दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से कमिंस-स्टार्क हुए बाहर, यह खिलाड़ी बना ऑस्ट्रेलियाई टीम का कप्तान

Australian Squad against South Africa: ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को टेस्ट सीरीज में 3-0 और टी20 सीरीज में 5-0 से क्लीन स्वीप किया. अब कंगारू टीम अपने घरेलू मैदान पर दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी. प्रोटियाज के खिलाफ आगामी T20I और ODI सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ने 14 सदस्यीय स्क्वाड की घोषणा कर दी है.

Australian Squad against South Africa: ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज का 8-0 से सफाया कर दिया. टेस्ट मैचों में 3-0 से तो टी20 सीरीज में 5-0 से मुकाबलों को अपने नाम किया. अब ऑस्ट्रेलिया अपने घर में दक्षिण अफ्रीका का सामना करेगी. प्रोटियाज के खिलाफ आगामी T20I और ODI सीरीज के लिए 14 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है. कंगारू टीम में बाएं हाथ के बल्लेबाज ट्रैविस हेड और दाएं हाथ के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड की राष्ट्रीय टीम में वापसी हुई है. इनके साथ हीऑलराउंडर मैट शॉर्ट की भी टीम में वापसी हुई है, जबकि विस्फोटक बल्लेबाज मिच ओवेन को वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद पहली बार ODI टीम में शामिल किया गया है. वह दोनों प्रारूपों की टीम में जगह पाने वाले खिलाड़ियों में से हैं और अपने वनडे डेब्यू के करीब हैं.

नियमित वनडे कप्तान पैट कमिंस को साल के अंत में होने वाली व्यस्त घरेलू सीरीज से पहले आराम दिया गया है. उनके साथ ही तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क को भी इस सीरीज के लिए आराम दिया गया है. वेस्टइंडीज सीरीज के बाद सीन एबॉट, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, तनवीर संघा, कूपर कॉनॉली और आरोन हार्डी जैसे खिलाड़ी टीम से बाहर कर दिए गए हैं. सीनियर्स की अनुपस्थिति में मिशेल मार्श ही अंतरिम कप्तान की भूमिका निभाते रहेंगे. मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बैली ने कहा है कि टीम अगले साल भारत और श्रीलंका में होने वाले ICC पुरुष T20 वर्ल्ड कप की तैयारी कर रही है. 

जॉर्ज बेली की प्रतिक्रिया

बैली ने कहा, “जैसे-जैसे हम T20 वर्ल्ड कप की ओर बढ़ रहे हैं, वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज़ में टीम ने जो लचीलापन और गहराई दिखाई, वह बहुत सकारात्मक रहा. बल्लेबाज़ी क्रम में फ्लेक्सिबिलिटी और गेंदबाजों द्वारा पारी के अलग-अलग चरणों में गेंदबाजी करना, यह देखना अच्छा रहा. मिच ओवेन और मैट कुह्नमैन ने अपने-अपने डेब्यू किए और नाथन एलिस ने सभी पांच मैच खेलने के लिए जो तैयारी और मेहनत की, वह भी सराहनीय रही.”

उन्होंने आगे कहा, “इस घरेलू सीरीज के लिए छोटे स्क्वाड और ट्रैविस हेड व जोश हेजलवुड की वापसी की वजह से कुछ खिलाड़ियों को इस टॉप एंड सीरीज से बाहर रखा गया है, लेकिन वे सभी चयन की रेस में बने हुए हैं. हम उम्मीद करते हैं कि खिलाड़ियों को लगातार मौके मिलते रहेंगे और यह सिलसिला न्यूजीलैंड व भारत के खिलाफ सीरीज तक जारी रहेगा, साथ ही टेस्ट समर की तैयारी भी साथ-साथ होती रहेगी.”

ऑस्ट्रेलिया की T20I और ODI टीम

ऑस्ट्रेलिया T20I टीम: मिशेल मार्श (कप्तान), सीन एबॉट, टिम डेविड, बेन द्वारशुइस, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मैट कुह्नमैन, ग्लेन मैक्सवेल, मिच ओवेन, मैथ्यू शॉर्ट, एडम ज़म्पा

ऑस्ट्रेलिया ODI टीम: मिशेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, एलेक्स केरी, बेन द्वारशुइस, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मार्नस लाबुशेन, लांस मॉरिस, मिच ओवेन, मैथ्यू शॉर्ट, एडम जाम्पा

दोनों सीरीज का शेड्यूल

पहला T20I: 10 अगस्त, डार्विन

दूसरा T20I: 12 अगस्त, डार्विन

तीसरा T20I: 16 अगस्त, केर्न्स

पहला ODI: 19 अगस्त, केर्न्स

दूसरा ODI: 22 अगस्त, मैके

तीसरा ODI: 24 अगस्त, मैके

ये भी पढ़ें:-

केवल 37 रन देकर झटके पूरे 10 विकेट, इंडियन बॉलर ने एक पारी में पूरी टीम को किया आउट

वानखेड़े स्टेडियम का सुरक्षा मैनेजर निकला चोर, लाखों में बेची 261 IPL जर्सी

ये वही है जिसके साथ…, ओवल पिच क्यूरेटर पर भड़के आकाश चोपड़ा, फोटो शेयर कर खोल दी पोल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >