Highlights
Ind Pak Controversy: ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) ने साफ कर दिया है कि उनका पूरा ध्यान सिर्फ और सिर्फ टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर है. पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में मिली हार के बाद मार्श मीडिया से बात कर रहे थे. इस दौरान उनसे भारत-पाकिस्तान (India vs Pakistan) मैच के बहिष्कार और बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर किए जाने जैसे विवादों पर सवाल पूछे गए, लेकिन उन्होंने बहुत ही चतुराई से इन मसलों पर चुप्पी साध ली.
मार्श ने कहा कि वह बाहरी विवादों के बजाय अपनी टीम के खेल और वर्ल्ड कप की तैयारियों पर फोकस करना चाहते हैं.
विवादित सवालों पर मार्श की चुप्पी
पाकिस्तान में टी20 सीरीज 0-3 से गंवाने के बाद मिचेल मार्श पत्रकारों के निशाने पर थे. उनसे पूछा गया कि पाकिस्तान ने 15 फरवरी को कोलंबो में भारत के खिलाफ होने वाले मैच का बहिष्कार करने की बात कही है, इस पर वह क्या सोचते हैं. मार्श ने सीधा जवाब देते हुए कहा कि इस समय वह इन चीजों पर कोई कमेंट नहीं करना चाहते. उनका कहना था कि वर्ल्ड कप में उनका लक्ष्य सिर्फ अपना खेल खेलना है और बाकी चीजें अपने आप ठीक हो जाएंगी.
बांग्लादेश के मुद्दे पर भी नहीं बोले कप्तान
वर्ल्ड कप से पहले बांग्लादेश को लेकर भी काफी चर्चा है. सुरक्षा कारणों से बांग्लादेश ने भारत आने से मना कर दिया था, जिसके बाद उन्हें प्रतियोगिता से बाहर कर दिया गया है. जब मार्श से इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने फिर वही बात दोहराई. उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई टीम के रूप में हमें वहां के सुरक्षा इंतजामों पर पूरा भरोसा है. हमारा काम क्रिकेट खेलना है और हम उसी पर ध्यान दे रहे हैं.
स्पिन गेंदबाजों के सामने कंगारुओं का संघर्ष
पाकिस्तान दौरे पर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों की कमजोरी खुलकर सामने आई. मोहम्मद नवाज, शादाब खान और अबरार अहमद की स्पिन तिकड़ी ने मिलकर 17 विकेट झटके और कंगारू टीम को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया. इस हार पर मार्श ने कहा कि भले ही इस सीरीज में हमने संघर्ष किया हो, लेकिन पिछले डेढ साल में हमारी टीम ने स्पिन के खिलाफ बेहतरीन खेल दिखाया है. हम दुनिया की बेस्ट टीमों में से एक हैं और एक हार से हमारी तैयारी कम नहीं होगी.
वर्ल्ड कप की तैयारियों पर पूरा भरोसा
ऑस्ट्रेलियाई टीम वर्ल्ड कप के शुरुआती मैचों के लिए श्रीलंका में रहेगी, जहां उसका सामना श्रीलंका, आयरलैंड, जिम्बाब्वे और ओमान से होगा. मार्श ने कहा कि पाकिस्तान में मिला अनुभव वर्ल्ड कप में काम आएगा. टीम काफी उत्साहित है और उन्हें यकीन है कि वे इन मुश्किल परिस्थितियों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे. मार्श ने भरोसा जताया कि उनकी टीम वर्ल्ड कप का खिताब जीतने की पूरी दावेदार है.
ये भी पढ़ें-
T20 World Cup 2026 से बाहर होने पर Pat Cummins का छलका दर्द, बताई बड़ी वजह
Video: भारत सरकार का शुक्रिया, पद्म श्री ऑवर्ड के नामित होने के बाद रोहित शर्मा का रिएक्शन आया सामने
