आ गई साल की पहली हैट्रिक, श्रीलंका के खिलाड़ी ने न्यूजीलैंड में मचाया धमाल, IPL में इस टीम का है हिस्सा

Maheesh Theekshana: साल 2025 की पहली हैट्रिक महीष ताक्षणा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में हासिल की.

Maheesh Theekshana: 2025 की शुरुआत हो चुकी है और इसके साथ रिकॉर्ड बनने का सिलसिला भी शुरू हो गया है. श्रीलंका और न्यूजीलैंड के मैच में जबरदस्त धमाल मचा है. 2025 की सबसे पहली हैट्रिक लेकर गेंदबाज महीष तीक्षणा ने तहलका मचा दिया है. उन्होंने दो ओवर में यह कारनामा किया है. एक मैच में कुल 4 विकेट लेकर महीष तीक्षणा राजस्थान रॉयल्स के लिए बड़ी राहत लेकर आए हैं, क्यों कि वे इस बार के आईपीएल में संजू सैमसन की कप्तानी में खेलते नजर आएंगे. 

श्रीलंका की टीम इस समय न्यूजीलैंड के दौरे पर है, जहां तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज का दूसरा मैच आज हो रहा है, जिसमें न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी की. बारिश की वजह से मैच देरी से शुरू हुआ जिसके ओवर घटाकर 37-37 ओवर का कर दिया गया. न्यूजीलैंड का स्कोर 143 रन था और लगभग 20 ओवर हो चुके थे, तब तक टीम ने केवल दो विकेट गंवाए थे. लेकिन इसके बाद मैच की दिशा बदलनी शुरू हुई, खासकर जब महेश थीक्षाना गेंदबाजी करने आए. उन्होंने दो ओवर में अपनी हैट्रिक पूरी की.

दो ओवर में ली हैट्रिक

महीष तीक्षणा ने 35वें ओवर की पांचवीं गेंद पर मिचेल सेंटरन को आउट किया, जिन्होंने 15 गेंदों पर 20 रन बनाए. उसी ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने नाथन स्मिथ को भी आउट किया, जो अपनी पहली गेंद पर ही बिना खाता खोले वापस चले गए. इसके बाद महीष का ओवर खत्म हो गया, फिर 37वें ओवर की पहली गेंद पर उन्होंने मैट हैनरी को आउट किया, और इस तरह उनकी हैट्रिक पूरी हो गई. हालांकि, ये तीन विकेट दो अलग-अलग ओवरों में आए, लेकिन तीन गेंदों पर तीन विकेट लेने के कारण यह साल की पहली हैट्रिक के रूप में इतिहास में दर्ज हो गई.

चेन्नई से राजस्थान का किया सफर

महीष तीक्षणा 2024 तक आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते थे, लेकिन मेगा ऑक्शन से पहले टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया. इसके बाद राजस्थान रॉयल्स ने 4.40 करोड़ रुपए खर्च कर उन्हें अपनी टीम में शामिल किया. तीक्षणा ने जिस तरह से न्यूज़ीलैंड के बल्लेबाजों को परेशान किया, वह राजस्थान रॉयल्स और उनके कप्तान संजू सैमसन के लिए एक बड़ा जैकपॉट हैं.

मैच का हाल

न्यूजीलैंड ने श्रीलंका के खिलाफ हैमिल्टन में खेले जा रहे दूसरे वनडे में पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 255 रन बनाये. तीक्षणा ने 8 ओवर में 44 रन देकर चार विकेट लिए. उन्होंने चैपमैन को भी 62 रन पर आउट किया. वानिंदु हसरंगा ने सबसे बड़ी पारी खेलने वाले रचिन रविंद्र को आउट किया, जिन्होंने 79 रन बनाये, जबकि ग्लेन फिलिप्स को भी 22 रन पर आउट किया. 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >