Video: पाकिस्तान में किंग का जलवा, गूंज रहा ‘मैं हूं विराट कोहली’, ‘आरसीबी जिंदाबाद’ का नारा

Virat Kohli: पाकिस्तान में कराची स्टेडियम में 14 फरवरी को ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल मैच खेला गया. इसी दौरान पाकिस्तानी फैंस ने कोहली जिंदाबाद के नारे लगाकर हैरान कर दिया.

Virat Kohli: मैं हूं कोहली, विराट कोहली जिंदाबाद, मेरा नाम करन है, लेकिन इलाके के लोग मुझे विराट कोहली बुलाते हैं. ये फैंस की गूंज भारत में नहीं बल्कि पाकिस्तान में मच रही है. विराट कोहली की बल्लेबाजी के दीवाने पूरी दुनिया में कहीं न कहीं अतरंगी चीजें करते दिख जाते हैं, लेकिन पाकिस्तान में जिस तरह विराट की दीवानगी का डंका बजता है, वैसा कहीं देखने को नहीं मिलता. ताजा मामला पाकिस्तान के कराची का है, जहां पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच मैच के दौरान नेशनल स्टेडियम के बाहर पाकिस्तान की हार के बाद लोग बाग विराट कोहली जिंदाबाद का नारा लगा रहे हैं, आरसीबी जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं. 

14 फरवरी को कराची के स्टेडियम में साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच खेली जा रही ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल मैच खेला जा रहा था. लेकिन इसी मैच के दौरान एक कंटेट क्रिएटर लोगों से बात करने लगा. लेकिन विराट के फैंस के उत्साह के आगे उसकी बात पूरी नहीं हो पा रही थी. लोगों ने विराट कोहली जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए. एंकर ने कहा, “एक मिनट यहां से बाबर की आवाजें आ रही हैं, विराट कोहली की आवाजें आ रही हैं.” लेकिन विराट को क्रेजी फैंस कहां मानने वाले थे, उन्होंने कहना शुरू कर दिया “मैं हूं विराट कोहली, मैं हूं विराट कोहली.” देखें वीडियो-

वहीं पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए फाइनल मैच की बात करें तो, न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को शिकस्त देकर अपनी बादशाहत साबित कर दी है. पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन इस मैच में उनकी पारी ज्यादा नहीं चली और 45.3 ओवर में 239/9 पर ढेर हो गई. 240 रन के स्कोर का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड 5 विकेट खोकर 44.5 ओवर में ही लक्ष्य प्राप्त कर लिया. 

भारी न पड़े ओवर कांफिडेंस! चैंपियंस ट्रॉफी से पहले तीन वार्म-अप मैच खेलेगा पाकिस्तान और भारत एक भी नहीं

टूट गया विराट कोहली का 10 साल पुराना विश्व रिकॉर्ड, बाबर आजम ने रचा नया कीर्तिमान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >