MI vs RCB, IPL 2026: मुंबई की टीम ने प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किया है. दीपक चाहर और अल्लाह मोहम्मद गजनफर की जगह मयंक मार्कंडे और मिशेल सेंटनर को टीम में शामिल किया गया है. जबकि आरसीबी ने टीम में एक बदलाव किया है. जोश हेजलवुड की जगह जैकब डफी टीम में आए हैं.
वानखेड़े में आशा भोसले को दी गई श्रद्धांजलि
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने मुकाबला शुरू होने से पहले आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी. दोनों टीम के खिलाड़ियों ने लोकप्रिय गायिका के सम्मान में मौन रखा.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन)
फिलिप साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (डब्ल्यू), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, सुयश शर्मा.
मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन)
रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट, मयंक मारकंडे, जसप्रित बुमरा.
ये भी पढ़ें: 18 करोड़ के गेंदबाज की KKR में एंट्री, टीम होगी मजबूत, पास किया फिटनेस टेस्ट
दोनों टीमों के इम्पैक्ट प्लेयर
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: रसिख सलाम डार, वेंकटेश अय्यर, जैकब बेथेल, स्वप्निल सिंह, मंगेश यादव.
मुंबई इंडियंस: शेरफेन रदरफोर्ड, कॉर्बिन बॉश, अश्वनी कुमार, रघु शर्मा, राज बावा.
मुंबई और आरसीबी Head to head
आरसीबी के खिलाफ मुंबई का पलड़ा भारी है. मुंबई ने आईपीएल में आरसीबी को 19 बार हराया है. जबकि आरसीबी ने 15 मुकाबलों में मुंबई के खिलाफ जीत दर्ज की है. आखिरी 7 मुकाबले में मुंबई ने 6 बार आरसीबी को हराया, जबकि केवल एक मैच में आरसीबी ने मुंबई को हराया.
