बांग्लादेश के दिग्गज खिलाड़ी ने किया संन्यास का ऐलान, सोशल मीडिया पोस्ट कर ससुराल वालों का जताया धन्यवाद

Mahmudullah Riyad: बांग्लादेश के दिग्गज क्रिकेटर महमूदुल्लाह रियाद ने अपने संन्यास की घोषणा कर दी है. उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट से इस जानकारी को साझा किया.

Mahmudullah Riyad: बांग्लादेश के अनुभवी बल्लेबाज महमूदुल्लाह ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की. वर्ष 2021 में टेस्ट और 2024 में टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास लेने की घोषणा करने वाले 39 वर्षीय महमूदुल्लाह ने अब एकदिवसीय क्रिकेट से भी संन्यास लेने की घोषणी कर दी. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, ‘‘मैंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है.’’ 

महमूदुल्लाह 36.46 की औसत से 5689 रन बनाकर बांग्लादेश के लिए एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में चौथे सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. उन्होंने चार शतक भी जड़े हैं जो सभी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के टूर्नामेंट में बने. उन्होंने 2015 विश्व कप में लगातार दो शतक, 2017 चैंपियन्स ट्रॉफी में न्यूजीलैंड के खिलाफ एक शतक और 2023 एकदिवसीय विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना चौथा शतक जड़ा. फेसबुक पोस्ट में महमूदुल्लाह ने लिखा, ‘‘मैं टीम के अपने सभी साथियों, कोच और खासकर अपने प्रशंसकों को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने हमेशा मेरा समर्थन किया है.’’ Bangladesh Cricket.

अपने 17 साल के करियर में 239 वनडे, 50 टेस्ट और 141 टी20 मैच खेलने वाले महमूदुल्लाह ने कहा, ‘‘मेरे माता-पिता, मेरे ससुराल वालों खासकर मेरे ससुर और सबसे महत्वपूर्ण मेरे भाई इमदाद उल्लाह को बहुत-बहुत धन्यवाद जो बचपन से ही मेरे कोच और मेंटर के रूप में मेरे साथ रहे हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘और अंत में मेरी पत्नी और बच्चों को धन्यवाद जो हर अच्छे-बुरे समय में मेरा साथ देते रहे हैं. मुझे पता है कि रायद को लाल और हरी जर्सी में मेरी कमी खलेगी. हर चीज का अंत बिल्कुल सही तरीके से नहीं होता लेकिन आप हां कहते हैं और आगे बढ़ते हैं. मेरी टीम और बांग्लादेश क्रिकेट को शुभकामनाएं.’’ Mahmudullah Riyad retires from international cricket.

महमूदुल्लाह ने 2007 में एकदिवसीय क्रिकेट में पदार्पण किया और शुरुआत में निचले क्रम के ऑलराउंडर के रूप में खेले. विश्व कप 2011 में एक महत्वपूर्ण मोड़ तब आया जब उन्होंने बांग्लादेश को इंग्लैंड पर शानदार जीत दिलाई. बाद में वह मध्यक्रम के एक महत्वपूर्ण बल्लेबाज बन गए और उन्होंने कई यादगार पारियां खेलीं जिसमें 2017 चैंपियन्स ट्रॉफी में न्यूजीलैंड के खिलाफ शाकिब अल हसन के साथ उनकी ऐतिहासिक 223 रन की साझेदारी भी शामिल है.

महमूदुल्लाह के संन्यास से बांग्लादेश की स्वर्णिम पीढ़ी का अंत हो गया है जिसमें तमीम इकबाल, शाकिब अल हसन, मुशफिकुर रहीम और मशरेफ मुर्तजा शामिल थे. वह बांग्लादेश के एकमात्र बल्लेबाज हैं जिन्होंने तीन एकदिवसीय विश्व कप शतक बनाए हैं.

सोने की खान- हर साल अरबों की कमाई, जानें BCCI की तिजोरी में कितना है खजाना!

क्रिकेट जगत में शोक की लहर, महान ऑलराउंडर का निधन, रफ्तार और फील्डिंग में नहीं था कोई सानी 

रायपुर में सेमीफाइनल खेलने उतरेगी सचिन तेंदुलकर ब्रिगेड, इस टीम से हो सकता है मुकाबला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >