हाथों में हाथ देने के लिए बेकरार है मैथ्यू हेडन की बेटी, वीडियो शेयर कर मचाया तहलका

Matthew Hayden Daughter’s Viral Video: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर और धमाकेदार बल्लेबाज मैथ्यू हेडन की बेटी ग्रेस हेडन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो को ग्रेस ने एक भारतीय गाने के साथ शेयर किया है. उन्होंने इस वीडियो में काले रंग की बेहद हॉट ड्रेस पहनी हुई है.

पूर्व क्रिकेटर मैथ्यू हेडिन(Matthew Hayden) की बेटी ग्रेस हेडिन(Grace Hayden) अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. ग्रेस अपने बोल्ड अंदाज के लिए सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी रहती हैं. इस बार मैथ्यू हेडन की बेटी फिर से अपनी बोल्ड अदाओं के चलते सुर्खियों में आई हैं. ग्रेस ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह काले रंग की ड्रेस पहने नजर आ रही हैं. यह वीडियों एक क्रिकेट ग्राउंड का हैं जहां वह एक शानदार वॉक करती हुई आ रही है और कुछडांस मूव्स दिखा रही हैं. (Grace Hayden Shares Video Which Created a Stir)

ग्रेस हेडन का वायरल वीडियो

ग्रेस हेडन खुबसूरती के मामले में किसी एक्ट्रेस से कम नहीं हैं. वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. ग्रेस ने DPL 2025 के फाइनल मुकाबले के दौरान काले रंग की एक बेहद ही हॉट ड्रेस में वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो ने पूरे सोशल मीडिया पर तहलका मचाया हुआ है और फैंस भी वीडियों अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. वीडियों में ग्रेस एक कालें रंग की ड्रेस पहनकर कुछ डांस मूव कर रही हैं. जिसपर बैकग्राउंड में एक भारतीय गाना चल रहा है. जिससे उस वीडियों में चार चांद लग गए हैं. इस बेहद हॉट और ग्रैलमर्स अंदाज वाले वीडियों से ग्रेस चर्चा का विषय बनी हुई हैं.

फैंस दे रहे प्रतिक्रिया

ग्रेस हेडन के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर हुए इस वीडियो पर लगभग 28 हजार लाइक और करीब 400 कमेंट आ चुके हैं. जिसमें कई यूजर्स ने ग्रेस की इस वीडियो की तारीफ की है. कुछ यूजर्स ने लिखा है, “काले रंग की ड्रेस में बेहद सुंदर दिख रही हैं.”  वहीं कुछ ने लिखा हैं “इसको हिंदी गाने कौन सुना रहा है और दे रहा हैं.” 

आपको बता दे कि ग्रेस हेडन ने DPL 2025 के फाइनल मुकाबले के दौरान इस वीडियों को बनाया था और हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है. वह जिओ हॉटस्टार के साथ बतौर एंकर काम रही हैं और कई बड़ी-बड़ी लीग में नजर आती रहती हैं. 

ये भी पढ़ें-

आकाश चोपड़ा ने टी20 वर्ल्डकप में इस खिलाड़ी को बताया टीम इंडिया की पहली पसंद, करता दिखेगा विकेटकीपिंग

विराट कोहली का वनडे करियर खत्म! इस पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने की बड़ी भविष्यवाणी

विराट कोहली नहीं ये 5 खिलाड़ी हैं एबी डिविलियर्स की पहली पसंद, सचिन के अलावा पाकिस्तान का ये गेंदबाज भी शामिल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >