर मेजर लीग क्रिकेट (MLC) में, वह अब भी एक पूरे दमखम वाले ऑलराउंडर की तरह खेल रहे हैं. शुक्रवार रात डलास में पोलार्ड (Kieron Pollard) ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह एमआई न्यूयॉर्क (MI New York) के लिए कितने अहम खिलाड़ी हैं. उन्होंने महज 22 गेंदों में नाबाद 47 रनों की तूफानी पारी खेली और अपनी टीम को MLC 2025 के फाइनल में पहुंचा दिया. टेक्सास सुपर किंग्स (Texas Super Kings) फाइनल की प्रबल दावेदार लग रही थी, लेकिन पोलार्ड की पारी ने उसे केवल हैरान नहीं किया बल्कि टूर्नामेंट से भी बाहर कर दिया.

एमआई न्यूयॉर्क के कप्तान निकोलस पूरन से टॉस जीतकर पहले गेंदबजी की फैसला किया. टेक्सास सुपर किंग्स को शुरुआत में ही तगड़ा झटका लगा, जब ओपनर स्मित पटेल केवल 9 रन बनाकर आउट हो गए. कप्तान फाफ डुप्लेसी ने 42 गेंदों में 59 रन बनाते हुए एक ओर से पारी थामे रखी, जबकि बाकी बल्लेबाज सस्ते में आउट होते चले गए. साईतेजा मुक्कामल्ला, शुभम रंजन और मार्कस स्टोइनिस जैसे बल्लेबाज कोई खास योगदान नहीं दे सके और टीम 13वें ओवर में 85/5 पर पहुंच गई थी.

हालांकि डु प्लेसिस के आउट होने के बाद, एक अप्रत्याशित साझेदारी देखने को मिली. अकील होसेन और डोनावन फेरेरा ने सिर्फ 45 गेंदों में 81 रनों की साझेदारी कर टीम को मुश्किल से उबारा. होसेन ने 32 गेंदों में 55 रन बनाए, जबकि फेरेरा ने 20 गेंदों में 32 रन जोड़े. इससे टेक्सास की टीम 166/5 तक पहुंच सकी, जो एक चुनौतीपूर्ण स्कोर लग रहा था.

एमआई न्यूयॉर्क की सधी हुई शुरुआत

167 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए एमआई न्यूयॉर्क की शुरुआत लड़खड़ाहट भरी रही. क्विंटन डी कॉक और माइकल ब्रेसवेल शुरुआती सात ओवरों में ही सस्ते में आउट हो गए और दोनों ही दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके. टीम का स्कोर ब्रेसवेल के आउट होने के समय 43 रन था. मोनांक पटेल ने 49 रन बनाकर कुछ हद तक पारी को संभाला, लेकिन उनकी स्ट्राइक रेट लगभग 120 के आसपास ही रही. ब्रेसवेल के आउट होने के बाद निकोलस पूरन क्रीज पर आए, लेकिन वह भी शुरुआत में लय में नहीं दिखे. जब मोनांक पटेल 13वें ओवर में 49 रन (39 गेंद) बनाकर आउट हुए, तब तक एमआई न्यूयॉर्क का स्कोर सिर्फ 83 था.

पोलार्ड ने खेली तूफानी पारी

इसके बाद क्रीज पर आए कीरोन पोलार्ड, जिन्होंने अपनी पहली ही गेंद को नूर अहमद की गेंद पर 100 मीटर लंबा छक्का मारकर संकेत दे दिया कि अब मैच का रुख बदलने वाला है. हालांकि, टेक्सास सुपर किंग्स ने 16वें ओवर तक मुकाबले को बराबरी पर बनाए रखा, उस समय भी रन रेट 12.5 के आसपास था. तभी कप्तान ने जिया-उल-हक को गेंद सौंपी और पोलार्ड ने इस ओवर में धमाका कर दिया. उन्होंने दूसरी गेंद से शुरू करते हुए उन्होंने 6, 4, 4, 2, 6 लगाए. इस ओवर से कुल 23 रन आए और यहीं से मैच पूरी तरह एमआई न्यूयॉर्क की झोली में चला गया. इसके बाद का खेल औपचारिकता भर था. निकोलस पूरन ने तीसरा छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई. वह 36 गेंदों में 52 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि पोलार्ड 22 गेंदों में 47 रन बनाकर नाबाद लौटे. 

फाइनल में वाशिंगटन फ्रीडम से होगा मुकाबला

पोलार्ड की आंधी और पूरन के साथ उनकी सधी हुई साझेदारी ने एमआई न्यूयॉर्क को नाटकीय अंदाज में फाइनल में पहुंचा दिया. अब यह टीम फाइनल में आत्मविश्वास और लय के साथ उतरेगी. लीग स्टेज में सिर्फ 10 में से 3 मैच जीतने वाली एमआई न्यूयॉर्क की टीम एलिमिनेटर और क्वालिफायर-2 में जीत हासिल करके अब फाइनल में पहुंच गई है, जहां उसका सामना वाशिंगटन फ्रीडम (Washington Freedom) से होगा. हालांकि यह मुकाबला एमआई के लिए आसान नहीं रहने वाला, क्योंकि लीग स्टेज के दोनों मुकाबलों में उसे वाशिंगटन के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है. फाइनल मुकाबला 14 जुलाई को भारतीय समयानुसार सुबह 5.30 बजे से खेला जाएगा.

एक T20 मैच में लगे 41 छक्के बने 465 रन, गेंदबाजों की आई शामत, दो अनजान टीमों ने किया करिश्मा

विंबलडन 2025 सेमीफाइनल हार के बाद रिटायर होंगे जोकोविक! जवाब से मची टेनिस दुनिया में मचाई खलबली

अपना पैसा नहीं कटवाना, मेहनत करता हूं…, विवाद पर जवाब नहीं देना चाहते जसप्रीत बुमराह

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >