MI vs DC: 3 ओवर 3 रनआउट, WPL में थर्ड अंपायर के फैसले से बवाल!

MI vs DC: वीमेंस प्रीमियर लीग के मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के मैच में अंपायर के फैसले के कारण विवाद की स्थित बन गई. 3 ओवरों में 3 रन आउट पर टीवी अंपायर ने निर्णय दिए, जिस पर क्रिकेट प्रशंसकों में अलग अलग तरह की प्रतिक्रियाएं आईं.

MI vs DC: महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2025 के दूसरा मैच अंपायर के फैसले की वजह से गरमा गया. यह मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच 15 फरवरी 2025 को बीसीए स्टेडियम, वडोदरा में खेला गया था. मैच के दौरान टेलीविजन अंपायर को कई करीबी फैसले लेने पड़े, जिनमें सभी रन आउट के फैसले दिल्ली कैपिटल्स के पक्ष में गए, जिससे मुकाबले में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिला. यह मुकाबला अपने रोमांचक अंत के अलावा अंपायरिंग के विवादास्पद फैसलों के कारण भी चर्चा का विषय बन गया. क्रिकेट जगत में इस पर बहस जारी है कि क्या अंपायर को LED गिल्लियों के जलने को ही निर्णायक मानना चाहिए था. Umpires Decision sparks controversy.

दरअसल दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और मुंबई इंडियंस को 164 रन पर 19.1 ओवर में ऑल आउट कर दिया. लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को अंतिम गेंद पर 2 रन की जरूरत थी, जिसे अरुंधति रेड्डी (2 नाबाद) ने पूरा कर दिल्ली को जीत दिला दी. लेकिन इस रोमांचक मुकाबले के अंतिम क्षणों में टीवी अंपायर गायत्री वेणुगोपालन द्वारा लिए गए तीन रन आउट के फैसलों को लेकर विवाद खड़ा हो गया.

शिखा पांडे का पहला रन आउट विवाद (18वां ओवर)

पहला विवाद 18वें ओवर की चौथी गेंद पर हुआ. इस दौरान शिखा पांडे एक बाई रन लेने के लिए दौड़ीं, लेकिन उनके साथी बल्लेबाज निकी प्रसाद ने उन्हें वापस लौटने का इशारा किया. जैसे ही शिखा वापस मुड़ीं, मुंबई इंडियंस की फील्डर ने डायरेक्ट थ्रो मारकर स्टंप्स उड़ा दिए.

रिप्ले देखने पर ऐसा लगा कि शिखा का बल्ला क्रीज के अंदर नहीं था, लेकिन थर्ड अंपायर ने उन्हें नॉट आउट करार दिया. इस फैसले से मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत कौर नाराज हो गईं और मैदान पर अंपायर से बहस करती नजर आईं. हालांकि, चार गेंद बाद ही शिखा पांडे दूसरी अपील में रन आउट दे दी गईं.

राधा यादव का रन आउट विवाद (19वां ओवर)

दूसरा बड़ा विवाद 19वें ओवर की पांचवीं गेंद पर हुआ, जब राधा यादव रन लेते समय करीब-करीब हवा में थीं. मुंबई इंडियंस की अपील के बाद जब थर्ड अंपायर ने रिप्ले देखा, तो ऐसा लग रहा था कि राधा का बल्ला क्रीज के अंदर नहीं था, लेकिन फिर भी उन्हें नॉट आउट दिया गया.

अरुंधति रेड्डी का रन आउट अंतिम गेंद पर (20वां ओवर)

तीसरा अंतिम गेंद पर अरुंधति रेड्डी का था. 165 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए आखिरी गेंद पर दो रन चाहिए थे, डीसी की अरुंधति रेड्डी ने गेंद को ऑफ-साइड की तरफ खेला, जिसे एमआई की कप्तान हरमनप्रीत ने थ्रो किया, लेकिन जैसे ही अरुंधति ने मैदान में उतरने के लिए डाइव लगाई, उनका बल्ला पूरी तरह क्रीज के पार जाने से पहले ही ज़िंग की बेल्स चमक उठीं. लेकिन अंपायर ने नॉट आउट करार दिया क्योंकि बेल्स नहीं गिरी थीं. 

इस जीवनदान का फायदा उठाकर अगली ही गेंद पर राधा यादव ने शानदार छक्का जड़ दिया, जिससे मुंबई इंडियंस की हार की स्थिति और मजबूत हो गई. इन तीनों मौकों पर अंपायर ने कई बार रिप्ले की जांच की, लेकिन ऐसा प्रतीत हुआ कि उन्होंने गिल्लियों की LED लाइट जलने के समय को निर्णायक कारक नहीं माना, जिससे फैसले विवादास्पद बन गए.

नियमों के अनुसार LED विकेट्स का महत्व

नियम 4.2: अगर LED विकेट्स का उपयोग किया जाता है, तो विकेट को गिरा हुआ तब माना जाएगा जब LED लाइट पहली बार जलती है और उसके बाद गिल्लियां पूरी तरह स्टंप्स से अलग हो जाती हैं.

नियम 29.1: जब कम से कम एक गिल्ली पूरी तरह से स्टंप्स से अलग हो जाती है या जब कोई स्टंप ज़मीन से उखड़ जाता है, तो विकेट को टूटा हुआ माना जाएगा.

मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स के इस मुकाबले में अंपायरिंग के फैसलों को लेकर जबरदस्त विवाद छिड़ गया है. क्रिकेट विशेषज्ञ और फैंस इस बात से हैरान हैं कि रन आउट के इतने करीबी मामलों में भी मुंबई के पक्ष में कोई निर्णय क्यों नहीं गया. न्यूजीलैंड के पूर्व कोच माइक हेसन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर लिखा, “समझ नहीं आ रहा कि आज अंपायर ने LED गिल्लियों को मान्यता क्यों नहीं दी? जब गिल्लियां जलती हैं, तो कनेक्शन टूट जाता है, जिसका मतलब है कि विकेट गिर चुका है. यह नियमों में साफ लिखा हुआ है! पिछले 10 मिनट में जितना भ्रम देखा, उतना पहले कभी नहीं देखा था.”

वहीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज ने इन फैसलों पर नाराजगी जताई. उन्होंने जियो हॉटस्टार पर कमेंट्री के दौरान कहा कि अगर तीनों नहीं, तो कम से कम दो रन आउट, शिखा पांडे और राधा यादव के फैसले मुंबई इंडियंस के पक्ष में जाने चाहिए थे. मिताली का मानना था कि शिखा पांडे का बल्ला क्रीज के अंदर नहीं था, बल्कि लाइन पर था, इसके बावजूद उन्हें नॉट आउट करार दिया गया.

रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविंद्र जडेजा के लिए आखिरी ICC टूर्नामेंट साबित हो सकती है चैंपियंस ट्रॉफी!

विराट कोहली ने पूर्व RCB साथी के बेटे को दिया खास तोहफा, सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >