गिल या पंत नहीं इसे कप्तान बनाता, माइकल वॉन ने बताया इंग्लैंड दौरे का पसंदीदा इंडियन कैप्टन

Michael Vaughan on Indian Captain for England Series: बीसीसीआई को रोहित के संन्यास के बाद इंडियन टीम के कप्तान का चुनाव करना है, जिसके लिए शुभमन गिल और ऋषभ पंत का नाम सबसे आगे चल रहा है. माइकल वॉन ने टीम इंडिया के कैप्टन के लिए अपनी राय रखते हुए कहा है कि रोहित शर्मा के टेस्ट से संन्यास के बाद विराट कोहली दोबारा भारत की टेस्ट कप्तानी संभालें.

Michael Vaughan on Indian Captain for England Series: भारत का इंग्लैंड दौरा 20 जून से शुरू होना है, जहां टीम इंडिया 5 टेस्ट मैच खेलेगी. इसके साथ ही भारत अपना WTC 2025-27 का साइकल भी शुरू करेगा. बीसीसीआई इस दौरे के लिए अपने स्क्वॉड की घोषणा संभवतः 23 मई तक करने वाला है. हालांकि इससे पहले टीम इंडिया के लिए संन्यास की समस्या ने घर कर लिया है. रोहित शर्मा के बाद विराट कोहली ने भी इसका इशारा कर दिया है. हालांकि विराट को इस निर्णय पर पुनर्विचार करने के लिए कहा है. बीसीसीआई को रोहित के संन्यास के बाद इंडियन टीम के कप्तान का भी चुनाव करना है, जिसके लिए शुभमन गिल और ऋषभ पंत का नाम सबसे आगे चल रहा है. माइकल वॉन ने टीम इंडिया के कैप्टन के लिए अपनी राय रखते हुए कहा है कि रोहित शर्मा के टेस्ट से संन्यास के बाद विराट कोहली दोबारा भारत की टेस्ट कप्तानी संभालें.

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने एक बार फिर विराट कोहली की कप्तानी की तारीफ की. उन्होंने कहा कि उन्हें रोहित शर्मा के टेस्ट संन्यास के बाद भारत की अगली टेस्ट सीरीज में विराट को कप्तानी सौंपी जानी चाहिए. उन्होंने सुझाव दिया कि आगामी इंग्लैंड दौरे पर कोहली टीम का नेतृत्व करें और शुभमन गिल को उपकप्तान बनाया जाए. माइकल वॉन ने 11 मई को एक्स पर लिखा,”अगर मैं भारत होता, तो इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए कप्तानी विराट को देता और शुभमन गिल को इस दौरे का उपकप्तान बनाता.”

भारतीय चयनकर्ता जल्द ही इंग्लैंड दौरे के लिए टीम का चयन करने वाले हैं और तीसरे सप्ताह के अंत तक इसका ऐलान किया जाएगा. इसके साथ ही इंडिया ए टीम की घोषणा अगले सप्ताह की शुरुआत में 13 मई तक की जा सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, करुण नायर को इंडिया ए के साथ इंग्लैंड भेजा जाएगा, जबकि श्रेयस अय्यर और ईशान किशन की उपलब्धता पर संदेह है.

BCCI से जुड़े सूत्रों के अनुसार, 36 वर्षीय विराट कोहली ने हाल ही में बोर्ड को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के अपने इरादे की जानकारी दी है. इस खबर से क्रिकेट जगत में हलचल मच गई है. हालांकि, चयन समिति ने इस बात पर विचार किया है कि कोहली को इंग्लैंड में कप्तानी दी जाए ताकि शुभमन गिल को पूरी तरह तैयार होने का समय मिल सके. अभी तक कोहली ने इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि उन्हें आगामी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए खेलने के लिए मनाया जाएगा, क्योंकि विदेशी पिचों पर उनके अनुभव की भारत को सख्त जरूरत है, खासकर जब रोहित शर्मा भी टेस्ट से संन्यास ले चुके हैं.

BCCI और विराट कोहली के बीच इस संबंध में चल रही बातचीत को लेकर बोर्ड की तरफ से अभी तक कोई बयान नहीं दिया गया है. विराट कोहली ने 2011 में टेस्ट डेब्यू किया था और अब तक 123 टेस्ट मैचों में 9230 रन बनाए हैं, जिसमें उनका औसत 46.85 का रहा है. उन्होंने भारत के लिए 68 टेस्ट में कप्तानी की है, जिनमें से 40 में जीत दिलाई और वे भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान रहे हैं. उनकी तेजतर्रार सोच, फिटनेस और नेतृत्व क्षमता ने भारत को घरेलू और विदेशी पिचों पर एक मजबूत टेस्ट टीम में बदल दिया.

‘मजबूरी में क्यों…’, विराट कोहली के टेस्ट संन्यास की खबरों पर मोहम्मद कैफ ने दिया संदेश

बिना कुछ कहे धोनी ने बहुत कुछ कह दिया, इंडियन आर्मी को किया सपोर्ट, दिया बड़ा संदेश

प्लीज विराट! ऐसा मत करो, अंबाती रायडू की कोहली से खास अपील, कहा- आपकी जरूरत सबसे ज्यादा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >