Martin Guptill Retirement: मार्टिन गप्टिल ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, 2019 में धोनी को आउट कर तोड़ा था भारत का सपना

Martin Guptill Retirement: न्यूजीलैंड के स्टार क्रिकेटर मार्टिन गप्टिल ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है. उन्होंने बुधवार को रिटायरमेंट की घोषणा की.

Martin Guptill Retirement: 2019 में भारत के वर्ल्ड कप जीतने के सपने को तोड़ने वाले मार्टिन गप्टिल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है. हालांकि वो दुनिया भर की टी20 लीग में खेलना जारी रखेंगे. न्यूजीलैंड के इस दिग्गज बल्लेबाज को भारत शायद ही कभी भूल पाएगा. क्योंकि गप्टिल की वजह से ही 2019 में भारत वर्ल्ड कप की रेस से बाहर हो गया था.

न्यूजीलैंड के लिए खेलना हमेशा मेरा सपना था : गप्टिल

संन्यास की घोषणा करने के साथ ही गुप्टिल ने कहा, “तब मैं बच्चा था तो न्यूजीलैंड के लिए खेलना हमेशा मेरा सपना था. मैं अपने देश के लिए 367 मैच खेलने से भाग्यशाली और गौरवान्वित महसूस करता हूं.” उन्होंने कहा, “मैं उन यादों को हमेशा संजो कर रखूंगा जो मैंने शानदार खिलाड़ियों के साथ खेलकर बनाई हैं.”

2019 वर्ल्ड कप में गप्टिल ने भारत का तोड़ा था सपना

2019 वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच 9 जुलाई को खेला गया था. मुकाबला मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड ग्राउंड में खेला गया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 239 रन मामूली स्कोर खड़ा किया था. जिसके जवाब में भारत ने 49.3 ओवर में 221 रन बना लिया था. क्रीज पर एमएस धोनी थे, लेकिन गप्टिल के एक सटीक थ्रो की वजह से भारत वर्ल्ड कप से बाहर हो गई थी. धोनी उस समय 50 के स्कोर पर बल्लेबाजी कर रहे थे.

यह भी पढ़ें: अब ढीली हुई अकड़, सीरीज खत्म होते ही विराट की तारीफ में कसीदे पढ़ते नजर आए सैम कोंस्टास

गप्टिल का ऐसा रहा करियर

गप्टिल ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 47 टेस्ट और 198 वनडे मैच खेले. वनडे में उनका प्रदर्शन शानदार रहा, जिसमें उन्होंने 198 मैच में 18 शतक और 39 अर्द्धशतक के साथ 7346 रन बनाए. दाएं हाथ के इस खिलाड़ी ने न्यूजीलैंड के लिए 122 टी20 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने दो शतक और 20 अर्द्धशतक के साथ 3531 रन बनाए.

यह भी पढ़ें: Champions Trophy: तीन सीनियर खिलाड़ियों का पत्ता कटना तय, जानें कैसी होगी इंडिया की प्लेइंग स्क्वॉड

डेब्यू मैच में शतक बनाने वाले न्यूजीलैंड के पहले खिलाड़ी हैं गप्टिल

गप्टिल वनडे डेब्यू मैच में शतक बनाने वाले न्यूजीलैंड के पहले खिलाड़ी हैं. वह आईसीसी विश्व कप 2015 के दौरान वनडे में दोहरा शतक बनाने वाले न्यूजीलैंड के पहले खिलाड़ी भी बने जब उन्होंने वेलिंगटन में वेस्टइंडीज के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में 237 रन की पारी खेली.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >